प्रयागराज लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश। हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का दिया आदेश। पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट का अहम निर्देश।आदेश के मुताबिक, निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे।
ब्रेकिंग: एटा में नाबालिग की कार से भीषण हादसा, तीन की मौत। अलीगंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक नाबालिग की कार ने दो मोटर साइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा ग्राम लड़सिया के पास हुआ। कार चला रहा 17 वर्षीय किशोर परिजनों से कार में हवा डलवाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ 12 वर्षीय एक बालक भी मौजूद था। हादसे में सिमराई गांव निवासी सैफ मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय अश्विनी और 54 वर्षीय सरोजनी देवी ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
ब्रेकिंग: मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े साहिल और मुस्कान अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाने से पहले दोनों को अपनी बात रखने का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फैसला सुनते ही मुस्कान और साहिल भावुक हो गए। उनके आंसू निकल पड़े। मुस्कान ने अपनी दो बेटियों की देखभाल किए जाने की अपील की।
ब्रेकिंग: मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: कोर्ट ने कहा- अपराध के अनुरूप सजा देना भी धर्म। फैसला सुनाते हुए अदालत ने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता के अनुरूप दोषियों को सजा देना भी धर्म है। सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से बंद कर दिया गया था। अदालत के फैसले पर सौरभ की मां रेणु देवी ने संतुष्टि जताते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अभियोजन पक्ष ने फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज में अपराधियों को कड़ा संदेश जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान को मथुरा जेल में होगी फांसी। और साहिल को फांसी की सजा। पति सौरभ राजपूत की हत्या में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। दोनों ने मार्च 2025 में सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपा दिया था। महिलाओं को फांसी देने की व्यवस्था मथुरा जेल में है। हालांकि फांसी से पहले दोनों दोषियों को कानूनी प्रक्रिया का लाभ दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़: आईडीबीआई बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार। कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स 52878 करोड़ में खरीदेंगे। केंद्र सरकार अपनी 30.48% और एलआईसी अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी। सौदे के तहत शेयर की कीमत 81 रुपये तय की गई है, जो निर्धारित 75.99 रुपये के बेंचमार्क मूल्य से अधिक है। सौदा पूरा होने के बाद सरकार के पास 15% और एलआईसी के पास 19% हिस्सेदारी बरकरार रहेगी। यह भारतीय वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) होगा।
बिजनौर लाइव: भाकियू लोक शक्ति के प्रदर्शन से मचा हड़कंप। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ी। पुलिस के रोकने पर किसानों ने जताया कड़ा विरोध। किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक। मौके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र की नुमाइश चौकी का मामला।
लखनऊ। यूपी पुलिस के 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम परिणाम 14 अक्टूबर को जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन किया गया है। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चयन सूची और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़: हाईकोर्ट का आदेश: 3 माह में कराएं पंचायत चुनाव। ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस अजीत और जस्टिस गरिमा प्रसाद की डिविजनल बेंच ने लंबी सुनवाई के बाद बुधवार को यह आदेश पारित किए।
ब्रेकिंग न्यूज़: बहुचर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: मेरठ कोर्ट ने सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तौगी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई !
लखनऊ लाइव : यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले। धीरेंद्र सिंह सचान बने निदेशक पंचायती राजराकेश कुमार पटेल को चिकित्सा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। कंडारकर कमल किशोर बने CDO आजमगढ़। राजेश कुमार बने विशेष सचिव, नगरीय रोजगार। प्रतिभा सिंह बनीं अपर आयुक्त, आगरा मंडल। IAS अमित कुमार को CDO आगरा की जिम्मेदारी। IAS देवेंद्र कुमार सिंह प्रतीक्षारत किए गए।
कानपुर लाइव: नकली सीमेंट के गोदाम पर पुलिस का छापा। ईस्पात नगर में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप। मौके से भारी मात्रा में नकली सीमेंट बरामद। नकली सीमेंट के भंडारण का हुआ खुलासा। पनकी थाना क्षेत्र के ईस्पात नगर का मामला।
दिल्ली लाइव : राहुल गांधी का बड़ा बयान। जंतर-मंतर पर विरोध में एकजुट हुआ पूरा देश। जाति, धर्म और लिंग से ऊपर उठकर विरोध का दावा। छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के सभी सबूत जुटाए जाएंगे। दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी- राहुल गांधी।#rahulgandhi#delhiprotest#chunavaayog
अमेठी लाइव:सपा छोड़ बीजेपी के हुए बाहुबली विधायक अभय सिंह।राकेश प्रताप सिंह,विनोद चतुर्वेदी ने भी थामा बीजेपी का दामन ।अमेठी के कार्यक्रम में मौजूद रहीं स्मृति ईरानी।#bjpjoining#uppolitics#bjpnews
जयपुर लाइव: फ्रैंकफर्ट दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग।बम की सूचना पर कराई गई इमरर्जेंसी लैंडिंग।एयरइंडिया के प्लेन को आइसोलेशन में भेजा गया।
ब्रेकिंग: लखनऊ। रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार गिरफ्तार। सेवानिवृत्ति IAS अधिकारी योगेश कुमार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यह कार्रवाई 12 साले पुराने पशुधन विभाग भर्ती घोटाले मामले में की गई है। सपा सरकार के दौरान पशुधन विभाग में 2014 में 1198 पदों पर हुई थी। वर्ष 2017 में इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।