#रोहतास के सपूत श्यामानंद आज संपूर्ण #बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं। हाल में नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेट्रिक्स फाइट नाइट क��� विजेता रहे श्यामानंद ने अनेक अवसरों पर देश तथा विदेशों में भी भारतवर्ष का मान बढ़ाया है। उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं श्यामानंद!
#मधुबनी में #LetsInspireBihar के अंतर्गत रेयाज़ खान और उनके पिता अलाउद्दीन शेख (मुखिया जी) द्वारा पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया । ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं । शिक्षा, समता और उद्यमिता ही है आधार ! पूर्वजों की दृष्टि करे पुकार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
लेट्स इंस्पायर अभियान के प्रति आकर्षण तो सहज है पर समाज के प्रति समर्पण भाव अनवरत बना�� रखना सचमुच मुश्किल है। आदरणीय राहुल कुमार सिंह जी का यह प्रेरक लेख हम सबके लिए लाभदायक है। आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!
@vikasvaibhavips
#letsinspirebihar
"वरं पर्वतदुर्गेषु, भ्रान्त��� वनचरैः सह।
न मूर्खजनसम्पर्कः, सुरेन्द्रभवनेष्वपि।।"
अर्थात - "हिंसक पशुओं के साथ वन या दुर्गम पर्वतों में भटकना ठीक है परंतु मूर्ख व्यक्ति के साथ इंद्र के महल में भी रहना ठीक नहीं है। तात्पर्य यह कि मूर्खों की संगति उचित नहीं है ।"
#ThursdayThoughts
"नलिनीदलगतजलमतितरलम् तद्वज्जीवितमतिशयचपलम् ���
विद्धि व्याध्यभिमानग्रस्तं लोक शोकहतं च समस्तम् ॥"
अर्थात- "जीवन कमल-पत्र पर जल की बूंदों के समान अनिश्चित/अल्प है। समस्त विश्व इस माया में रोग, अहंकार और दु:ख से ग्रस्त है।"
अतः जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होने पर ही संतुष्टि संभव है !
*Bihar Talent Hunt* प्रतियोगिता के हम दूसरे पड़ाव पर हैं और इस बार अवसर है अनेक प्रतिभाओं से सन्मुख होने का जो गायन और नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट योग्यता रखते हैं। प्रतियोगिता का अंतिम राउंड 11 जून, 2023 को निर्धारित इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।
@vikasvaibhavips