Dr. Veena Dhawan, Addl. Commissioner, CTD, delivered a session on an overview of the #TBMuktBharat Abhiyaan & role of chest X-ray in early TB case detection during a radiographers’ training in Chandigarh.Radiographers from Punjab,Haryana & Chandigarh participated in the training.
जिन लोगों ने Chief Justice के घर प्रधानमंत्री की गणेश पूजा को लेकर सवाल उठाए हैं, उन्होंने जस्टिस चंद्रचूड़ के साथ बहुत नाइंसाफी की है. जो लोग ये इल्ज़ाम लगा रहे हैं कि गणेश पूजन के बहाने मोदी ने Chief Justice के साथ setting कर ली, उनके कान में कोई मंत्र फूंक दिया, क्या वो ये नहीं जानते कि अगर प्रधानमंत्री को Chief Justice से बात करनी हो, तो उन्हें पूजा का मौका ढूंढने की जरूरत नहीं है? ऐसे तमाम अवसर होते हैं, जब प्रधानमंत्री और Chief Justice एक साथ होते हैं. ये कहना बेमानी है कि PM ने वीडियो क्यों जारी किया? अगर मोदी वीडियो जारी न करते तो यही लोग कहते कि मोदी की CJI से सीक्रेट मीटिंग हुई. यही लोग कहते कि जब मोदी हर जगह का वीडियो पोस्ट करते हैं तो पूजा का क्यों नहीं किया? क्या CJI का PM को पूजा के लिए बुलाना illegal है ? क्या ये संविधान के खिलाफ है ? क्या ये कोई midnight secret meeting थी जिसको लेकर इतना बड़ा बवाल खड़ा किया गया? जो लोग इस साधारण से शिष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं उनका असली मकसद Chief Justice पर pressure बनाना है. ये लोग जानते हैं Chief Justice ऐसे issue पर बयान नहीं देंगें क्योंकि पद की अपनी मर्यादा है. प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि उनकी भी सीमाएं हैं. इसीलिए बयानबाज़ी करने वालों ने जम कर फायदा उठाया. इनका इतिहास उठाकर देखिए, ये लोग हर Chief Justice के साथ यही करते आए हैं. ये वही लोग हैं जो चुनाव के नतीजे आने से पहले Chief Election Commissioner को बिका हुआ कहते थे, EVM की accuracy पर सवाल उठाते थे. ये वही लोग हैं जिन्होंने Army की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे. ये वही लोग हैं जो बार बार मीडिया को discredit करने की कोशिश करते हैं. ये लोग integrity के self appointed ठेकेदार बनकर हर किसी पर कीचड़ उछालते हैं. सब को डराने की कोशिश करते हैं. अब इनकी बातों को ignore करने के बजाय उन्हें करारा जवाब देने की ज़रूरत है.