सिरोही से पूर्व विधायक श्री संयम लोढ़ा जी की हत्या करने की साजिश की खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
समय रहते राजस्थान पुलिस की AGTF द्वारा शूटरों की गिरफ्तारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस त्वरित कार्रवाई के लिए AGTF की टीम सराहना की पात्र है।
श्री संयम लोढ़ा जी एक संघर्षशील एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को पूरी गंभीरता बरतनी चाहिए।
साथ ही, इस पूरी साजिश के पीछे कौन लोग हैं, इसकी तह तक जाना बेहद जरूरी है।
राजस्थान सरकार एवं प्रशासन से माँग है कि इस साजिश के हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक साजिशकर्ताओं तक पहुंचना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@SanyamLodha66@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
#NirmalChoudhary
सिरोही के पूर्व विधायक श्री संयम लोढ़ा जी की रेकी किया जाना और उनकी हत्या की साजिश बेहद गंभीर एवं चिंताजनक है। AGTF और पुलिस की सतर्कता से शूटर पकड़े गए और एक बड़ी अनहोनी टल गई।
गोली चलाने वाले हाथ तो पकड़े गए हैं, अब उन हाथों को चलाने वालों के चेहरे भी सामने आने चाहिए। आखिर शूटरों ने रेकी किसके कहने पर की? इसके पीछे मकसद क्या था? इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कौन है? इन सभी सवालों का जवाब सामने आना बेहद जरूरी है।
साजिश की हर कड़ी उजागर हो और इसमें शामिल लोगों पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो।
श्री संयम लोढ़ा जी जैसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री जी को स्वयं इस पूरे मामले को गंभीरता से मॉनिटरिंग करना चाहिए l
@SanyamLodha66@RajCMO@BhajanlalBjp
कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री संयम लोढ़ा जी की हत्या की साजिश की खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है। AGTF और पुलिस की सतर्कता से यह साजिश विफल हुई।
इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
श्री संयम लोढ़ा जी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए।
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा जी को निशाना बनाने की साजिश और शूटरों की गिरफ्तारी का मामला बेहद गंभीर एवं चिंताजनकहै। ईश्वर की कृपा और AGTF की सतर्कता से बड़ी वारदात टली गई, वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
@SanyamLodha66 जी जैसे संघर्षशील जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस मामले में सिर्फ शूटरों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। बंदूक किसने दी? हत्या की साजिश किसने रची? पैसा और नेटवर्क किसने उपलब्ध कराया? इन सब पहलुओं की जांच भी जरूरी है। ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो, और इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
सिरोही के पूर्व विधायक श्री @SanyamLodha66 की हत्या की साजिश की खबर बेहद चिंताजनक है। समय रहते पुलिस की AGTF टीम ने शूटरों को पकड़ लिया, अन्यथा कुछ भी अनहोनी घटित हो सकती थी। AGTF की यह कार्रवाई सराहनीय है।
श्री लोढ़ा संघर्षशील एवं जनप्रिय नेता हैं। पुलिस को उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं, पुलिस को साजिशकर्ताओं तक पहुंचकर उन्हें बेनकाब कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को इसे गंभीरता से लेकर पूरी मॉनिटरिंग करनी चाहिए।
वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।
राजस्थान के कुशल नेतृत्वकर्ता, जननायक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
जनसेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रदेश के विकास में आपका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@ashokgehlot51
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ashokgehlot51
राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
@BagadeHaribhau @RajBhavanJaipur
(File Pic)
राजस्थान हाईकोर्ट में शपथ लेने वाले 7 नए माननीय न्यायाधीशों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह शुभ संकेत है कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्वीकृत 50 न्यायाधीशों में से 43 पदों पर सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम नियुक्ति कर चुका है। इससे राजस्थान में न्याय मिलने की गति तेज होगा एवं लंबित मामले कम हो सकेंगे।
अहमदाबाद में हुईं प्लेन दुर्घटना के समाचार अत्यंत चिंताजनक है।
इस दुर्घटना में घायल हुवे सभी यात्रियों के उपचार के लिए राज्य सरकार तत्काल रूप से स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करें।
मैं सभी यात्रियों, पायलट के सुरक्षित जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
#ahmedabad #planecrash #airindia #AI171
@BJP4Gujarat
अहमदाबाद में विमान हादसे का समाचार प्राप्त हुआ। यह खबर बेहद दुखद एवं दिल दहलाने वाली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों एवं स्टाफ की सलामती की प्रार्थना करता हूं।
श्री उत्कल रंजन साहू: राजस्थान पुलिस के गौरवशाली सेवा सफर से आरपीएससी अध्यक्ष तक
जयपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू (RR:88 बैच) को मंगलवार को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। श्री साहू वर्ष 1989 से भारतीय पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। ओडिशा के निवासी हैं साहू ने एम.टेक (इंजीनियरिंग - जियोलॉजी) की शिक्षा प्राप्त की है।
एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर
श्री साहू ने अपनी लंबी सेवा अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राजस्थान पुलिस को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 1991 में एएसपी जोधपुर ईस्ट के रूप में हुई। इसके बाद, 1993 में वे कमांडेंट आठवीं बटालियन आरएसी अगरतला में कार्यरत रहे।
एसपी के रूप में उन्होंने धौलपुर, बाड़मेर, आरएसबीआई जयपुर, हनुमानगढ़, सीकर, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और जोधपुर शहर जैसे विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं। जोधपुर शहर से पदोन्नति के बाद वे उपमहानिरीक्षक के पद पर एसीबी (स्पेशल विजिलेंस) में कार्यरत रहे।
इसके पश्चात, उन्होंने आईजी एसीबी (स्पेशल विजिलेंस), कोटा रेंज, पुलिस मुख्यालय, रूल्स, प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन, इंटेलिजेंस जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में, उन्होंने इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस एवं मुख्यमंत्री सुरक्षा, गृह रक्षा एवं प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन में भी उल्लेखनीय कार्य किया। वे डीजी प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन एवं गृह रक्षा भी रहे।
सम्मान और नवाचार
वर्ष 2024 से श्री साहू राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से और 2005 में पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
श्री साहू के नेतृत्व में पुलिस बल की कार्यशैली में नवाचार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा मिला है, जिससे पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। उनका लंबा और बेदाग करियर उन्हें आरपीएससी चैयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है, जहां उनकी अनुभव और निष्ठा से सार्वजनिक सेवा में और अधिक पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
प्रमुख तैनातियाँ
° पुलिस महानिदेशक, राजस्थान: 2024 से वर्तमान तक
° डीजी, होम गार्ड्स एवं प्लानिंग: 2020-2024
° एडीजी के पद पर: 2014-2020
° डीआईजी, आईजी के पद पर: 2005-2014
° एसपी, विभिन्न जिलों में: 1994-2005 तक
#UtkalRanjanSahu
#RajasthanPolice
#RPSCPresident
#DGPofRajasthan
राजस्थान में आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की आतिशबाजी/पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
शादी, समारोह या व्यक्तिगत उपयोग में भी यह रोक लागू रहेगी।
बिना अनुमति इनका विक्रय/प्रयोग करने पर राजस्थान पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
#RajasthanPolice
#FireworksBan
दुकानदार तो मेले में लुट गए यारों, तमाशबीन मज़मा लगाकर बैठ गए ....
एक हाथ टूटा हुआ हैं, दूसरा भी तोड़ दूंगा .... यह कह रही है हमारी सिरोही पुलिस.. विकलांग भाजपा के कार्यकर्ता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है, तो फिर आमजनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा!
साहब, सत्ता आती जाती रहती हैं।
भाजपा सरकार के राज में भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में काम नहीं होने पर अपना विरोध भी अब दर्ज नहीं करा सकते।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा जरा आंखे खोलकर कार्यकर्ता के साथ हो रहे ऐसे दुर्व्यवहार को ज़रा देखो, इन्हीं कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आप राज्य प्रमुख की गद्दी पर आसीन हुए हैं।
@ashokgehlot51@GovindDotasra@BhajanlalBjp@RajPoliceHelp@PoliceRajasthan@SirohiPolice@RajCMO@RajGovOfficial@DainikBhaskar
अपनी दूरदर्शी सोच से भारत को नई दिशा देने वाले, युगदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. श्री राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
देश में सूचना एवं संचार क्रांति के जनक स्व. श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी तथा युवा सशक्तिकरण, पंचायतीराज को सुदृढ़ करने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत की प्रगति में उनका असाधारण योगदान सदैव याद किया जाएगा।
देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
हम आ गए हैं यूरोप के बहुत सुंदर स्थान बेल्जियम के नगर एंटवर्प में, कैलाश खेर तथा कैलासा सजीव प्रस्तुति. #KailasaLiveInConcert हीरे मोती मैं तो चाहूँ, यहाँ तो हीरे और माणिक का ही भण्डार है॥ चॉकलेट हम खाते नहीं बस खिलाते हैं, उपहार स्वरूप ॥
इसलिये बोल बदल के गाना पड़ेगा ॥ @bandkailasa@kailasarecords@KailasaEnt_ ॐ