@RailwaySeva@IRCTCOfficial ट्रेन नंबर 12423 (Rajdhani Express) में सफर कर रहा हूँ। ट्रेन काफी लेट चल रही है और पेंट्री कार की तरफ से शाम का खाना नहीं दिया गया है। बता सकते हो खाना कितने बजे तक मिलेगा
और आखिर वही हुआ
जिस दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मेलोडी डिप्लोमेसी की सक्सेस पर कार्यकर्ताओं को मेलोडी टॉफी बांट रहे थे उस दिन मैं इस बात से खूब बेचैन था कि ये क्या अनर्थ हो रहा है। मैंने भाजपा के मेरे अनेक मित्रों को उसी दिन कहा था कि इस जगह ब्लैंडर हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खुद बीजेपी ने ही मेलोडी डिप्लोमेसी के चक्कर में इतने एविडेंस क्रिएट कर दिए हैं कि अब भविष्य में इसी को आधार बनाकर उनके चरित्र पर बात की जाएगी। लेकिन इतनी जल्दी ? इसका अहसास मुझे उस वक्त कतई नहीं था।
मेलोडी डिप्लोमेसी की सनक में भाजपा इतनी आगे निकल गई कि अपने प्रधानमंत्री को ठीक से ले बैठी।
मैंने उस दिन ये बात भी दोहराई थी कि मोदीजी के साथ वो ट्रैप हो चुका है जो नेहरू के साथ एडविना के नाम पर हुआ था। नेहरू और एडविना यक़ीनन अच्छे दोस्त थे। नेहरू एडविना की बतौर एक प्रभावशाली महिला इज्जत करते थे ठीक वैसी ही इज्जत एडविन की तरफ से नेहरू के लिए थी। लेकिन जब नेहरू को इसकी आड़ में बदनाम करने का सिलसिला शुरू हुआ तो उसे गलत अर्थों में एक स्थापित सत्य की तरह परोस दिया था।
अब ठीक ऐसा ही मूल्यांकन नरेन्द्र मोदी का किया जा रहा है या फिर किया जाएगा। संभव है आज से दस/पंद्रह साल बाद कोई जर्नलिस्ट ऐसी कोई किताब लिख दे जिसमें मोदी - मेलोनी सम्बन्धो की बहुत अलग अर्थों में बात की जाए। संभव है कोई ऐसा आदमी आकर खुलासे कर दे जिसने कभी नरेन्द्र मोदी के साथ काम किया है।
डिप्लोमेसी के लेवल पर जो भी हुआ हो लेकिन पर्सनली ये डिप्लोमेसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए बहुत भारी पड़ने वाली है और इतिहास में उनके मूल्यांकन का बहुत बड़ा आधार बनेगी। मगर अफसोस कि प्रधानमंत्री को इस जगह खुद उनकी पार्टी ने ही फंसा दिया है।
जंतर - मंतर प्रोटेस्ट में देख लीजिए इटली की प्रधानमंत्री के पोस्टर्स के पूरा आंदोलन पटा पड़ा है।
यह अफसोस की बात ही होनी चाहिए कि एक देश की महिला राष्ट्राध्यक्ष जो कि विश्व की प्रभावशाली महिलाओं में गिनी जाती हैं। भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं की मसखरी के कारण हमारे देश में मजाक, ट्रोल और नागरिकों के गुस्से का कारण बन गई हैं।
@grok@defencegames_ga@Mr_Chhinra_@Uppolice उतर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी के बारे में किस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है ग्रॉक के द्वारा प्लीज इनके ख़िलाफ़ कुछ कारवाही कीजिए
शिक्षा समान अवसर का माध्यम है, जातिगत विभाजन का नहीं।
UGC का छात्रों को वर्गों में बाँटने वाला यह निर्णय देश के भविष्य के लिए चिंताजनक है।
कक्षा में बैठा युवा ही देश का भविष्य है, कृपया इसे जातिगत वर्गीकरण में मत बाँटिए।
शिक्षा का उद्देश्य अवसर देना है; UGC से निवेदन है कि इस फैसले पर पुनर्विचार कर इसे वापस लें। 🙏 #SaveEducation #NoToDivision #UGC2026 #UGC_RollBack
इतिहास के दोहरे मापदंडों पर अब गहन विवेचना होनी चाहिए जहाँ बाहरी आक्रांताओं और उपनिवेशी ताकतों के भीषण अत्याचारों को ‘अतीत की बात’ कहकर भुला दिया जाता है, जबकि भारतीय समाज के एक वर्ग को निरंतर ‘ऐतिहासिक अपराधी’ के रूप में चिन्हित कर वर्तमान में प्रतिशोध का निशाना बनाया जा रहा है।
श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत के इस कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा.! क्योंकि मारवाड के महानायक वीर योद्धा दुर्गादास जी राठौड़ के स्मृती स्थल दुर्गादास की छतरी का विकास कार्य शुरू हुआ हैं और अब इस स्थल को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का साधुवाद 🙏🙏
@gssjodhpur
बात आई जब राजस्थान के सम्मान की तब न मुख्यमंत्री भजनलाल कुछ बोले न ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मुंह खुला...
राजस्थान सम्मान के लिए अशोक गहलोत जी आगे आए 🚩
बाघ का करेजा 🦁
#राजपूत_विरोधी_RSS
मारवाड़ की पुण्य भूमि, माता आशापुरा के पावन धाम नाडोल, पाली में वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की 859वीं जयंती समारोह में शामिल होकर अपार गौरव की अनुभूति हुई।
मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और बलिदान युगों-युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पद्म विभूषण, पद्म श्री से सम्मानित श्री नारायण सिंह जी, बाली विधायक श्री पुष्पेन्द्र सिंह जी, शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ जी, श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह कालवी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर के देहावसान के पश्चात आज संघ शक्ति कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें
ॐ शांति!
भगवानसिंह रोलसाहबसर नहीं रहे
क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख और सामाजिक चेतना के सशक्त स्वर भगवानसिंह रोलसाहबसर नहीं रहे। वे क्षत्रिय समाज में चेतना और जागरूकता के लिए सक्रिय रहे।
2 फरवरी 1944 को सीकर जिले के रोलसाहबसर (फतेहपुर) में जन्मे भगवानसिंह ने छात्र जीवन में ही समाजसेवा का बीज बो दिया था। 1961 में रतनगढ़ में सात दिवसीय शिविर में भागीदारी के साथ जो यात्रा शुरू हुई, वह राष्ट्र और समाज के एक प्रखर सेवक की गाथा बन गई। चमड़िया कॉलेज फतेहपुर से मैट्रिक और रामगढ़ शेखावाटी के रुईया कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई के दौरान ही उनके व्यक्तित्व में अनुशासन और नेतृत्व का तेज उभरने लगा था।
1964-65 में दिल्ली में तनसिंह के सान्निध्य से उनके सार्वजनिक जीवन की दिशा स्थिर और स्पष्ट हो गई। सिवाना (बाड़मेर) में तनसिंह जी के साथ रहते हुए वे सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में गहराई से जुड़े और शीघ्र ही एक कुशल संगठक और मार्गदर्शक के रूप में पहचान बनाई। पूज्य नारायणसिंह जी के आध्यात्मिक और संगठनात्मक नेतृत्व में उन्होंने संघ के विस्तार और नवाचार को एक नई दिशा दी।
1989 में नारायणसिंहके देहावसान के बाद संघ की कमान जब भगवानसिंह ने संभाली, तब उन्होंने इसे केवल उत्तराधिकार के रूप में नहीं लिया; बल्कि इसे एक मिशन की तरह जीया। उन्होंने राजस्थान से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और सुदूर दक्षिण भारत तक संघ को जन-जन तक पहुंचाया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, बालिकाओं, दंपतियों और परिवारों तक संघ की पहुंच बनाई।
उनके नेतृत्व में बालिका शिक्षा का प्रकल्प ‘श्री दुर्गा महिला विकास संस्थान’, बाड़मेर में ‘आलोक आश्रम’, और जयपुर, जोधपुर, बीकानेर जैसे शहरों में स्थायी कार्यालयों की स्थापना—इन सबने संघ को एक सुदृढ़ संरचना प्रदान की।
330 से अधिक प्रशिक्षण शिविरों में सक्रिय भागीदारी, हजारों स्वयंसेवकों से व्यक्तिगत संवाद और संघ को परिवारों तक विस्तारित करने की पहल ने उन्हें एक सच्चे संगठनकर्ता के रूप में स्थापित किया। उन्होंने राजनीति में भी समाज की सार्थक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ‘श्री प्रताप फाउंडेशन’ की स्थापना की, जिससे सामाजिक सरोकारों को नीति-निर्धारण से जोड़ा जा सके।
उनका संपर्क स्वामी अड़गड़ानंद जी जैसे आध्यात्मिक महापुरुषों से हुआ, जिससे वे अपने सहयोगियों को अध्यात्म के सशक्त और यथार्थ मार्ग की ओर ले गए। उनका जीवन स्वयं एक यथार्थ गीता था—संघर्ष से तप और सेवा से साधना की ओर बढ़ता हुआ।
4 जुलाई 2021 को उन्होंने संघ की बागडोर लक्ष्मणसिंह बैण्यांकाबास को सौंपते हुए संरक्षक की भूमिका अपनाई और संगठन को परिपक्वता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी स्मृति को नमन।( जानकारियों के लिए सौजन्य श्रीपाल शक्तावत)
#भगवानसिंहरोलसाहबसर
साधना के साधक आज मौन हो गए.. जिनके परम् सानिध्य में समाज अपने आप को सहज महसूस करता था वो अलविदा कह गए, सादर नमन भगवान सिंह जी रोलसाहबसर.. आज सर्व समाज क़े लिए अपूर्णीय क्षति है, आपने क्षत्रिय युवक संघ क़े माध्यम से समाज को राह दिखाई, राहदृष्टा को खोने क़े गम को शब्दों में बया करना मुश्किल है..
सादर नमन साहब.. भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें
|| ॐ शांति ||
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर आज 5 जून 2025 को अपना शरीर त्याग कर परम तत्व में स्थित हो गए। संरक्षक श्री की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए कल 6 जून को संघशक्ति भवन जयपुर में रहेगी।