आज कुन्ती दयाल फाउंडेशन के ट्रस्टी
श्री चंद्र सिंह नेगी जी, श्री बीरेंद्र सिंह नेगी जी एवं श्री दिगमोहन नेगी जी द्वारा
दंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से
वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
🌱 “एक पौधा — एक जीवन, हरियाली ही हमारा सुरक्षित भविष्य”
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही एक समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।
#WorldHealthDay#HealthFirst
🌿 डाली-डाली, पात-पात
पर्यावरण की रक्षा हमारे हाथ 🌱
प्रकृति ही जीवन का आधार है।
आइए मिलकर पेड़ लगाएं, जल बचाएं और
अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाएं।
✨ Be The Change
🌍 Save Environment, Save Future
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
आइये इस ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर मिलकर यह प्रण लें कि हम सभी जल का संरक्षण करेंगे और जल का अपव्यय नहीं होने देंगे।
जल ही जीवन है...
#WorldWaterDay#SaveWater
🌸 उत्तराखंड के लोक पर्व ‘फूल देई’ की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों के फूल खिलाए और आपके घर-आंगन को समृद्धि से भर दे।
फूल देई-छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार! 🌼
सभी प्रदेशवासियों को फूल देई की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌿
हर भारतीय के लिए यह गर्व, उत्साह और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण है। 🇮🇳🏆
T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस ऐतिहासिक विजय पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को दिल से बधाई।
🇮🇳🔥 #INDvsNZ
बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक 'होलिका दहन' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!यह पावन अग्नि सभी के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। आइए, प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ इस पावन पर्व को उल्लासपूर्वक मनाएं।
#HappyHoli#HolikaDahan#HoliFestival
🌱 पेड़ सिर्फ प्रकृति नहीं बचाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित करते हैं।
आज एक पौधा लगाना, कल एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया बनाने की दिशा में हमारा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।
आइए मिलकर हरियाली बढ़ाएं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।
#SaveEnvironment
जीवन पर्यन्त कर्तव्य!
सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को तथा #BSF के वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनायें।
आपके शौर्य, पराक्रम व अदम्य साहस पर देश को गर्व है। इस गौरवपूर्ण दिवस पर देश की रक्षार्थ शहीद हुए समस्त जवानों की शहादत को हमारा सलाम।
#BSFRaisingDay
We, the People, are both the custodians and the beneficiaries of our Constitution. Constitution Day, we honour the farsighted architects of our Republic and renew our pledge to safeguard the values they entrusted to us - justice, liberty, equality and fraternity. Jai Hind!
उत्तराखंड निर्माण के प्रमुख आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट जी का निधन
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट जी के निधन ने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है।
वे उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के प्रमुख चेहरों में से रहे और पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकार, अलग राज्य की मांग और क्षेत्रीय पहचान के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।
राज्य गठन के बाद भी उन्होंने उत्तराखंड की मूल भावना, क्षेत्रीय स्वाभिमान और जनसरोकारों की राजनीति को जीवित रखने का प्रयास किया।
उनका निधन केवल एक राजनीतिक शख्सियत का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संघर्षशील चेतना के एक प्रतीक का अवसान है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।🙏
उत्तराखंड के टिहरी के कुंजपुरी के पास एक बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी। बस में गुजरात के तीर्थयात्री थे, जो कुंजपुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रारंभिक सूचना में चार से पाँच यात्रियों की मौत की खबर है, बीस से ज़्यादा लोग घायल है। मौके पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।
#Uttarakhand
गंगा किनारे एक और हादसा।
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में नोएडा से आए चार पर्यटक गोवा बीच पर नहाने पहुंचे, जहां नहाते समय दो युवक तेज बहाव में बह गए। राफ्टिंग गाइड की तत्परता से एक युवक अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसका साथी पिंटू अब भी लापता है।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता युवक के परिजन भी लक्ष्मण झूला पहुंच चुके हैं।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के अनुसार पर्यटकों की पहचान मयंक गौतम, अक्षय, अभिषेक और पिंटू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि गोवा बीच नहाने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है, यहाँ चेतावनी बोर्ड और स्लोगन लगे होने के बावजूद पर्यटक जोखिम उठाकर गंगा में उतर जाते हैं, जो बड़ा चिंता का विषय है।
कुंती दयाल फाउंडेशन के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) श्री दिनेश कंडारी ने WII, देहरादून में “Record Keeping & Financial Management in Civil Society” पर सत्र लिया, पारदर्शिता व संस्थागत सुदृढ़ीकरण पर विचार साझा किए।
#KuntiDayalFoundation#GangaPraharis
देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर गर्व और सम्मान के साथ नमन। 🙏🏻🇮🇳
हमारी यह धरा, जहाँ आस्था और प्रकृति साथ चलते हैं, यूँ ही विकास और खुशहाली की राह पर अग्रसर रहे। 🌿
#Devbhoomi#उत्तराखंड_दिवस#Kuntidayalfoundation