चाचा ने ज़मीन हड़प ली तो सामने डटकर खड़ी हो गईं फूलन, 10 साल की फूलन का 35 साल के मर्द से विवाह कर दिया तो सामने डटकर खड़ी हो गईं फूलन, बंदी बनाकर उनसे हैवानियत की गई तो सामने डटकर खड़ी हो गईं फूलन। संघर्ष उनके जीवन में रहा और बदले की ज्वाला उनके दिल में धधकती रही। मुलायम सिंह यादव जी ने उनके संघर्ष को एक नया आयाम देते हुए उन्हें संसद तक पहुंचाया।
वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन 🙏