मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
यह दुखद और निंदनीय है गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में जेल भेजे जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
माननीय न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में जाँच करे।
नये भारत की नयी 'रामकथा' में 'राम' की जगह....
मुसलमान
पाकिस्तान
जिन्ना
बाबर
नमाज़
अजान
मस्जिद
मदरसा
जिहाद
रमजान
और ईद रह गये हैं. यही है सच्चा सेकुलरवाद!
यह जाहिल लोग सोनिया जी की किताब फाड़ने के लिए इतने उत्साहित थे कि बालासाहेब की ही फोटो फाड़ डाली
हमारी संस्कृति में किताबों में सरस्वती का वास है
जाहिलों की जमात हैं भाजपाई और उनके साथी
वैसे फाड़ने के लिए ख़रीदी तो होगी किताब - उसका शुक्रिया 😂🤣
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि उनके पास धर्म से जुड़े आंकड़े कहाँ से आए? 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम कटने की बात उन्होंने कैसे कही? यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहते हैं कि हमारे पास धर्म के आँकड़े नहीं हैं। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान से जुड़ी ख़बरों का फैक्ट चेक क्यों नहीं किया? MISLEADING क्यों नहीं लिखा?
इस बार BJP वालों को क्या बुरा फँसाया राहुल गांधी ने!
प्रेम की बात सुन कर संघियों का घटियापन चालू था
लेकिन जैसे ही भगवान की एंट्री हुई, बेचारे सकपका गए
इनको कुछ समझ ही नहीं आ रहा - कहें तो क्या कहें
इससे बुरा हाल इनका कम ही हुआ है
सच्चा हिंदू तो शिव-पार्वती और लक्ष्मी-विष्णु के उस रूप को पूजता है - जहां देवी देव की अर्धांगिनी हैं, उनकी साथी हैं, उनके समकक्ष हैं - उनकी गोद में हक से बैठती हैं
अब यह बेचारे तो अपने परिवार को छोड़ कर संघ परिवार बनाने जाते हैं - तो इन्हें प्रेम कभी मिला ही नहीं. इनको क्या पता मोहब्बत, प्यार कितना जादुई है
और उसपर से भगवान भी प्रेम के प्रतीक हैं - करें तो बेचारे करें क्या!
सत्यम शिवम सुंदरम ❤️
सोनिया गांधी जी भारत में 1968 में आई
शास्त्री जी 1966 में स्वर्गवासी हो चुके थे
तो कैसे मुमकिन है
सोनिया जी की यादें शास्त्री जी के साथ जुड़ी हो
मतलब बकैती करनी है
कोई सेंस हो ना हो 🤦
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद के लिए प्रोटोकॉल लेकिन विधायक के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं 🧐
विधायक हरीश रावत बोलने के लिए
मंच पर आए तो माइक बंद कर दिया गया
पूरी खबर ना बीजेपी वाले बताएंगे
ना गोदी मीडिया वाले दिखाएंगे
यहां है पूरा घटनाक्रम 👇
🚨 अडानी के प्रोजेक्ट पर इंडियन एक्सप्रेस का खुलासा 🚨
अडानी महाराष्ट्र के सातारा जिले में 1,500 MW का hydropower project बना रहे हैं।
ये प्रोजेक्ट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और सह्याद्री टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन के पास है।
लेकिन अब समझिए कि यहां खेल कैसे किया गया 👇
• फरवरी-25 में जिस प्रोजेक्ट की लागत ₹5,675 करोड़ बताई गई
• और ₹227 करोड़ wildlife conservation के लिए जमा करने थे
👉 उसे सितंबर 2026 में एक affidavit के जरिए बदल दिया गया
अडानी ने कहा- प्रोजेक्ट की असल लागत सिर्फ ₹56.75 करोड़ है, यानी wildlife conservation के लिए उन्हें सिर्फ 2.27 करोड़ जमा करने होंगे। नियम मुताबिक कंपनी को प्रोजेक्ट लागत का 4% पैसा wildlife conservation के लिए जमा करना होता है।
हैरानी कि बात ये है कि महाराष्ट्र वन विभाग ने इस ₹56.75 करोड़ की revised लागत को मान भी लिया, लेकिन इस मामले मे शिकायत के बाद अब जांच शुरू हो गई है।
लेकिन सवाल है-
• 1500 MW प्रोजेक्ट की लागत इतनी कम कैसे हो सकती है?
• क्या ये फ्रॉड नहीं और ऐसा कर नियमों को ताक पर नहीं रखा गया?
पिछले एक दशक में मोडानी समूह का बेतहाशा विस्तार घोटालों की एक ऐसी कहानी रहा है, जिसके बारे में विस्तार से दस्तावेज़ मौजूद हैं। मार्च 2023 से कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि कैसे एक के बाद एक कंपनियों, उद्योगों और सार्वजनिक संपत्तियों पर मोडानी समूह का कब्जा होता गया, इसकी गहन जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से कराई जाए।
अब एक प्रमुख अखबार के ताज़ा खुलासे ने एक और बेहद चौंकाने वाला मामला सामने रखा है। यह वही अख़बार है जिसने पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी बेनकाब किया था। यह ख़ुलासा वास्तव में सनसनीखेज़ है।
मोडानी समूह द्वारा महाराष्ट्र में 1500 मेगावाट के पम्प्ड स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट की लागत को लेकर किया गया ऐसा खेल सामने आया है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। पिछले साल जिस परियोजना की लागत 5,675 करोड़ रुपये मंजूर हुई थी, अब एक हलफ़नामे में उसकी लागत महज़ 56.75 करोड़ रुपये बताई गई है।
यानी लागत में सीधे 99 फीसदी की कटौती!!!
आखिर यह कैसे संभव हुआ? किस आधार पर हुआ? और इसके लिए किसकी जवाबदेही तय होगी?
मोडानी समूह को आखिर हर बार इतनी बड़ी रियायतें कैसे मिल जाती हैं और वह हर बार किस तरह बच निकलता है? यह कोई मामूली गड़बड़ी नहीं, बल्कि बेहद बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है।
देश को इन सवालों के जवाब चाहिए। मोडानी समूह के कामकाज की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की कांग्रेस की मांग अब और भी प्रासंगिक और अपरिहार्य हो गई है।
"...तुम सैफई में भैंस चरा रहे होते"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे यादव समुदाय पर जातिगत टिप्पणी कर रहे हैं. क्या इनसे दलित, पिछड़े, आदिवासी न्याय की उम्मीद कर सकते हैं?
अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से घटकर 56.75 करोड़ कैसे हो गई? इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जमा होने वाली रकम भी 227 करोड़ से घटकर 2.27 करोड़ रह गई. क्या कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया? देखिए पूरी खबर इंडियन एक्सप्रेस हिंदी पर.
‘गोपालकों’’को अपशब्द कहकर प्रकारांतर में गोपाल अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान उप्र के मुख्यमंत्री महोदय ने मंच से किया है वो अक्षम्य है। पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी में एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्त रहे और राज न खुल जाए इस डर से उन्हें क्लीन चिट दे दी। अब भगवान कृष्ण पर वार कर रहे हैं। ये सनातन धर्म से अलग अपनी सत्ता को स्थापित करने के मंसूबे के कारण ऐसे कुवचन बोल रहे हैं। इसी दुर्भावना के कारण इन्होंने वाराणसी में पाल समाज को लाठी से पिटवाया था और गडरियों के होल्कर समाज से आनेवाली शिवजी की परम भक्त राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग ली हुई प्रतिमा का वाराणसी में घोर तिरस्कार किया था। ये न भगवान शिव के सगे हैं, न भगवान राम के, न भगवान कृष्ण के और न ही देवी अहिल्याबाई जी के।
ये इतने कमज़ोर पड़ गये हैं कि अब उप्र में किसी और ‘दुष्मुखी’ को बुलाया जा रहा है। इन दोनों में कई बातें समान हैं
, वेशभूषा का स्वांग, दुर्रवचनी ज़ुबान और भगवान राम और भगवान कृष्ण का सरेआम अपमान करना। जनता कह रही है कि अब इनका प्रभाव शून्य हो गया है। अगर इनका प्रभाव शेष होता तो वो ऐसे असामाजिक व्यक्ति को कभी भी अपने प्रदेश में आने की अनुमति नहीं देते, जो उनके ही दिये गये नारे को सरेआम ठुकराकर समाज को बाँट रहा है। व्यक्ति जब कमज़ोर हो जाता है तो अनैतिक सहारा ढूँढने लगता है। अगर इनमें अंशमात्र भी शक्ति, सामर्थ्य और साहस शेष होगा तो वो ऐसे ईश विरोधी वक्तव्य देनेवालों को उप्र में प्रवेश नहीं करने देंगे लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो भी इन्हीं के विचारवंशी भी हैं और वचनवंशी भी। दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं।
पुन: दोहरा रहे हैं क्योंकि एक बार में वो पढ़ नहीं पाते हैं और दस बार में भी समझ नहीं पाते हैं :
कृपया सनातनी वस्त्रों को पहनकर इतनी निम्नस्तरीय भाषा न बोलें।
अपने व्यक्तित्व के आंतरिक पक्ष को बाहर लाने से पहले सोचें कि आप अभी कुछ दिनों के लिए ही सही, एक सम्प्रदाय के सम्माननीय पद के साथ-साथ एक सांविधानिक पद पर भी विराजमान हैं। अपना श्रीमुख खोलने से पहले, सार्वजनिक मर्यादा के साथ ही, उन पदों की प्रतिष्ठा का भी ध्यान-मान रखें।
हार को सामने देखकर बड़े-बड़े विचलित हो जाते हैं और भाषिक मर्यादा की सीमाएं भूलकर शाब्दिक अराजकता पर उतर आते हैं। आपका अहंकारी व्यवहार तो एक युवा मृतक की दुखी माँ तक का तिरस्कार कर चुका है और आदरणीय प्राचार्य हों, पत्रकार या ईमानदार अधिकारी, सबको अपशब्दों से अपमानित करता रहा है। आप शीघ्र ही इतिहास बननेवाले हैं, ये तो आपके ऊपर है कि जाने से पहले आप ‘भाषा-व्यवहार के इतिहास’ में अपना नाम काजल से लिखवाएं या स्वर्ण से।
शालीन विचार से ही शालीन भाषा जन्म लेती है। दरअसल इनके संदर्भ में शालीनता का अभाव ही नहीं, घोर अकाल भी है। इसीलिए मृदु वचन की कोई भी संभावना यहां शून्य है।
हम इन्हें क्षमा करते हैं क्योंकि ये परवश रहते हैं। जिसका अपनी इच्छाशक्ति पर ही नियंत्रण न हो, जो दिन भर थोड़े-थोड़े समय के बाद विचलित होने लगता हो, उससे शब्द नियंत्रण या संतुलन की अपेक्षा बेमानी है। इनके मन में हार की हताशा और आशंका जितनी बढ़ती जाएगी, भाषा उतनी ही नीचे गिरती जाएगी।
बात इतनी सी है कि ये 2024, 2026 की हार से डर गये हैं इसीलिए इनके बोल बिगड़ गये हैं। ये 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे। अगर ये जीत रहे होते तो हमारी नहीं, अपनी और अपनी उपलब्धि की बात करते।
ये जितना बुरा बोलेंगे, उतनी ही बुरी हार हारेंगे क्योंकि 2027 का चुनाव अब 5% अहंकारियों, वर्चस्ववादियों, प्रभुत्ववादियों बनाम 95% पीडीए के बीच हो गया है।अब तो पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी, अपमानित शामिल हो गये हैं, इसीलिए पीडीए का जनाधार 85% से बढ़कर 95% हो गया है।
3 राज्य, 63 सीटें… और रिकॉर्ड में मतदाता "शून्य"?
The Reporters Collective ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 4,200 से ज़्यादा चुनावी दस्तावेज़ खंगाले। नतीजे चौंकाने वाले हैं: 🔹 51 सीटों पर बूथ पर आए मतदाताओं और EVM में गिने वोटों का मिलान आयोग के अपने रिकॉर्ड से साबित नहीं होता। 🔹 19 सीटों पर बूथ पहुंचे मतदाताओं की संख्या "शून्य" दर्ज है। 🔹 32 सीटों पर टर्नआउट और EVM वोटों में सीधा अंतर है। 🔹 महाराष्ट्र-हरियाणा की जिन 10 सीटों के रिकॉर्ड गायब हैं, उनमें 7 BJP/NDA ने जीतीं।
और चुनाव आयोग का जवाब? बस इतना — "सीटों का ब्योरा भेजिए।"
अब सीधे सवाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी से: ❓ अगर सब कुछ साफ़ है, तो पोलिंग बूथ की CCTV फुटेज देने से इनकार क्यों? ❓ फुटेज 45 दिन में नष्ट करने का नियम किसे बचाने के लिए? ❓ मशीन-रीडेबल डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दी जाती? ❓ 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर उठे सवालों पर चुप्पी क्यों?
क्या इसीलिए डेटा छिपाया जा रहा है, ताकि 2024 के जनादेश पर उठे शक का कभी जवाब न देना पड़े?
पारदर्शिता कोई एहसान नहीं, जनता का हक़ है। जो आयोग खुद को निष्पक्ष कहता है, उसे सबूत दिखाने से डर क्यों?
#EVM #ElectionCommission #ज्ञानेश_कुमार_जवाब_दो #लोकतंत्र_बचाओ
ECI's Internal Records of 2024 Elections show that in 51 seats of Maharashtra, Haryana and J&K votes cast do not match the votes counted.
For the first time these records are coming out in the public domain.
@VenkateshNSS & I report for @reporters_co
https://t.co/Hv32pEERUf
इनकी बेजुबान आँखें बहुत कुछ कहती हैं, पर हम अपनी आतिशबाजी के शोर में इनकी चीखें नहीं सुन पाते। जरा सोचिए, हमारे कुछ पलों का जश्न कैसे इनकी पूरी रात का डर बन जाता है?