Tribute, Compassion & Support
Shri @gpsinghips, DG #CRPF, along with senior officers, visited Hiradesar in Rajasthan, village of Veer Balidani ASI/GD Ram Nivas to pay homage, who made supreme sacrifice after being injured while on government duty .
The DG met the Veer Nari and family members, assuring them of all support. #CRPF stands firmly with the family.
#NationFirst
CRPF में कार्यरत,भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हीरादेसर ग्राम निवासी श्री रामनिवास जी चौधरी कर्तव्य पर कार्यरत रहने के दौरान फील्ड फायरिंग रेंज में ग्रेनेड फटने से शहीद हो गए |
परमात्मा शहीद रामनिवास जी की आत्मा को श���ंति प्रदान करें, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
जय हिंद
Shri @gpsinghips, DG #CRPF, along with senior officers and personnel, paid homage to ASI/GD Ram Nivas of ISA Mount Abu, who sustained injuries during a field firing exercise in Neemuch on 26.09.2025 and breathed his last today at AIIMS, New Delhi.
#CRPF stands firmly with the family of deceased in this hour of grief.
#NationFirst
@ISA_MountAbu
पंजाब की विपदा, देश की त्रासदी!
आज का समय पंजाबी या गैर-पंजाबी करने का नहीं है। जब देश में कोई विपदा आती है, तो वह जाति, पंथ या व्यक्ति देखकर नहीं आती। ��पदा कहीं भी आए, वह पूरे देश को प्रभावित करती है।
पंजाब की मौजूदा स्थिति केवल पंजाब की नहीं, बल्कि पूरे भारत की त्रासदी है। ऐसे समय में हम सबका कर्तव्य है कि प्रदेश और भाषा से ऊपर उठकर अपने देशवासियों के साथ खड़े हों।
सरकार को चाहिए कि कुछ समय के लिए अपने संसाधनों के वितरण की प्राथमिकता बदलकर अधिक से अधिक राहत और राशन पंजाब की ओर भेजे। वहीं, समाज के प्रत्येक वर्ग को भी आगे आकर सहयोग का हाथ बढ़��ना चाहिए। यह सहयोग धन, संसाधन, समय या किसी भी रूप में हो सकता है।
सुखद पहल यह है कि पंजाब की अनेक बड़ी हस्तियाँ, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, पहले ही हर संभव मदद का आश्वासन दे चुकी हैं। लेकिन केवल उनसे नहीं, बल्कि हम सबको मिलकर इस मुश्किल घड़ी में पंजाब का संबल बनना होगा।
यह याद रखना होगा कि ��गर पंजाब संकट में है, तो वास्तव में पूरा देश संकट में है। एकजुट होकर ही हम इस परीक्षा की घड़ी को पार कर सकते हैं।
#PunjabFloods
#PunjabFloods2025
#PunjabFloodRelief
#PunjabStandsWithItsPeople
#PunjabForPunjab
#punjab
#PunjabiNews
आज ही के दिन हिन्दु ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल जी ने मुग़लों की राजधानी आगरा को जीत अपने अधीन कर लिया था!
आज उत्तरप्रदेश सरकार आगरा स्तिथ किले में महाराजा सूरजमल जी के शौर्य को नमन करने के लिए आगरा विजय दिवस मना रही 🙏
आगरा विजय दिवस की सभी को बधाई! https://t.co/Ndhk2IaLPy
जब कैबिनेट कृषि मंत्री ने ही हालात देख माथा पकड़ लिया, तो सोचिए जनता पर क्या बीत रही होगी!
जयपुर की फ़ाइलों के गुलाबी मौसम से बाहर आइए साहब…
ज़मीन पर धूल उड़ रही है, और भरोसा दम तोड़ रहा है!
#Rajasthan
मंत्री को मानहानि की पड़ी है और अभ्यर्थियों का भविष्य सड़कों पर पड़ा है
शहीद स्मारक के सन्नाटे में इस बार कोई इतिहास नहीं बोला, बल्कि वर्तमान चीखा-कसमसाते सपनों की धूल में लथपथ कुछ नौजवान खड़े थे। उनके पास न झंडा था, न नारा…बस एक सवाल था-हमने परीक्षा दी, मेहनत की और अब?
छह दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी मांग कर रहे ह��ं कि एसआई भर्ती-2021 को रद्द किया जाए, क्योंकि 400 से ज्यादा सीटों पर 'सिस्टम की संतानें' चुनी गईं। वे जिन्हें ना मेरिट चाहिए, ना मेहनत। लेकिन सरकार के मंत्री जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विषय बदल दिया।
मूल सवाल पर मौन थे मंत्री जी।
ना उन्होंने अभ्यर्थियों के आंसुओं का जिक्र किया, ना इस दर्द की वैधानिकता का। उन्होंने सफाई दी—बेनीवाल के आरोपों पर, अपनी इमेज पर, अपनी पार्टी की मर्यादा पर। लेकिन उन अभ्यर्थियों की इम��ज का क्या, जिनके भविष्य पर "भर्ती घोटाले" की कालिख लगी है?
हनुमान बेनीवाल ने जो आरोप लगाए-डमी कैंडिडेट्स, मंत्री से पैसे, एसओजी का कबूलनामा-मंत्री जी ने इसे "राजनीति" कहा।
ठीक है, राजनीति है, लेकिन ये राजनीति उस भर्ती की थी, जिसे आपकी पार्टी ने नैतिकता और पारदर्शिता के नाम पर सत्ता में आने से पहले रद्द करवाने की बात की थी। अब वही भर्ती सत्ता की बिछी बिसात पर बेशर्मी से पड़ी है और आप कह रहे हैं "सांसद पर केस करूंगा"।
तो एक सवाल है मंत्री जी,
जब आप सांसद पर केस कर सकते हैं तो ये अभ्यर्थी सरकार पर केस क्यों न कर दें?
क्यों न अदालत में जाकर पूछें कि जब आपके खुद के एएजी, एसओजी और पुलिस हेडक्वार्टर रद्दीकरण की सिफारिश कर चुके हैं, तब भी सरकार भर्ती क्यों बचा रही है?
क्या इसलिए कि कुछ "राजनीतिक रिश्तेदार" अयोग्य होकर भी वर्दी पहन चुके हैं?
पर्चा लीक करने वाले घूम रहे हैं विदेशों में और जो यहां मेहनत कर रहे हैं, वो गर्म जमीन पर बिछी चादर पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, शायद अब भर्ती भगवान भरोसे है।
मंत्री जी, जो बात हनुमान बेनीवाल ने उठाई, उस पर आप नाराज हैं। लेकिन सवाल ये है कि उन बातों पर देश के नौजवान कब तक खामोश रहें?
आप ��ानें या ना मानें, एसआई भर्ती अब सिर्फ एक परीक्षा नहीं, एक प्रतीक बन चुकी है-उस सिस्टम की, जो हर पांच साल बाद सिर्फ कुर्सी बदलता है, चरित्र नहीं।
बाकी अभ्यर्थियों से सिर्फ एक बात कहनी है-
अगर सरकार कानों में रूई डाल ले, तो शब्द नहीं, कानून बोलना चाहिए।
#NaukriSeries | #NaukriWithArvind
किसानों व जाटों के मान-सम्मान, जीवनपर्यंत मजदूर-मजलूमों के हक की खातिर संघर्ष करने वाले,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।