अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा जी ने आज दिल्ली स्थित निवास पर भेंट की।
विविध विषयों पर विमर्श के साथ ही उन्हें इस नव दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
@LG_ANI_DrDinesh
Kudos to Satnam Singh and Salman Khan on securing the Bronze Medal in the Men’s Double Sculls rowing event at the Asian Games 2026.
The duo displayed remarkable coordination, strength, rhythm and determination to earn a place on the podium and add another medal to India’s tally.
Congratulations to Satnam and Salman on this proud achievement! May they continue to inspire and bring greater glory to Bharat. 🇮🇳
#AsianGames2026
#Cheer4Bharat
लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्राकट्य दिवस, भादवा बीज के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा रामदेवजी ने समाज में भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उनके समृद्ध विचार सामाजिक चेतना बने। समानता और आपसी सद्भाव का संदेश उनके जीवन का दर्शन हैं जिन्हें आत्मसात करने का हमें संकल्प लेना चाहिए। बाबा रामदेव की कृपा सभी पर बनी रहे। जनकल्याण के लिए हम सभी को प्रेरित करे।
संसदीय क्षेत्र कोटा में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने और संभावित दुर्घटना स्थलों पर नाव, प्रशिक्षित गोताखोर व अन्य संसाधनों से युक्त राहत दल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बांध से जल निकासी से पहले अलर्ट देने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत, नुकसान का सर्वेक्षण, जलभराव की वीडियोग्राफी और इमरजेंसी सेवाओं की सतत निगरानी को लेकर भी निर्देश दिए हैं। सभी एजेंसियों को समन्वय से कार्य करने को कहा है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
#Kota
कोटा के रामगंजमंडी में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगातार तेज बारिश के चलते रामगंजमंडी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय कर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
संसदीय क्षेत्र कोटा में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में पूज्य संत श्री मुरलीधर जी महाराज की वाणी से प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कोटा जैसे शिक्षा और संस्कृति के केंद्र में ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, त्याग और मर्यादा जैसे जीवन मूल्यों का विस्तार होता है। प्रभु श्रीराम का जीवन केवल एक राजा का नहीं, बल्कि वह त्याग, संयम और जनकल्याण की भावना से जुड़ा हुआ आदर्श है।श्रीराम का जीवन आदर्शों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है, जबकि श्रीकृष्ण का जीवन कर्म में निष्ठा का संदेश है। कोटा में आयोजित यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है।
#kota
संसदीय क्षेत्र कोटा के जे.के. लोन अस्पताल परिसर में ‘रामाश्रय भवन’ के शिलान्यास के साथ एक संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़ी पहल की शुरुआत की। यह भवन संपूर्ण हाड़ौती क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले हजारों मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल परिसर में ही नि:शुल्क और सम्मानजनक आश्रय के साथ भोजन की भी सुविधा भी प्रदान करेगा, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें खुले में रात बिताने या भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।
हमारा प्रयास है कि कोटा चिकित्सा सेवाओं का एक उत्कृष्ट केंद्र बने। इसके लिए मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, कैंसर अस्पताल, उप-जिला एवं जिला अस्पताल जैसी अनेक योजनाएं प्रगति पर हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे, किसी परिवार पर इलाज आर्थिक बोझ न बने और कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में कष्ट न सहे। इन्हीं संकल्पों के साथ हम सतत सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते रहेंगे।
#kota
#bundi
संसदीय क्षेत्र कोटा के श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट सहित विभिन्न खेल सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास, कोटा-बून्दी को प्रदेश का एक अग्रणी खेल हब बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। मुझे विश्वास है कि इन आधुनिक सुविधाओं से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा को तराशने का अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
इसके साथ ही हम कोटा में एक डेडिकेटेड स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा परिसर होगा, जहां हर खेल की आधुनिक सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी और हमारी युवा पीढ़ी को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मंच प्राप्त होगा।
#kota
संसदीय क्षेत्र कोटा के एमबीएस अस्पताल परिसर में आज प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुभारंभ के साथ दिव्यांगजनों के आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह केंद्र न केवल सहायक उपकरणों की सुविधा देगा, बल्कि उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक भी बनाएगा। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की उस संवेदनशील सोच का सजीव उदाहरण है, जिसमें हर नागरिक, विशेषकर हमारे दिव्यांगजन और वरिष्ठजन, गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकते हैं।
#Kota
संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान कोटा-बूंदी में पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं की विभागीय समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। आमजन की शिकायतों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। समाचार माध्यमों के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर विभागवार 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' तैयार की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जल जीवन मिशन से जुड़ी सभी जलापूर्ति परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके। साथ ही, प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने और नई परियोजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार करने के निर्देश भी दिए।
#Kota
#bundi
भगवान परशुराम जी के प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर कोटा में आयोजित भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। भगवान परशुराम जी का जीवन धर्म, न्याय, साहस और सेवा का आदर्श है। वे केवल योद्धा नहीं, बल्कि धर्म और मर्यादा के लिए समर्पित तपस्वी थे। यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, धार्मिक चेतना और नई पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ने का प्रेरक संदेश लेकर निकली है। मुझे विश्वास है कि हमारी युवा पीढ़ी भगवान परशुराम जी के सत्य, शास्त्र और न्याय के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
#kota
India wins the ICC Champions Trophy 2025! 🏆 🇮🇳
What a thrilling victory! A stellar performance from the team, filled with grit, determination, consistency and sheer skill, has brought this coveted title home.
Our players stood tall, showcasing the perfect blend of youth and experience, and displayed unmatched passion on the field.
This triumph is a testament to New India's spirit and determination.
Congratulations Team India🇮🇳
We are proud of you!
#ChampionsTrophy2025
#INDvsNZ
जयपुर में आज 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान' का शुभारम्भ किया। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक विचार-विमर्श, संवाद और नीति-निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। राजस्थान की समृद्ध संसदीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह क्लब जनप्रतिनिधियों को सार्थक चर्चा और सहमति का मंच प्रदान करेगा, जिससे लोकतांत्रिक संस्थानों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
@BhajanlalBjp@VasudevDevnani
@ombirlakota माननीय बिरला जी अपना संसदीय क्षेत्र में हर व्यक्ति का चाहे वह गर्भवती होया चप्पल जूते वाले हो थेली वाले होया कच्ची बस्तियों में रहने वाले हर गरीबों का आगे होकर ध्यान रखते हैं ऐसे बिरला जी को सादर चरण स्पर्श
संसदीय क्षेत्र बून्दी में आज सुपोषित माँ अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रारंभ की गई यह पहल मातृ शक्ति के सम्मान और स्वस्थ समाज की नींव रखने का एक सामूहिक प्रयास है।
#SuposhitMaaAbhiyaan#Bundi
संसदीय क्षेत्र कोटा में आज जन मंच संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान 'अब भारत को देखना है, भारत की ओर' में सम्मिलित होकर विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने पर अपने विचार साझा किए।
विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का युग आरंभ हो चुका है। भारत केवल एक भूगोल नहीं, बल्कि एक महान संस्कृति, प्राचीन ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जिसने सदियों से विश्व को ज्ञान, शांति और समरसता का मार्ग दिखाया है। विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए आवश्यक है कि हम अपनी जड़ों से जुड़ें और अपनी प्राचीन परंपराओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को पुनः जाग्रत करें।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि आत्मनिर्भरता, संस्कृति और आधुनिक प्रगति के समन्वय से विकसित भारत के स्वप्न को साकार करेंगे।
#Kota
कोटा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें। कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कोटा को एक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे शहर में एक ही स्थान पर सभी खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही, हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध करवाने के संकल्प को पूरा करने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया जाए।
इसके अलावा, रानपुर में एजुकेशन हब के विकास, प्रस्तावित एरो सिटी, रामाश्रय निर्माण, अमृत सिटी 2.0 के तहत पेयजल आपूर्ति सहित अन्य प्रस्तावित योजनाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों जिलों के कलक्टर को ईआरसीपी व नवनैरा बांध सहित सभी सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कोटा-बूंदी में कोई भी क्षेत्र असिंचित न रहे और हर घर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
#kota
#bundi
संसदीय क्षेत्र कोटा स्थित शिवाजी पार्क में आज महान पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
छत्रपति शिवाजी महाराज ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, स्वराज्य की स्थापना की और एक न्यायपूर्ण प्रशासन की नींव रखी। उनकी वीरता और नीतियाँ आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
#Kota