2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥
सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।
प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है।
जय जय सियाराम!
सत्य, सन्मार्ग, संस्कार, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।
सियावर रामचंद्र की जय
प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है।
उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना |
वंदे मातरम! जय हिंद!
🚨🚨
आज बहुत लोगों को प्रमोट करने वाला हूँ..
रिट्वीट करके कमेंट में “जय श्री राम” लिखते रहो..
हिन्दी में लिखो, चाहे अंग्रेजी में..
आप सभी के 5-5 हजार फॉलोवर्स पहुचाने के लिए मैं वचनबद्ध हूँ। रिट्वीट लिस्ट खोलकर 25 को फॉलो कीजिए..
जो आपको फॉलो करें, फॉलोबैक करना अनिवार्य है।
भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नहीं, एक त्रासदी है।
आज ही के दिन, संकीर्ण मजहबी कट्टरता और नफरत की नीतियों ने भारत माता को बांटने का षड्यंत्र रचा, जिसकी परिणति दंगों, निर्दोषों की हत्याओं और तड़पती मनुष्यता के रूप में सामने आई।
भारत विभाजन की इस अमानवीय वेदना के अवसर पर हम उन सभी असंख्य विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, और यह संकल्प करते हैं कि वह पीड़ा फिर किसी पीढ़ी को न झेलनी पड़े।
वह पीड़ा हमारी स्मृति है और हमारी सीख भी है।