किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प��रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवार���ालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ जो अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता ह��, न सुनता है। शिक्ष��ों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
चुनाव को लेकर सीधी-सरल मांग:
- आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए।
- काग़ज़ या प्लास्टिक की जगह ‘मेटल कार्ड’ बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें।
- उँगलियों के निशान या आँख से होनेवाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इस��लिए भाजपा नक़ली वोटिंग नहीं करा पायेगी।
एक अन्य दल के पूर्व मुख्यमंत्री; एक वर्तमान मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ उनके दल के अंदरूनी षड्यंत्र का ख़ुलासा करते हुए एक तीसरे दल के भावी मुख्यमंत्री को अग्रिम बधाई दे रहे हैं। जो किसी और को दिख रहा है, उसका डर ही, आज के सत्ताधिकारी के ब��ल बिगाड़ रहा है। ��ाला चश्मा छोड़कर सादा चश्मा लगा लें तो शायद सब साफ़-साफ़ दिखे।
एक तो उन पर वनस्पति का असर
ऊपर से काले चश्मे से ढकी नज़र!
अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी औ�� सँवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वै��्विक राजधानी' बनाएंगे।
हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहाँ कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी ग़रीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज़्ज़त और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।
हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स���थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।
हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और ज़मीन की जाँच बैठाएँगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके ख़ज़ाने खँगाले जाएँगे।
हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।
आत्महत्या से पहले का ये वीडियो देखकर भी अगर उप्र में कोई भ्रष्टाचार में गले तक डूबी भाजपा सरकार और उसके कुछ ख़ास महाभ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत को नहीं देख रहा है तो अगला नंबर उसका होगा।
सरकार के सरगना ने फ़र्ज़ी एनकाउंटर करते-करते ‘एनकाउंटर को वसूली’ का असलहा बना दिया है।
उप्र में क़ानून-व्यवस्था का आपातकाल चल रहा है।
अति भ्रष्ट भाजपा, इस बार ‘लॉ एंड आर्डर’ के मुद्दे पर ही चुनाव हारेगी क्योंकि बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक सब ही इससे त्रस्त हैं।
दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार झूठे आँकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ़ को ढकना चाहती है। प्रदूषण के स्तर का सच क्या है ये उन मासूम बच्चों, बीमारों और बुज़ुर्गों से पूछिए जो एक-एक साँस लेने में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी।