Voluntary Association of Intellectual Biharis for the betterment of New Bihar under the ideas & guidance of IPS Vikas Vaibhav @vikasvaibhavips #LetsInspireBihar
आज 06.06.2026 को मगध रेंज के सभी थानों में #लोक_संवाद_गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। पुलिस और जनता का यह सीधा संवाद एक समृद्ध और सुरक्षित #बिहार की नींव है।
विकास वैभव सर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार!
#LetsInspireBihar#MagadhRange
न्यू चिल्ड्रेन पैराडाइज इंग्लिश स्कूल में 'गार्गी पाठशाला, बेगूसराय' के बच्चों ने 30 फलदार व छायादार पौधे लगाए।
लेट्स इंस्पायर बिहार के बेगूसराय कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह 'भीमा' जी के सहयोग से संपन्न यह कार्यक्रम श्री विकास वैभव (IPS) जी के विजन को समर्पित है।
#LetsInspireBihar #GreenBegusarai #VikasVaibhav #SustainableFuture
विश्व पर्यावरण दिवस पर 'विकास वैभव चौराहा' पर पर्यावरण प्रेमियों का जुटान उत्साहवर्धक रहा। बगहा के पर्यावरण प्रहरी श्री गजेंद्र यादव जी का जीवनभर लाखों पेड़ लगाने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है।
विशेष उपस्थिति व प्रोत्साहन के लिए एसपी बगहा श्री रामानंद कौशल जी का आभार। आदरणीय विकास वैभव सर के विजन के अनुरूप, आइए हम सब मिलकर अपने बिहार को हरित और समृद्ध बनाएं।
नागपुर में 'Let's Inspire Bihar' (LIB) की पहली बैठक संपन्न!
आज विकास वैभव जी के मार्गदर्शन में प्रबुद्ध साथियों के साथ बिहार के उज्ज्वल भविष्य पर सार्थक विमर्श हुआ। नागपुर चैप्टर के गठन से अब बिहार के विकास में योगदान का एक नया साझा मंच मिल गया है।
आइए, मिलकर बिहार को बेहतर बनाएं!
#LetsInspireBihar #NagpurChapter #BiharDevelopment #SahbhagitaVimarsh
बिहार की नारी, अब आत्मनिर्भर और भारी!
आज एमिटी यूनिवर्सिटी पटना में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' एवं गार्गी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। 25,000+ महिलाओं के जुड़ाव के साथ, हमारा कारवां निरंतर प्रगति पथ पर है।
@vikasvaibhavips
#LetsInspireBihar #GargiChapter #Empowerment
'लेट्स इंस्पायर बिहार' के गार्गी अध्याय, बेगूसराय ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विकास वैभव सर के मार्गदर्शन में किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एक सशक्त और जागरूक बिहार की ओर!
कल्याणपुर, समस्तीपुर में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का 'सदस्यता अभियान!
युवाओं ने शिक्षा, समता और उद्यमिता के साथ@vikasvaibhavips सर के मार्गदर्शन में बिहार के नवनिर्माण का संकल्प लिया।
आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!
'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरपुर में प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं की बैठक सफल रही। शिक्षा, समता और उद्यमिता के मूल सिद्धांतों के साथ बिहार बदलने की दिशा में युवा जाग चुका है।
आप भी जुड़े।
#LetsInspireBihar#Muzaffarpur#BiharRenaissance
आदरणीय @vikasvaibhavips सर की #LetsInspireBihar मुहिम के तहत 'गार्गी चैप्टर' की बड़ी पहल!✨
बेगूसराय के दिनकर पब्लिक स्कूल में संचालित 'गार्गी पाठशाला' के 19 वंचित बच्चों के बीच 'गार्गी किट' का वितरण किया गया।
सहकार की इस भावना से ही बदलेगा हमारा बिहार!🙏
#GargiChapter#Begusarai
आदरणीय @vikasvaibhavips सर के मार्गदर्शन में कल #LetsInspireBihar के बैनर तले मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन ।
📅 24 मई, सुबह 7 बजे
📍 चिरौरा (नौबतपुर) हाई स्कूल मैदान
ऐसे प्रयासों से युवाओं का हर सपना होगा साकार,आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!
#VikasVaibhav#PositiveBihar
श्री विकास वैभव (IPS) सर की प्रेरणा से #LetsInspireBihar के तहत बिहार में 36 गार्गी पाठशालाओं के जरिए 2800+ वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है।
इसी कड़ी में बेगूसराय केंद्र के 28 नौनिहालों को 'गार्गी किट' भेंट की गई। टीम के सभी साथियों का आभार!
@vikasvaibhavips
#पूर्णिया में #LetsInspireBihar अभियान को सशक्त करने के उद्देश्य से कोर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में टीम के सदस्यों ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संदेशों को हर ग्राम-नगर के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।
@vikasvaibhavips@Lib_Jehananad
#LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय द्वारा #पटना में 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2025' का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा परंपरा से जुड़े रहते हुए आधुनिकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना था । महिला उद्यमिता, संस्कृति और स्वावलंबन के इस भव्य उत्सव में 600 से अधिक महिलाएं बिहार के विभिन्न जिलों से सम्मिलित हुईं, जिनमें महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने उनके हुनर और नवाचार को प्रस्तुत किया । इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि हमें महान विदुषी गार्गी वाचक्नवी की दृष्टि को समझना होगा जिनमें सत्य को जानने की प्रबल जिज्ञासा के साथ-साथ विद्वतापूर्वक चुनौती देने का साहस भी था । यदि हम उनके और महर्षि याज्ञवल्क्य के बीच के संवाद का हम स्मरण करेंगे तो निश्चित ही अपने पूर्वजों की उस बृहत दृष्टि को समझ सकेंगे जो सर्वत्र परमतत्त्व के अंश को ही देखता था और जिसमें जाति-संप्रदाय अथवा लिंगभेद से परे व्यक्ति को व्यक्ति को जोड़ने की क्षमता थी । हमारे पूर्वजों की दृष्टि के कारण ही कालांतर में बिहार महान सभ्यता का केंद्र बन सका था और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न के लिए भी उसी दृष्टि का धारण आवश्यक है ।
मैंने आगे कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास का रथ पुरूष और स्त्री रूपक दो चक्रों पर आधारित है । रथ की गति तीव्र तब ही हो सकती है जब दोनों चक्र सशक्त हों तथा रथ को गति प्रदान करें । इसी उद्देश्य के निमित्त गार्गी अध्याय की स्थापना अभियान के अंतर्गत की गई थी और यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि गार्गी अध्याय आज बिहार में संकल्पित एवं प्रबुद्ध महिलाओं का प्रमुख वैचारिक एवं सामाजिक मंच बन चुका है । आज स्वैच्छिक रूप से अभियान में सीधे रूप से जुड़ चुके 2,25,000+ व्यक्तियों में से 20,000+ महिलाएं हैं । अभियान के अंतर्गत वंचित विद्यार्थियों के हितार्थ 14 जिलों में 27 केंद्रों पर निःशुल्क पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें से 10 जिलों में अवस्थित 22 केंन्द्र गार्गी अध्याय से जुड़ीं विदुषियों द्वारा गार्गी पाठशाला के रूप में स्थापित हैं । साथ ही बिहार में उद्यमिता की क्रांति लाने के उद्देश्य से वंचित महिलाओं के लिए भी गार्गी कला कौशल केंद्रों एवं गार्गी कृत्या जैसे प्रयासों से स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं । 2028 तक बिहार के हर पंचायत में गार्गी अध्याय को विस्तृत करना हमारा लक्ष्य है ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिथिलांचल, मगध, अंग, सीमांचल एवं भोजपुरी क्षेत्र की भाषाओं, रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया । सावन क्वीन, सावन प्रिंसेस और नन्ही परी प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं की बुद्धिमत्ता, संवेदनशीलता एवं वक्तृत्व क्षमता का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला ।
कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद की माननीय सदस्य अनामिका सिंह पटेल जी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नूतन जी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू जी, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा जी, डॉ. बी. प्रियम जी, डॉ. बिंदा सिंह जी, बिधु रानी जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । निर्णायक के रूप में ऋचा राजपूत जी, ऋतिका दरबारी जी और प्रज्ञा सिंह जी उपस्थित रहीं । बिहार की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री रितिका राज सिंह को गार्गी वाचक्नवी प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया । कार्यक्रम के संचालन में गार्गी अध्याय की मुख्य समन्वयक डॉ. प्रीति बाला जी के नेतृत्व में शायरीन इरम जी, नेहा सिंह जी, करिश्मा जी, नितिका अग्रवाल जी, शबनम अखौरी जी, फराह नाज़ जी, नम्रता कुमारी जी, सुधा रंजन जी, रूपा मेहता जी, अंजलि जी, निशा भगत जी सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई । विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमियों को गार्गी उद्यमिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात यह संदेश स्पष्ट था कि बिहार की महिलाएं परंपरा और आधुनिकता दोनों को आत्मसात कर रचनात्मक योगदान देने में सक्षम हैं । गार्गी अध्याय के माध्यम से यह स्पष्ट हो चुका है कि बिहार की महिलाएं न केवल प्रेरणास्रोत हैं, अपितु विकसित बिहार के निर्माण में अग्रदूत भी बन रही हैं । यात्रा गतिमान है !
लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत पटना में 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया. लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संस्थापक और सीनियर IAS अधिकारी विकास वैभव ने महोत्सव का उद्घाटन किया
बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित महिलाओं का सबसे बड़ा मंच बन चुका है #LetsInspireBihar का #गार्गी_अध्याय ! 27 जुलाई, 2025 को #पटना में निर्धारित है महिला उद्यमिता का महोत्सव 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2025' ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Please join us again for yet another much awaited event in the history of Let's Inspire Bihar on 1st December 2024 in Sasaram!
@vikasvaibhavips#LetsInspireBihar
#पटना में #गार्गी_पाठशाला के 18वें केंद्र का शुभारंभ आज #बाल_दिवस के अवसर पर बेउर थानान्तर्गत 70 फीट रोड के समीप किया गया । #LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय से जुड़ी विदुषियों द्वारा बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण के प्रति गार्गी पाठशाला एवं कला कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से निरंतर अग्रणी योगदान समर्पित किया जा रहा है । गार्गी पाठशाला, जिसकी दृष्टि यही है कि बिहार का हर बच्चा शिक्षित एवं स्किल्ड बन सके जिससे वह स्वरोजगार के सृजन में भी सक्षम हो सके, में आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थियों के हितार्थ विदुषियों द्वारा निःशुल्क शिक्षादान समर्पित किया जाता है । पटना में आज उद्घाटन के अवसर पर मैंने गार्गी अध्याय से जुड़ी विदुषियों को हार्दिक बधाई दी चूंकि 3 केंद्रों से अप्रैल, 2022 से प्रारंभ गार्गी पाठशाला के नए केंद्र नित्य रूप से स्थापित हो रहे हैं जो यह दर्शा रहा है कि उनके माध्यम से अद्वितीय प्रेरणा का प्रसार हो रहा है । इस अवसर पर गार्गी अध्याय की समन्वयक भावना शर्मा जी के साथ जितेंद्र शर्मा जी, यू पी शर्मा जी, इन्द्र भूषण शर्मा जी, शशि शेखर तिवारी जी तथा अन्य शिक्षिकाओं/समाजसेवियो ने भी अपने विचार रखे और पाठशाला के कुशल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं । यात्रा गतिमान है ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !