लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु और जनसेवा की अटूट संकल्प शक्ति प्रदान करे।
#HappyBirthdayRaGa@Kshitij_Dau
वो भी एक दौर था जब इंदिरा जी अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन से बिना मिले भारत वापिस आ गयी थी, और आते ही पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे।
ये भी एक दौर है.. भारत के फैसले अमेरिका ले रहा है।
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। @Kshitij_Dau
साथियों!
रायपुर से बेलगावी (कर्नाटक) के लिए रवाना हो रहा हूँ. आज मध्य रात्रि तक पहुँच जाऊँगा.
बेलगावी वही जगह है, जहां 100 वर्ष पहले पूज्य बापू महात्मा गांधी जी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।
यहाँ 26 दिसंबर को विस्तारित CWC की विशेष बैठक होगी, जिसका नाम 'नव सत्याग्रह' रखा गया है. क्योंकि 100 साल पहले गांधी जी ने सत्याग्रह का ऐलान बेलगावी से ही किया था। अब उसी जगह से कांग्रेस 'नव सत्याग्रह का संकल्प' लेकर आगे बढ़ेगी.
वहीं 27 दिसंबर को यहाँ एक विशाल 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' रैली आयोजित होगी.
सोचते हुए आँखों के आगे वह चित्र बन रहा है जब 26 दिसंबर 1924 को इसी बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के अवसर पर सर्वसम्मति से गांधी जी को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया होगा. यह अधिवेशन आज़ादी की लड़ाई में मील का पत्थर साबित हुआ.
इस अधिवेशन में देश के कोने-कोने से हजारों लोग आए. अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कांग्रेस की कमान मिली और बतौर अध्यक्ष गांधी जी ने जो संदेश दिए, उनका आजादी की लड़ाई में जोरदार असर देखा गया.
साल 2024, उसी ऐतिहासिक अधिवेशन का शताब्दी वर्ष है. 100 साल की इस यात्रा में देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे. इन तमाम उतार-चढ़ावों के दौरान गांधी जी के वही संदेश आज के भारत के लिए भी बेहद जरूरी और प्रासंगिक बने हुए हैं.
आखिर इस सम्मेलन में गांधी जी ने क्या कहा था?
➡️महात्मा गांधी जी ने सभी देशवासियों से अपने आपसी मतभेदों को भुला, एकजुट होकर अत्याचारी ब्रिटिश हूकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया था. खिलाफत आंदोलन के बाद हिंदुओं और मुसलमानों के बीच उपजी खाई को पाटकर पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया.
➡️ स्वराज के संकल्प पर बात करते हुए गांधी जी ने कहा कि जब तक हम जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर एक-दूसरे के साथ भेदभाव करेंगे, उन्हें अछूत मानते रहेंगे, तब तक स्वराज का संकल्प अधूरा ही रहेगा.
➡️गांधी जी ने कहा कि जब तक देश के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे जागरूक लोगों की राजनीति में भागीदारी नहीं होगी, तब तक देश में परिवर्तन का संकल्प मुश्किल होगा.
➡️गांधी जी ने स्वतंत्रता सेनानियों को बताया कि अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार अहिंसा और विनम्रतापूर्वक अवज्ञा है. अगर हम अंग्रेजों का कहा नहीं करेंगे तो उनकी व्यवस्था खुद ही ध्वस्त हो जाएगी. इसी के कुछ साल बाद 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई.
अब 100 साल बाद यानी 2024 की बात करते हैं. ये एक ऐसा दौर है जब BJP बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां उड़ाकर, देश के नायकों का अपमान कर, जाति-धर्म के आधार पर नफरत भड़काकर देश की एकता को खंडित करना चाहती है. नफरत और हिंसा के इस दौर में भी कांग्रेस पार्टी गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके दिए संस्कारों, सीखों और मूल्यों को मजबूती से आत्मसात करने को तत्पर है.
कांग्रेस पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक उसी बेलगावी में 26 दिसंबर, 2024 को होने जा रही है, जहां से गांधी जी ने भारत को सद्भाव, एकता, प्रेम और तानाशाह ताकतों के प्रति अवज्ञा का मूल्य सिखाया था.
कांग्रेस पार्टी और उसके करोड़ों कार्यकर्ता आज सत्य, अहिंसा और प्रेम के गांधीवादी आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी निष्ठा से तत्पर हैं.
सत्याग्रह से नव सत्याग्रह तक...🇮🇳
"Cheers to a year of new beginnings, more achievements, and even sweeter moments ahead! 🎂 Happy Birthday, Sazrita Mam! Your leadership continues to inspire us all.
@szarita@SampathKumarINC@VijayJangidINC@Kshitij_Dau
I'm overwhelmed with gratitude to the entire former professionals Congress team of Chattisgarh for the amazing surprise today! Being away from home, your thoughtful gesture truly touched my heart. Your kindness and support mean the world to me, and I feel blessed to have you all in my life. Thank you, Kshitij , Pratyush, Snehil, Deep and the rest of the team.
@kvc_team@deepsaraswat01
प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मेरे अग्रज, सरगुजा महाराज आदरणीय श्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई.
आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ. @TS_SinghDeo
दीपो नाशयते ध्वांतं धनारोग्ये प्रयच्छति, कल्याणाय भवति एव दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते l
दीपों के पावन पर्व #दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो। यही प्रार्थना है।
#DiwaliCelebration@Kshitij_Dau
धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं.@Kshitij_Dau
पीड़ादायक सूचना मिली है कि हमारे ITBP के दो जवान नारायणपुर के नक्सल हमले में सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हो गए हैं और कुछ जवान घायल हैं।
कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद जवानों को सलाम, हम शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं।
जो जवान घायल हुए हैं हम उनकी कुशलता के लिए प्रार्थनारत् हैं।
गांधी हर युग में प्रासंगिक हैं। अहिंसा और सत्याग्रह की धाक पूरे विश्व में जमाना गांधी हो कर ही सम्भव है। राजनीति में निष्ठा, कर्मठता, शौर्य और स्वधर्म के सबसे बड़े प्रतीक स्व लाल बहादुर शास्त्री जी हुए। देश को प्रथम पद पर रखने वाले दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर नमन। ❤🇮🇳🙏
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष @Uday_Bhanu9 जी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई और संगठनों के मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा करते हुई हमारे भांचा प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया ।
#छत्तीसगढ़#YouthCongress@IYC@Kshitij_Dau