आज विकास भवन सभागार, #सोनभद्र में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक की गयी, जिसमे विद्यालयों में DMF व CSR अंतर्गत कार्यों की प्रगति और #MDM की गुणवत्ता की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
@UpRuralDev@DmSonbhadra@CMOfficeUP
📚 कक्षा में संवाद, बच्चों संग भोजन—शिक्षा व्यवस्था की जमीनी पड़ताल
🔸जनपद सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के क्रम में एसडीएम ओबरा द्वारा विकास खण्ड चोपन के प्राथमिक विद्यालय बभनमरी का निरीक्षण किया गया।
👨🏫 कक्षा में बच्चों से सीधा संवाद कर स्वयं शिक्षक की भूमिका में पठन-पाठन कराया और उनकी शैक्षणिक समझ परखी गई।
🍲 मिड-डे-मील की गुणवत्ता जांचने के साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन भी किया गया। अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर वातावरण और बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
@gaur_charchit@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up@EduMinOfIndia
🌟 सोनभद्र जनपद का ऐसा विद्यालय, जहाँ हर बच्चे के सपनों को मिल रही है उड़ान!
✍️प्राथमिक विद्यालय कोहरौलिया, विकासखंड म्योरपुर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की एक प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। यहाँ शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, रचनात्मक गतिविधियों, खेल, संस्कृति और प्रकृति से जुड़कर बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
📚 सक्रिय पुस्तकालय — विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और पठन संस्कृति विकसित करने के लिए पुस्तकालय का नियमित उपयोग।
💻 स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण — आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को रोचक, सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है।
🌱 इको क्लब — पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति बच्चों में जागरूकता विकसित करने के लिए नियमित गतिविधियाँ।
🏫 सम्पूर्ण अवस्थापना सुविधाएँ — विद्यालय में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप जरूरी आधारभूत एवं शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध।
🎨⚽ गतिविधि आधारित शिक्षा — शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेल-कूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी।
🏆 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता — संकुल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
☀️ NTPC ग्रीष्मकालीन शिविर — प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का चयन एनटीपीसी द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर के लिए होता है, जहाँ वे विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हैं।
🎓 विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में निःशुल्क शिक्षा का अवसर — विद्यालय की छात्राओं का प्रतिवर्ष चयन कर उन्हें आगे की शिक्षा के लिए अवसर प्रदान किया जाता है।
✨ प्रधानाध्यापिका श्रीमती शिल्पी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सीखने की ललक विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
सोनभद्र के विद्यालयों में शिक्षा की बदलती तस्वीर—जहाँ सुविधाएँ, नवाचार और समर्पण मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कहानी लिख रहे हैं।
@gaur_charchit@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up@EduMinOfIndia@myogiadityanath@myogioffice
📚 प्रतिभा को पहचान, मेधा को मिलेगा नया मंच
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा’ आयोजित की जा रही है।
विद्यालय से संकुल और ब्लॉक स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौनिहाल आगे बढ़ेंगे तथा ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थी 09 सितम्बर को जनपद स्तरीय परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देना है।
हर प्रतिभा को अवसर, हर मेधा को सम्मान। 📖🏆
@gaur_charchit@basicshiksha_up@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt
📚 विद्यालयों की समस्याओं का हो समयबद्ध समाधान
जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, शैक्षिक व्यवस्था एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
🔹 विद्यालय स्तर की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लाकर विभागीय समन्वय से समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
🔹 खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों से नियमित संवाद रखते हुए समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
🔹 DMF फंड से संचालित कार्यों के स्थलीय सत्यापन, गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विद्यालयों की समस्याएं लंबित न रहें और प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले।
@gaur_charchit@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@myogiadityanath@myogioffice@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up@EduMinOfIndia
प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान चोपन जहाँ शिक्षा अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन को हासिल करना है। नामांकन से अधिक उपस्थिति रहती है। सामुदायिक सहयोग से विद्यालय की हरियाली अपनी ही एक अलग कहानी कहती है। @basicshiksha_up@DmSonbhadra@thisissanjubjp@NITIAayog
ऑपरेशन कायाकल्प—विद्यालयों का कायाकल्प, बच्चों के सपनों को नई उड़ान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सुदृढ़ भवन, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और अनुकूल वातावरण के माध्यम से नए उत्तर प्रदेश में हर बच्चे के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ अपने परिवार सहित जन्मदिन मनाया। साथ ही छात्राओं को अपने लक्ष्य को चुनने और उसे प्राप्त करने के तरीके को साझा किया। @basicshiksha_up#tithi_bhoj
#नीति_आयोग -#जाइका की संयुक्त टीम द्वारा सोनभद्र का भ्रमण कर शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों , उपलब्धियों और चुनौतियों को जमीनी स्तर पर समझा गया। छात्रों के #अधिगम_स्तर और #कौशल को बेहतर करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। @basicshiksha_up@DmSonbhadra
बभनी में एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया और सभी शिक्षकों को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, नामांकन ,बगैर आधार वाले बच्चों का भी नामांकन करने, छात्रों को गृह कार्य देने, नोटबुक जांचने, समय सारणी के अनुसार शिक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। @basicshiksha_up@DmSonbhadra
22 अगस्त 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय मा० कांशीराम कंपोजिट कक्षा 1 से 8, घोरावल, सोनभद्र में सभी कक्षाओं के छात्रों ने प्रथम सत्र परीक्षा में प्रतिभाग किया। @basicshiksha_up@DmSonbhadra
📚✨ आदिवासी अंचल में शिक्षा की नई तस्वीर—खेल, कला और डिजिटल माध्यम से निपुण बनते नन्हे कदम
✅सोनभद्र के आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों को आनंदमय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में परिषदीय विद्यालय नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
🏫 प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम, दुद्धी में प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी के नेतृत्व में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे खेलकूद, कला-क्राफ्ट एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखते हुए निपुणता की ओर बढ़ रहे हैं।
💻 वहीं प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा, घोरावल में प्रधानाध्यापिका अमृता सिंह के नेतृत्व में बच्चे डिजिटल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से अपनी समझ, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को निखार रहे हैं।
🌿 सुदूर अंचल तक आधुनिक शिक्षा की पहुंच—हर बच्चे को सीखने, बढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर।
@gaur_charchit@CMOfficeUP@basicshiksha_up@EduMinOfIndia@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@myogiadityanath@myogioffice
पौष्टिक भोजन से स्वस्थ बचपन की ओर
जनपद उन्नाव के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थी नियमित रूप से मिड डे मील के तहत पौष्टिक एवं संतुलित भोजन का आनंद लेते हुए।
मध्याह्न भोजन बच्चों के पोषण को मजबूत करने के साथ विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति और सीखने के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के स्वस्थ विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @bsa_unnao
🏫 बेहतर शिक्षा, बेहतर व्यवस्था—विद्यालयों की जमीनी हकीकत पर सीधी नजर
✅जनपद के विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, इसके लिए मेरे निर्देश पर अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
📚 कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर पठन-पाठन, उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर परखा गया।
🍲 अधिकारियों ने बच्चों के साथ मिड-डे मील स्वयं ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का भी सत्यापन किया।
🏫 पेयजल, शौचालय, विद्युत, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
प्रत्येक अधिकारी को हर सप्ताह न्यूनतम 5 विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश हैं।
✅विद्यालयों में केवल व्यवस्थाएं नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य संवरता है—इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता और प्रत्येक आवश्यक सुविधा की नियमित निगरानी हमारी प्राथमिकता है।
@gaur_charchit@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@basicshiksha_up@EduMinOfIndia@myogiadityanath@myogioffice@PMOIndia@InfoDeptUP
🏃♂️📚 खेल-खेल में सीख रहे बच्चे, निखर रही प्रतिभा—नई उड़ान भर रहा आदिवासी अंचल सोनभद्र
✅जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों वाले जनपद सोनभद्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
🏅 खेल के मैदान बच्चों को केवल शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाते, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।
हमारा प्रयास है कि सुदूर अंचल का हर बच्चा पढ़े, खेले, अपनी प्रतिभा पहचाने और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।
किताबों से ज्ञान • खेलों से आत्मविश्वास • अवसरों से नई उड़ान 🌟
खेलेंगे बच्चे • सीखेंगे बच्चे • आगे बढ़ेंगे सोनभद्र के बच्चे। 🏆
@gaur_charchit@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@basicshiksha_up@EduMinOfIndia@myogiadityanath@myogioffice@InfoDeptUP
📚✨ बदल रहे परिषदीय विद्यालय, संवर रहा बच्चों का भविष्य
🔸जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है। स्मार्ट क्लास, LED TV, डिजिटल कंटेंट एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों के लिए पढ़ाई को रोचक, सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है।
🔸नवाचारी शिक्षण से बच्चों में समझ, जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित हो रहा है।
🔸आधुनिक सुविधाएं • नवाचारी शिक्षण • समर्पित शिक्षक
बेहतर लर्निंग आउटकम की ओर बढ़ता सोनभद्र।
🔸हमारा संकल्प है—हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सीखने के समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य। 📖
@gaur_charchit@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
स्मार्ट क्लास के माध्यम से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में NEP2020 आधारित डिजिटल शिक्षा को नई गति मिल रही है। एनीमेशन व वीडियो आधारित शिक्षण से बच्चों की रुचि, समझ और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र आधुनिक शिक्षा की नई पहचान बन रहा है। @gaur_charchit@CMOfficeUP
जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का संतृप्तकरण, छात्रों की डिजिटल उपस्थिति, सीसीटीवी स्थापना एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @gaur_charchit@CMOfficeUP@UPGovt
जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, आग एवं आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से सुरक्षित बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देकर सजग, सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। @gaur_charchit