आज मुख्यमंत्री निवास पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. के. वी. राजू तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने हेतु जिला आधारित विकास मॉडल पर विस्तृत चर्चा की। इस मॉडल के अंतर्गत प्रत्येक जिले में आकांक्षी उपखंडों को जोड़ते हुए उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, संसाधनों एवं संभावनाओं के अनुरूप विकास योजनाएँ तैयार की जाएंगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, निवेश और समृद्धि के नए अवसर सृजित होंगे।
राज्य के संतुलित, समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुशल संगठन शिल्पी, अनुशासन की प्रतिमूर्ति, शुचिता के प्रतिबिंब,संघ के प्रचारक एवं भाजपा संगठन को सुदृढ़ और सशक्त बनाने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, राष्ट्रवादी विचारधारा के अग्रणी चिंतक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण, सादगीपूर्ण जीवन और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
अशेष श्रद्धांजलि...
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के भूतपूर्व सभापति, पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी एवं हमारे परिवार के अत्यंत आत्मीय स्व. श्री बंशीलाल जी राठी की पावन स्मृति में ग्राम लालावास स्थित हनुमान जी मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज सेवा, सरलता और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वियोग सहने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और युवाओं की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान देने के लिए राजस्थान सरकार ने 'DREAM' पहल की शुरुआत की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'ऑरेंज इकोनॉमी' के विजन क्रिएटिविटी और इनोवेशन की ताकत को साकार करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के हुनर, हस्तशिल्प, सिनेमा, संगीत और डिजिटल क्रिएशन को आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार बनाने के लिए संकल्पित है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज आबूराज में वर्चुअल माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप योग आज विश्वभर में स्वास्थ्य और कल्याण का जनआंदोलन बन चुका है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज संपूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, शांति और संतुलित जीवन का संदेश दे रही है।
#InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
आज गुजरात स्थित माँ अम्बाजी धाम में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगत जननी माँ अम्बाजी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
माँ अम्बाजी की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आबूराज स्थित आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्या पीठ में युवा साथियों से योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तित्व निर्माण तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया।
योग शरीर को स्वस्थ, मन को स्थिर, विचारों को सकारात्मक और संकल्पों को मजबूत बनाता है। यही गुण युवाओं को चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें अवसरों में बदलने की शक्ति प्रदान करता है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि योग से प्रेरित हमारी युवा शक्ति अपने सामर्थ्य, परिश्रम और संकल्प से विकसित राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र की प्रगति को नई गति देगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आज आबूराज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता का संदेश दिया।
योग स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर निरोगी राजस्थान और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#InternationalYogaDay
#YogaForHealthyAgeing
FIH Hockey Women’s Nations Cup में चैंपियन बनकर देश का मान बढ़ाने पर हमारी महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई!
प्रतियोगिता के दौरान टीम का असाधारण प्रदर्शन और अद्भुत तालमेल हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। आपकी यह ऐतिहासिक जीत देश के लाखों युवाओं को मैदान में उतरने और हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
@TheHockeyIndia
#FIHNationsCup
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज आबूराज में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और आत्मिक संतुलन का संदेश आत्मसात किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया।
योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
आज खातीपुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर में माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी के साथ मेगा कोचिंग टर्मिनल का शुभारंभ और 'जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह नई अत्याधुनिक ट्रेन राजस्थान और बिहार के सांस्कृतिक व व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगी। साथ ही, यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का उत्कृष्ट अनुभव भी प्रदान करेगी।
इस सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय रेल मंत्री जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार!
शुभारंभ समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। साथ ही, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
#RailInfra4Rajasthan
आज हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से देवास तृतीय एवं चतुर्थ बांध परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उदयपुर शहर और आसपास क्षेत्रों के विकास और समृद्धि के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
हमारा संकल्प है कि हम हर खेत तक पानी और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाएं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डबल इंजन सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जल प्रबंधन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
आज शांतिक्षेत्र प्रेमगिरि आश्रम, कर्जत (महाराष्ट्र) में देवश्री भूमि परियोजना के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। यह पहल आध्यात्मिक चेतना, मानव कल्याण और सामुदायिक विकास को समर्पित है।
📍 जोधपुर
आज एस.एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में विद्यार्थियों एवं चिकित्साकर्मियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विकसित पिकल बॉल स्पोर्ट्स कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट एवं टी.टी. कोर्ट का लोकार्पण किया।
खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। आधुनिक खेल सुविधाओं से चिकित्सा विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने में भी सहायता मिलेगी।
स्वस्थ राजस्थान के संकल्प के साथ स्वास्थ्य और खेल—दोनों क्षेत्रों के सशक्तीकरण हेतु राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।