भारत में मकानों की बिक्री फिर से गिरने लगी है। इस साल अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान रेजिडेंशियल यूनिट की बिक्री घट कर 90,715 तक आ गई है। यह जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है। बताया जा रहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जो सेंटिमेंट बिगड़ा है, उसकी का असर मकानों की बिक्री पर दिखा है। रिपोर्ट के मुताबिक FY26 में कुल 4,04,005 रेजिडेंशियल यूनिट बिकीं। यह FY23 के बाद सबसे कम संख्या है।
स्पेशल कोर्ट पुणे ने जिले में तीन साल की बच्ची के रेप और मर्डर के दोषी 65 साल के एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस अपराध को घिनौना बताया। दोषी की पहचान भीमराव कांबले के तौर पर हुई है। उसे नसरापुर गांव में नाबालिग के साथ रेप और मर्डर का दोषी पाया गया था। यह घटना 1 मई को हुई थी। घटना के बाद इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हुई।
भारत-पाकिस्तान की सीक्रेट मीटिंग को लेकर काफी दिनों से दावा किया जा रहा था, लेकिन विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कई जगहों पर अलग-अलग विषयों पर इस तरह के दर्जनों कार्यक्रम होते रहते हैं। इन कार्यक्रमों में कुछ भी नया या खास नहीं है। जहां तक हमारी बात है, ये निजी पक्षों का निजी कार्यक्रम हैं।
मेरठ में युवती रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की हत्या ने बाद से दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने खुद मोर्चा संभालते हुए 10 टीमों में 200 पुलिसकर्मियों की बड़ी टीम गठित की है। इस टीम में स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय थानों की फोर्स के साथ-साथ तेजतर्रार अधिकारियों को शामिल किया गया है।
अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर शुक्रवार देर रात हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कमर्शियल जहाज पर हमले के जवाब में की गई है। वहीं, ईरान ने कहा है कि उसने नए हमले के जवाब में पलटवार करते हुए मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
अमेरिका ने एक भारतीय CEO समेत आठ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन सभी पर सूडान में हथियार और विस्फोटक भेजने व गृहयुद्ध को बढ़ावा देने का आरोप है। अमेरिकी वित्त विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इन प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन नेटवर्क पर कार्रवाई की गई है, उन्होंने सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज, दोनों तरफ से संघर्ष को बढ़ाने और तेज करने में मदद की है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस यूक्रेन में शांति मिशन के तौर पर भारतीय सैनिकों की तैनाती चाहते थे। उन्होंने साल 2025 में वाइट हाउस की एक मीटिंग में डोनाल्ड ट्रंप को इसका सुझाव दिया था। उस समय ट्रंप यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए प्रयास कर रहे थे और वह लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि वेंस के सुझाव को ट्रंप ने खारिज कर दिया था। वेंस और ट्रंप से जुड़ा यह दावा नई किताब 'रिजीम चेंज' में किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत इस समय रूस के दौरे पर हैं। उनके दौरे पर भारत के सुप्रीम कोर्ट और रूसी फेडरेशन के सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं। सीजेआई सूर्यकांत और रूस के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रासनोव ने मॉस्को में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों की शीर्ष अदालतों के बीच सहयोग बढ़ाने वाला अपनी तरह का यह पहला एमओयू है।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के पेट्रोलियम उत्पादों पर 60 दिन की छूट की घोषणा की है। इसके बाद खबर है कि तेहरान भारत सहित एशिया के कुछ सबसे बड़े कच्चे तेल खरीदारों को तेल बेचने की जल्दी में है। सालों तक प्रतिबंधों के कारण ईरान को अपने ज्यादातर तेल निर्यात चीन को करने पड़े। प्रतिबंधों में अस्थायी ढील के साथ तेहरान अब अपने ग्राहकों का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही टैंकरों में जमा कच्चे तेल के लिए खरीदार खोजने में जुट गया है।
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग मतदाता सूची में प्रकाश राज का नाम शामिल होने से जुड़े आरोपों के सिलसिले में उठाया गया है। प्रकाश राज के खिलाफ तीसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। इसी के साथ उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।
देश के बड़े हिस्से में आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 राज्यों खासकर पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने की संभावना है। मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।
टीएमसी में मचा घमासान अब और बढ़ता जा रहा है। विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने नया लीडरशिप स्ट्रक्चर पेश कर पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल ला दिया। बागी गुट ने विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया चेयरपर्सन घोषित कर दिया है। इस फैसले को सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के अधिकार को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में एक नए ग्रीन पब्लिक स्पेस की घोषणा की। नीता अंबानी ने कहा कि ये गार्डन 130 एकड़ में फैला होगा। इसमें 60 हजार से ज्यादा पेड़ होंगे, जो इसे शहर के सबसे बड़ी हरी-भरी शहरी जगहों में से एक बनाएंगे।
प्रशांत महासागर में एक शक्तिशाली अल नीनो तेजी से बन रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के एक सैटेलाइट ने समुद्र की सतह को बढ़ाने वाली गर्मी की विशाल लहर को कैद किया है। नासा के सेंटिनल-6 माइकल फ्रेलिच सैटेलाइट से मिली नई जानकारियों से पता चलता है कि प्रशांत महासागर का जलस्तर भूमध्यरेखीय क्षेत्र में असामान्य रूप से ऊंचा है। यह बताता है कि समुद्र की सतह के नीचे बड़ी मात्रा में गर्म पानी जमा हो रहा है।
दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज हुई दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया । अब तक पुनर्वास के लिए 2015 को आधार वर्ष माना जाता था।
केंद्रीय राज्य मंत्रीजॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, जॉर्ज कुरियन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हाल ही में उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हुआ है।
केंद्र सरकार ने विदेशी फंड पाने के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत गैर सरकारी संगठनों (NGOs) को पहले से तय कामों और अपने काम के दायरे की लिस्ट में से चुनना होगा। इसमें धर्म से जुड़ी कई तरह की गतिविधियों की इजाजत तो है, लेकिन 'फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट' ( FCRA ) के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य कई कैटेगरी में धर्म-परिवर्तन को साफ तौर पर बाहर रखा गया है।
देहरादून: सहसपुर इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल गरमाया गया है। बजरंग दल के नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश भड़क गया। सैकड़ों लोग हाइवे पर उतर आए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच, पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर एक आरोपी के घर को ढहा दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक मई में भारत के कुल कच्चे तेल के आयात में अप्रैल की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह रूस से होने वाले आयात में आया 21 प्रतिशत का मासिक उछाल है। भारत ने मई में अनुमानित 5.8 अरब यूरो (करीब 64 हजार करोड़ रुपये) मूल्य के रूसी हाइड्रोकार्बन का आयात किया।