#LetsInspireBihar is an initiative empowering Bihar through education, innovation & collective action. This X handle is voluntarily managed by #AryavartDigital.
LET'S INSPIRE BIHAR🤝
यदि हमारी ऊर्जा शिक्षा (Education), समता (Egalitarianism) व उद्यमिता (Entrepreneurship) के भावों के समग्र विकास हेतु सकारात्मकता के साथ लग गई, तो फिर भला उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण से कौन रोकेगा! : @vikasvaibhavips#LetsInspireBihar#Bihar#ViksitBihar
"नहि कोपकलुषिता विमृशति मतिः
कर्तव्यमकर्तव्यं वा ।"
अर्थात - "क्रोध से दूषित बुद्धि उचित और अनुचित का विवेक नहीं कर पाती । अतः महत्त्वपूर्ण निर्णय सदैव शांत मन से लेने चाहिए ।"
#TuesdayThoughts
"शिवमौपयिकं गरीयसीं फलनिष्पत्तिमदूषितायतिम् ।
विगणय्य नयन्ति पौरुषं विजितक्रोधरया जिगीषवः ॥"
अर्थात - "विजय की इच्छा रखने वाले पुरुष शुभ उपाय, महान फल और भविष्य के परिणामों का विचार करके अपने पुरुषार्थ को उचित दिशा देते हैं । वे क्रोध के वेग को जीतकर नीति के अनुसार निर्णय लेते हैं ।"
#MondayThoughts
"��भिवर्षति योऽनुपालयन् विधिबीजानि विवेकवारिणा ।
स सदा फलशालिनीं क्रियां शरदं लोक इवाधितिष्ठति ॥"
अर्थात - "जो व्यक्ति उचित विधि के बीजों को विवेक के जल से सींचता और उनका संरक्षण करता है, उसके कार्य सदैव फलदायी होते हैं ।
अर्थात् सही प्रक्रिया और विवेकपूर्ण प्रयास ही स्थायी सफलता देते हैं ।"
#SundayThoughts
"शुचि भूषयति श्रुतं वपुः प्रशमस्तस्य भवत्यलंक्रिया ।
प्रशमाभरणं पराक्रमः स नयापादितसिद्धिभूषणः ॥"
अर्थात - "विद्या शरीर को, शान्ति और संयम व्यक्तित्व को सुशोभित करते हैं । संयम से युक्त पराक्रम और नीति से प्राप्त सफलता ही पुरुष के वास्तविक आभूषण हैं ।"
#SaturdayThoughts
"तदलं प्रतिपक्षमुन्नतेरवलम्ब्य व्यवसायवन्ध्यताम् ।
निवसन्ति पराक्रमाश्रया न विषादेन समं समृद्धयः ॥"
अ���्थात - "विरोधी की शक्ति देखकर अपने प्रयास को निष्फल मान लेना उचित नहीं है । समृद्धि और सफलता पराक्रम का आश्रय लेने वालों के साथ रहती हैं, निराश लोगों के साथ नहीं ।"
#FridayThoughts
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर जी के दुःखद निधन से मर्माहत हूँ । आपका जाना सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है । अभिनय के क्षेत्र में संवेदनशील भूमिकाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति सुदृढ़ भावों को अभिव्यक्त करने ह��तु आप सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे । सर्वशक्तिमान से प्रार्थना है कि शोक की इस घड़ी में परिजनों एवं शुभचिंतकों को धैर्य तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें । विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ 🙏
"विषमोऽपि विगाह्यते नयः कृततीर्थः पयसामिवाशयः ।
स तु तत्र विशेषदुर्लभः सदुपन्यस्यति कृत्यवर्त्म यः ॥"
अर्थात - "जैसे उचित मार्ग बन जाने पर गहरे जलाशय को भी पार किया जा सकता है, वैसे ही नीति का कठिन मार्ग भी सुगम हो जाता है । परन्तु वह व्यक्ति अत्यन्त दुर्लभ है जो उचित समय पर कर्तव्य का सही मार्ग प्रस्तुत कर सके ।"
#ThursdayThoughts
20 दिसंबर, 2026 को #नागपुर के सनराइज होटल में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित है 'बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव' (सीजन 4) । मध्य भारत एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्व��ूर्ण अवसर है । आइए, मिलते है नागपुर काॅन्क्लेव में ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/jzMR6GOHLn
"अभिमानवतो मनस्विनः प्रियमुच्चैः पदमारुरुक्षतः ।
विनिपातनिवर्तनक्षमं मतमालम्बनमात्मपौरुषम् ॥"
अर्थात - "जो स्वाभिमानी और ऊँचे लक्ष्य वाला व्यक्ति महान पद प्राप्त करना चाहता है, उसके लिए अपना पुरुषार्थ ही सबसे बड़ा आधार है । विपत्ति से उबरने की क्षमता आत्मबल और आत्मविश्वास से आती है ।"
#WednesdayThoughts
"समवृत्तिरुपैति मार्दवं समये यश्च तनोति तिग्मताम् ।
अधितिष्ठति लोकमोजसा स विवस्वानिव मेदिनीपतिः ॥"
अर्थात - "जो व्यक्ति समय के अनुसार समानता और कोमलता अपनाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर तेजस्विता और कठोरता भी दिखाता है, वही प्रभावी नेतृत्व करता है । ऐसा शासक सूर्य के समान अपने तेज और सामर्थ्य से लोक का नेतृत्व करता है ।"
#TuesdayThoughts
"मन्दोऽप्यमन्दतामेति संसर्गेण विपश्चितः ।
पङ्कच्छिदः फलस्येव निकषेणेव काञ्चनम् ॥"
अर्थात - "जैसे उचित प्रक्रिया से सोना अधिक परिष्कृत होता है और फल का पंक दूर हो जाता है, वैसे ही बुद्धिमान व्यक्ति की संगति से मन्दबुद्धि व्यक्ति भी प्रखर हो सकता है ।"
#MondayThoughts
#जमुई में #LetsInspireBihar के अंतर्गत बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण हेतु संकल्पित व्यक्ति��्वों को जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से परे उठकर साथ जोड़ने के निमित्त गतिमान है सदस्यता अभियान ।
#जहानाबाद में आज 26वें #मगही_चौपाल के आयोजन में सम्मिलित हुआ । #मगही भाषा ���वं संस्कृति के उत्थान और संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मैंने कहा कि #मगध का नाम मात्र सुनने पर मन में केवल किसी भू-खण्ड का स्मरण नहीं होता, अपितु एक समृद्ध विरासत का बोध होता है । मगध स्मरण कराता है हमारे पूर्वजों की बृहद् दृष्टि का; ज्ञान और शौर्य के साथ सत्य, करुणा एवं अहिंसा की प्रबल अभिव्यक्ति का; हर प्रकार के भेद से ऊपर उठकर व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ते हुए अखण्ड भारत के साम्राज्य को संगठित करने वाली उस प्राचीन संस्कृति का, तथा इस क्षेत्र में निहित भविष्य की असीम संभावनाओं का ।
मगध के प्राचीन गौरव का स्मरण करते हुए मैंने #मगही भाषा एवं साहित्य के महत्व को रेखांकित किया तथा इनके संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए साधुवाद व्यक्त किया ।
मगध का अतीत हमें प्रेरणा देता है और वर्तमान हमें दायित्व का बोध कराता है कि उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण के लिए हम सब मिलकर संकल्पित एवं सतत प्रयास करें । यात्रा गतिमान है !
"अल्पेनाप्यत्र कालेन नरो धर्मपरायणः ।
पापमुत्सृज्य नाश्वासु जीर्णां त्वचमिवोरगः ॥"
अर्थात - "गया में थोड़े समय में भी धर्मपरायण मनुष्य अपने पापों ���ा त्याग कर देता है, ठीक वैसे ही जैसे सर्प अपनी जीर्ण केंचुली छोड़ देता है ।"
#SundayThoughts #पितृपक्ष
आज प्रातः #गया जी से निकलकर जिले के उस सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा, जो कुछ वर्षों पूर्व तक उग्रवाद से अत्यधिक प्रभावित रहा था । भ्रमण के क्रम में #यात्री_मन उस काल का स्मरण कर रहा था जब #रोहतास में पुलिस अधीक्षक के दायित्व में पदस्थापन के दौरान उग्र���ाद के विरूद्ध युद्ध में अहर्निश संलग्न रहता था, और गया जिले के लुटूआ, बांकेबाजार, इमामगंज, मैगरा, डुमरिया आदि स्थानों पर हो रही उग्रवादी गतिविधियों की सूचनाएं अक्सर प्राप्त हुआ करतीं थीं । तब मन अत्यंत चिंतनरत हो जाता था और स्वयं से प्रश्न करता था कि जिस भूमि पर भगवान बुद्ध ने संबोधि प्राप्त कर शांति, करूणा और अहिंसा के कालजयी संदेशों का व्यापक प्रसार किया और जिसकी प्रतिध्वनि आज भी सूक्ष्म ���ूप में निश्चित ही अनुभूत होती है, की ऐसी दुर्दशा क्यों हुई ?
रोहतास जिले में हुए अप्रत्याशित परिवर्तन के पश्चात से ही गया जिले के इस क्षेत्र, जहाँ लंबे समय तक सशस्त्र उग्रवादी संघर्ष अपने चरम पर चलता रहा, को देखने की इच्छा रही थी । साथ ही, इसके आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास में यथासंभव योगदान करने की आकांक्षा भी लंबे समय से मन में रही थी । आगे, जब 7 जुलाई, 2013 को बोधगया में हुए सीरियल ब्लास्ट के पश्चात उसके अन्वेषण हेतु इस क्षेत्र में लंबे समय तक रहना हुआ था, तब भी चिंतनरत मन निरंतर क्षेत्र में परिवर्तन के नव संकेतकों को ढूंढता रहता था । कालांतर में सुरक्षा बलों तथा प्रशासन के अथक प्रयासों से अंततः इन क्षेत्रों में भी परिवर्तन की धारा प्रवाहित होने लगी और आज शांति पूर्णतः स्थापित है ।
वर्ष 2023 के 30 सितम्बर को जब #LetsInspireBihar के अंतर्गत बांकेबाजार में आयोजित #युवा_संवाद में मैंने सभी को बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में योगदान हेतु संबोधित किया था, तब मन क्षेत्रांतर्गत हुए परिवर्तन को देखकर अत्यंत आशान्वित हुआ था । तब ��्ञान एवं मोक्ष की भूमि को नमन करते हुए मैंने मगध के उस प्राचीन शौर्य का स्मरण किया था जिसके कारण वीर अल्क्षेन्द्र के नेतृत्व में विश्व विजय के उद्देश्य से भारत पहुंची यवन सेना को भी लौटना पड़ा था ।
आज पुनः भ्रमण के क्रम में मन इस क्षेत्र में समाहित असीम संभावनाओं के विषय में चिंतन कर रहा था और नव-प्रस्तावित औद्योगिक कोरिडोर के उदय के साथ-साथ क्षेत्रांतर्गत एक व्यापक उद्यमिता की क्रांति की कल्पना भी कर रहा था । मन कह रहा था कि भूमि के उत्कर्ष का दायित्व हम सभी पर है और हम सभी को मिलकर जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान करना होगा ।
संध्या में गया जी लौटने पर टेंट सिटी में आयोजित 162वें जिला स्थापना दिवस समारोह में जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्ष का स्मरण कराते हुए मैंने सभी से कहा कि अतीत के गौरव से प्रेरित होकर हमें भविष्य को औ��� गौरवशाली बनाने का संकल्प लेना होगा और 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण में क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के निमित्त सकारात्मक प्रयास करना होगा ।
अतीत हमें गौरव देता है, वर्तमान हमें दायित्व ��ेता है और भविष्य हमें आह्वान करता है । यात्रा गतिमान है !
"तैस्तैस्तथा बहुपथप्रचयेन मन्त्रः संकल्��ितः किल न निश्चयमभ्युपैति ।
सर्वैर्यथा निखिलरन्ध्रमुखेन वंशः सम्पूरितो न खलु शब्दमपाकरोति ॥"
अर्थात - "जिस प्रकार अनेक मार्गों से आने वाले छिद्रों वाला बाँस ध्वनि को स्पष्ट नहीं रहने देता, उसी प्रकार बहुत-से मतों और दिशाओं से बना परामर्श अन्ततः निश्चित निर्णय तक नहीं पहुँच पाता ।"
#SaturdayThoughts
#खगड़िया के सोनमंकी रोड में अवस्थित एस वाई इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में #गार्गी_पाठशाला के नए केंद्र के शुभारंभ के साथ #LetsInspireBihar के अंतर्गत बिहार के 20 ��िलों में 45 निःशुल्क शिक्षा केंद्र स्थापित हो गए हैं, जिनमें 3000 से अधिक आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं । वहीं, खगड़िया जिले में अब गार्गी पाठशाला के तीन निःशुल्क शिक्षा केंद्र स्थापित हो गए हैं । गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया ���
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक अलख कुमार सिन्हा जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी भारद्वाज जी के संचालन में संपन्न हुआ । वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मैंने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
कार्यक्रम में बिंदु चौधरी जी, मुख्य समन्वयक बेगूसराय गार्गी अध्याय, जीएम, जिला उद्योग केंद्र, प्रभा जी, मधु जी समेत अनेक विदुषियाँ सम्मिलित हुईं । इस अवसर पर 50 बच्चों के लिए ड्रेस, स्कूल बैग, जूते, तथा शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया ।कार्यक्रम के अंतिम चरण में गार्गी पाठशाला की समन्वयक आकांक्षा झा जी ने बच्चों को संबोधित किया । यात्रा गतिमान है !
"अर्थं सप्रतिबन्धं प्रभुरधिगन्तुं सहायवानेव ।
दृश्यं तमसि न पश्यति दीपेन ���िना सचक्षुरपि ॥"
अर्थात - "जिस प्रकार नेत्र होते हुए भी अन्धकार में दीपक के बिना वस्तु दिखाई नहीं देती, उसी प्रकार कठिन कार्य या उद्देश्य की प्राप्ति में समर्थ व्यक्ति को भी उचित सहयोग की आवश्यकता होती है ।"
#FridayThoughts
"पुराणमित्येव न साधु सर्वं न चापि काव्यं नवमित्यवद्यम् ।
सन्तः परीक्ष्यान्यतरद्भजन्ते मूढः परप्रत्ययनेयबुद्धिः ॥"
अर्थात - "केवल पुराना होने से सब कुछ श्रेष्ठ नहीं होता और नया होने मात्र से कोई वस्तु दोषपूर्ण नहीं होती । विवेकी व्यक्ति स्वयं परीक्षण करके निर्णय करता है; मूर्ख दूसरों की धारणा से संचालित होता है ।"
#ThursdayThoughts
"याञ्चा मोघा वरमधिगुणे नाधमे लब्धकामा ।
मानं त्यक्त्वा प्रणयिषु न युक्तं हीनवृत्तिं भजेत ॥"
अर्थात - "योग्य व्यक्ति से की गई याचना सफल न भी हो तो वह श्रेष्ठ है; परन्तु केवल लाभ के लिए निम्न आचरण वाले व्यक्ति का आश्रय लेना उचित नहीं ।"
#WednesdayThoughts