KV Kutir is an organic farm of @DrKumarVishwas It’s a creative cocoon surrounded with orchard & small lake “यह नीड़ मनोहर कृतियों का, यह विश्व कर्म रंगस्थल है”
हमारे केवी कुटीर की गोशाला में जो भी ईश्वरीय कृपा, संतति के रूप में प्रकट होती है, उस प्रत्येक बछड़े-बछिया का नामकरण बहुत समय लेता है। उसकी जननी के अंश-वंश की छाया ढूँढना आदि कई सोच सम्मुख आ जाती हैं। लेकिन ये नन्हें श्रीमान तो अपना नाम स्वयं लेकर प्रकट हुए हैं।स्वर्ण-कपिला गोत्र की अपनी मैया की सुनहरी चमक से भरे इनके प्यारे गात पर चमकता, माथे का सफेद तिलक इनके सौंदर्य को बहुगुणित कर रहा है सो हम सबने इनका नाम भी “तिलक” रख दिया है। इनकी शैतानियाँ हमारे पूरे घर को गुंजार रखें, इनकी मैया से यही प्रार्थना है। जय हो बंसीवारे की 😁😍🙏
हमारी गंगा गैया की तीसरी पीढ़ी अब @KVKutir के खेतों में किलोल करने लगी हैं। ये हमारी गोशाला की वरिष्ठतम गैया, गंगा की बेटी जमना की पुत्री हैं।अभी नामकरण नहीं हुआ है ।आप सबके सुझाव आमंत्रित हैं।इनकी नानी के कान में बोलकर नाम की स्वीकृति ले ली जाएगी।बोल बाँकेबिहारी लाल की जय🥰😁🙏
राजस्थान में मेरे प्राण बसते हैं और राहुल द्रविड़ तो दशकों से मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे ही हैं । अरसे बाद उनसे मुलाक़ात हुई जब महाराष्ट्र के कवि-सम्मेलनीय दौरे पर रास्ते में “राजस्थान रॉयल्स” के प्रशिक्षण-शिविर में भाई राहुल द्रविड़ व प्रबंधक रोमी जी ने आमंत्रित किया ।छोटे प्रवास में बड़े आनंद के लिए मेरे राम के चरणों में साष्टांग❤️🙏
“खग मृग सहज बयरु बिसराई।
सबन्हि परस्पर प्रीति बढ़ाई॥”❤️🙏😃
(कहते हैं कि कुत्ते-बिल्ली में बैर होता है। पर @KVKutir पर हमारे ग्रामसिंह श्रीमान कौतुक जी व बिड़ालवंशी सुश्री पुचकी जी का सुबह-सुबह का प्रेमिल अभिवादन तो कुछ और ही कह रहा है 😃🤗)
आज महाकौतुकी श्रीमान कौतुक जी @KVKutir पधारें हैं और डक्कू-गैंग की “कैं-कैं” से बचकर मेरा अध्ययन निर्बाध चले इस कारण पहरेदारी पर बैठे हैं।तभी आज डक्कू-गैंग चुपचाप तालमग्न है🐶 🦆😁😜❤️