हृदय से धन्यवाद एवं आभार, आदरणीय अखिलेश यादव जी!
"स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे गठबंधन में शामिल नहीं हो सकते..." यह स्पष्ट वक्तव्य देकर आपने इंडिया गठबंधन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और गठबंधन की एकता को कमजोर करने की साजिशों को बेनकाब किया है।
आप की वजह से जो भी मौर्य समाज सपा से जुड़ा हुआ है आपके अलग होते ही वो भी जुदा हो जायेगा।। अखिलेश जी को ये समझने की जरूरत है। अन्यथा बागी बनाने की क्या जरूरत है हम भी सरकार के साथ रह कर मलाई खा सकते हैं ll
आखिर कब सुधरोगे? हजारों साल से यह देश गुलाम रहा, इसीलिए की जिन्होंने इंसानों को बांटा, वर्ण में बांटा, जाति में बांटा, ऊंच-नीच में बांटा, छुआछूत में बांटा... जाति-पांति, छुआछूत, ऊंच-नीच का जो विषमतापूर्ण समाज है, वह इस देश के लिए कैंसर है, जाति-पाति इस देश के लिए जहर है...।"
बौद्ध सम्मलेन, मंझनपुर, कौशाम्बी।
कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जी जीत रहे हैं, मैं कहता हूं मोदी जी नहीं जीत रहे हैं, यह ईवीएम का तिकड़म जीत रहा है। क्योकि 2022 उत्तर प्रदेश का असेंबली चुनाव हुआ तो 403 विधानसभा सीट में 309 सीटों पर बैलेट पेपर वोटिंग में समाजवादी पार्टी आगे थी और भाजपा मात्र 94 सीटों पर ही आगे रही, तो ईवीएम मशीन में बीजेपी आगे कैसे हो गई? इसका मतलब है कि ईवीएम में कहीं न कहीं कोई खेल है। अभी जिन प्रदेशों में चुनाव हुआ राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर वोटिंग में दो तिहाई सीटों पर कांग्रेस आगे थी तो ईवीएम की गिनती में भाजपा आगे कैसे हो गई? इसका मतलब है कि यह जीत ईवीएम के तिकड़म की जीत है। इसीलिए अब आवश्यकता है लोकतंत्र बचाओ, ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, नई दिल्ली का राष्ट्रीय प्रतीक "अशोक की लाट" (लोगो) को हटाकर चार हाथ वाले काल्पनिक धन्वंतरि की फोटो (लोगो) लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने जहां एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है वहीं दूसरी ओर मनगढ़ंत, काल्पनिक, अव्यवहारिक व अवैज्ञानिक फोटो लगाकर ढोंग, पाखंड व आडंबर को बढ़ावा भी दिया है जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। सरकार के इस निर्णय की घोर भर्तस्ना करता हूं।
पिछड़ों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं महिलाओं के सामाजिक उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, महान विचारक व समाजसेवी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
कल जनपद प्रयागराज के गंगापार मा. पार्टी पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों के साथ #DYCM श्री @kpmaurya1 जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया।
लेकिन सीतापुर से पिछड़े वर्ग के विधायक मा.राकेश राठौर द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के तरफ से किसी ठोस कदम न उठाने व सही बात बोलने पर स्पष्टीकरण नोटिस जारी हो जाता है। BJP में पिछड़ों का अपमान होगा लेकिन कोई पिछड़े वर्ग का मंत्री,विधायक, सांसद नही बोलेगा।