बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में जूनियर शिक्षक भर्ती वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग है। BEd अभ्यर्थियों के हित में सरकार को एक गंभीर निर्णय लेते हुए 50% पदों पर जूनियर शिक्षक भर्ती की नियमावली लानी चाहिए और शीघ्र अति शीघ्र भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहिए।
प्रेस विज्ञप्ति
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग तेज, 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन
प्रयागराज, 13 अक्टूबर 2026।
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती को पुनः शुरू कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। हुंकार मंच की मांग है कि वर्तमान नियमों में आवश्यक संशोधन कर हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। लगातार हो रही अनदेखी से छात्र एवं प्रतियोगी अभ्यर्थी निराश हैं। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर व्यापक महाआंदोलन किया जाएगा। महाआंदोलन की तिथि एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
इसी क्रम में आज अल्लापुर-बाघंबरी रोड, प्रयागराज के पास संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के साथियों ने छात्रों एवं अभ्यर्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान जूनियर शिक्षक भर्ती की आवश्यकता, सीधी भर्ती के ���वसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हुंकार मंच ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में विभिन्न डेलीगेशन के माध्यम से छात्रों एवं अभ्यर्थियों के बीच संवाद अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि इस मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।
15 अक्टूबर को प्रयागराज में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन से विशेष आग्रह
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच जिला प्रशासन से मांग करता है कि 15 अक्टूबर को प्रया���राज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात एवं वार्ता कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे छात्र अपनी समस्याओं, मांगों और भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक बदलावों से संबंधित पक्ष सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे तथा सरकार का स्पष्ट रुख जान सकेंगे।
हुंकार मंच सरकार से आग्रह करता है कि युवाओं के भविष्य, रोजगार क�� अवसरों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती पर गंभीरता से विचार किया जाए। 100 प्रतिशत पदोन्नति के प्रावधान में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों को अनसुना किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। सरकार के पास अभी भी संवाद और सकारात्मक निर्णय के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकालने का अवसर है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवाओं में बढ़ती नाराजगी का असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।
छात्रों की मांग स्पष्ट है—नियमों में आवश्यक संशोधन करो, जूनियर शिक्षक भर्ती जारी करो और युवाओं को रोजगार का अवसर दो।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @upesscprayagraj @TheLallantop @the_hindu @IndianExpress @timesofindia
प्रेस विज्ञप्ति
विषय: परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50% सीधी भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज
प्रयागराज, 9 अक्टूबर 2026।
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती शुरू करने तथा वर्तमान में लागू 100 प्रतिशत पदोन्नति संबंधी व्यवस्था में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर आज शिक्षा निदेशालय परिसर में आंदोलनरत छात्रों ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री सुरेंद्र तिवारी जी से संवाद कर अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने तर्कों एवं त��्यों के आधार पर मांग की कि कक्षा 6 से 8 तक के जूनियर विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के अवसर पुनः उपलब्ध कराए जाएं। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से सीधी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को भर्ती नियमावली में आवश्यक परिवर्तन कर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान सुनिश्चित करना चाहिए।
छात्रों ने सचिव महोदय से वर्तमान पदोन्नति व्यवस्था से संबंधित निय���ावली एवं उसके आधार की उपलब्धता कराने की भी मांग की, ताकि अभ्यर्थियों को नियमों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। सचिव महोदय ने छात्रों की बातों को सुना तथा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर शासन को मांगों से अवगत कराने और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
छात्र प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि उनका विरोध पूरी तरह संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायरे में रह��गा, लेकिन भर्ती की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
15 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च
आंदोलन की अगली कड़ी में 15 अक्टूबर 2026 को शाम 5.00 बजे, प्रयागराज में विशाल मोमबत्ती मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च मनमोहन पार्क चौराहा, कटरा से आजाद पार्क तक निकाला जाएगा। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी।
संयुक्त प��रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने शासन एवं जिला प्रशासन से अपील की है कि छात्रों द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए तथा संबंधित भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती शुरू करने के लिए शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
विभिन्न जनपदों के छात्रों ने आंदोलन को मजबूत करने का लिया संकल्प
आज के धरना-प्रदर्शन एवं संवाद में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस दौरान छात्र प्रतिनिधि पंकज ,पुष्पेंद्र, अभिषेक एवं आलोक ,सौरभ ,अनुज ने सचिव महोदय के समक्ष भर्ती से संबंधित प्रमुख तर्कों और ���ांगों को रखा। वहीं ऋषभ, कार्तिकेय, हरिओम एवं संजय सहित अन्य छात्र भी आंदोलन में शामिल रहे।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को मजबूती प्रदान करें।
हमारी मांग स्पष्ट है—परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान लागू किया जाए और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
निवेदक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @DM_PRAYAGRAJ
BEd के सभी अभ्यर्थी आज परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% पदों पर सीधी भर्ती की माँग को लेकर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ कर दिया है। अभ्यर्थियों की एक ही माँग है कि शीघ्र ही सीधी भर्ती जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि माँगे न माने जाने तक यह अनशन जारी रहेगा।
प्रेस विज्ञप्ति
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का डिजिटल हुंकार
सोशल मीडिया अभियान के बाद 8 अक्टूबर को निकलेगा विशाल मोमबत्ती मार्च
प्रयागराज, 7 अक्टूबर 2026।
जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों, अभ्यर्थियों एवं छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल हुंकार अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों एवं अभ्यर्थियों ने अपने-अपने X हैंडल के माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने तथा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने पोस्ट, हैशटैग एवं मुख्यमंत्री सहित संबं��ित अधिकारियों को टैग कर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण रोजगार के मुद्दे की ओर आकर्षित किया।
छात्रों का कहना है कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जा चुका है। ऐसे में अब सरकार एवं संबंधित विभाग को इस मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्पष्ट कार्यवाही करनी चाहिए।
8 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च
सोशल मीडिया अभियान के बाद आंदोलन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा।
यह मार्च ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी से गोविंदपुर तक निकाला जाएगा। मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्र एवं अभ्यर्थी सरकार से मांग करेंगे कि कक्षा 6 से 8 ��क जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया सभी संबंधित विद्यालयी स्तरों पर शीघ्र प्रारम्भ की जाए तथा विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त होना चाहिए। युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट रोडमैप और विज्ञापन चाहिए।
हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के बैनर पर नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास है।
छात्रों से अपील
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र संगठनों, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की आवाज को मजबूत करें।
मांग स्पष्ट है — जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जा���ी करो।
कक्षा 6 से 8 तक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करो।
दिनांक : 8 अक्टूबर 2026
समय : शाम 6:00 बजे
स्थान : ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी
मार्ग : सलोरी से गोविंदपुर
निवेदक : संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज
@CMOfficeUP @dgpup @DM_PRAYAGRAJ @prayagraj_pol
जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर के एक विशाल मोमबत्ती मार्च कल 8 अक्टूबर को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज से शाम 6.00 बजे रखा गया है। सभी छात्र जो जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं चाहे वह शासकीय हो और अशासकीय हो , बेसिक हो हम सभी की बात कर रहे हैं।
आए और इस लड़ाई को मजबूत करें।
@CMOfficeUP@dgpup@DM_PRAYAGRAJ
उत्तर प्रदेश में छात्र कक्षा 6से8 के परिषदीय विद्यालयों में जूनियर शिक्षक भर्ती के संदर्भ में अपने अधिकारों की मांग को लेकर विभिन्न तिथियों पर आंदोलनरत रहेंगे यदि सरकार ��े गंभीरता से इसका संज्ञान नहीं लिया तो इसका स्वरूप व्यापक होगा
@UPGovt
#RELEASE_UP_PARISHADIYA_JUNIOR_BHARTI
उत्तर प्रदेश में छात्र कक्षा 6से8 के परिषदीय विद्यालयों में जूनियर शिक्षक भर्���ी के संदर्भ में अपने अधिकारों की मांग को लेकर विभिन्न तिथियों पर आंदोलनरत रहेंगे यदि सरकार ने गंभीरता से इसका संज्ञान नहीं लिया तो इसका स्वरूप व्यापक होगा..
@UPGovt
#RELEASE_UP_PARISHADIYA_JUNIOR_BHARTI