लिखन्ति में आपने एक से बढ़कर एक रचनाएँ भेजीं,
अब वक़्त आ गया है सबके सामने रू-ब-रू होकर अपने ख़्यालात साझा करने का।
इस सबमें आपके साथ होंगी, लेखिका अनन्या राय @rai_parashar
तो देर किस बात की? Scan the QR-Code to register.
#instaLive#Likhanti#लिखन्ति#LiveSession#हिंदी
काग़ज़ पर लिखे को जान न सकी
उन शब्दों को पहचान न सकी
मैं मूर्ख इन सबसे वंचित ही रह गई
संदेशे पर तेरे नाम को खोजती ही रह गई
काग़ज़ देख आँखों से पानी बहने लगा
जिससे स्याही का रंग धुलने लगा।
संदेशा तेरा यूँ आया,
हवाओं के इशारे सा छाया।
- गार्गी सिंह
#Likhanti#लिखन्ति#hindiquotes
कुछ लड़के नहीं तोड़ते चाँद तारे
अपनी प्रेमिकाओं के लिए,
वो तोड़ देते हैं समाज के बंधनों को
उनके सपनों को पूरा करने के लिए।
- अरिजीता @arijita_ink
#hindiquotes#Likhanti#लिखन्ति#hindikavita#poetry