‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर देश की आंतरिक सुरक्षा एवं नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस औ��� राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आज नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित भव्य रामलीला समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु श्रीराम की लीलाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्शों और संस्कारों को जन-जन तक पहुँचान��� का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय और अहंकार पर विनम्रता की जीत का पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
#विजयादशमी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।
माता रानी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
ॐ शांति
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को "महानवमी" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
माँ सिद्धिदात्री जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाएं रखें।
#MahaNavami
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी का विधि-विधान से पूजन एवं हवन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ महागौरी से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों के जी���न में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखें और सभी के जीवन को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।
कल रात कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों के हताहत होने की खबर और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस घटना से मन व्यथित है।
इस दुःखद घटना के मद्देनज़र आज मेरे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर एवं पटना में दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन हेतु पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
@ANI • @PTI_News • @ians_india
मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
वर्तमान में SDRF की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए NMCH भेजा गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदया से मेरी बात हुई है और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली है। केंद्र और राज्य सरकार की माध्यम से पीड़ितों को कैसे ज्��ादा से ज्यादा मदद मिल सके इसपर भी विस्तृत चर्चाएं हुई है।
आज मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर ��ोकाकुल परिजनों से मुलाकात करूँगा तथा अस्पताल में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लूँगा।
��ज नई दिल्ली में मेरे परिवार के सदस्य द्वारा शुरू किए गए MIGAKKI Skin & Hair Clinic के शुभारंभ समारोह में शामिल होकर बेहद खुशी हुई।
Expert Doctors, Modern Technology, Experienced Team और Quality Services के साथ यह क्लिनिक Skin & Hair Care के क्षेत्र में नई पहचान बनाए और सफलता की नई ऊँचाइयों को छुए, यही कामना है।
इस नई शुरुआत के लिए अरोड़ा फ़ैमिली, ख़ासकर गौरी एवं रजत भाई के साथ उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवघातिनी॥
शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर माँ दुर्गा के छठे स्वरूप, असुर संहारिणी माँ कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
बिहार प्रभारी व माननीय सांसद श्री @ArunBhartiLJP जी ने दफादार-चौकीदार साथियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी से मुलाकात कर उनकी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
��ाननीय मुख्यमंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि सरकार और दफादार-चौकीदार प्रतिनिधियों की एक समिति जल्द ही गठित की जाएगी, जिसमें उनकी मांगो को रखा जाएगा ताकि सकारात्मक दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके
हमारा प्रयास है कि दफादार-चौकीदार साथियों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार हो और उनके हितों में उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कुछ दिनों पूर्व बिहार ने बाढ़ की भीषण विभीषिका का सामना किया। इस कठिन समय में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के संकल्प के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविल��स) के सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं विधान पार्षदों ने अपना एक महीने का वेतन बाढ़ राहत कार्यों के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया था।
इसी संकल्प के तहत बिहार प्रभारी एवं माननीय सांसद श्री @ArunBhartiLJP जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी से मुलाकात कर पार्टी की ओर से बाढ़ राहत हेतु सहायता राशि का चेक सौंपा।
भारत को वैज्ञानिक और रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।