हम लगातार ये मांग करते आ रहे हैं कि BPSC शिक्षक भर्ती के काउंसिलिंग मे सर्टिफिकेट की जांच अच्छे से नही की गई इसलिए फिर से सर्टिफिकेट की जांच अच्छे से हो। लगातार आवाज उठाने का असर हुआ और अब शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एक्शन मोड मे है।
BPSC TRE नव नियुक्ति शिक्षक जो संदेह के घेरे मे है उनका नियुक्ति पत्र रुका कही आप का नाम तो इस लिस्ट मे नहीं देखे लिस्ट बिहार शिक्षक बहाली नियुक्ति पत्र #BPSC_TRE_RESULT2023#BPSCTRE#BPSC
@VijayKrSinhaBih बिकुल सही और जायज मांग आपके द्वारा की गई है क्योंकि सरकार द्वारा EWS आरक्षण की खुलेआम हकमारी की जा रही है।
एक तरफ जहां BPSC TRE RESULT में EWS कोटि के अभर्थियों को OBC CATEGORY के CUTT OFF से भी कम अंक पर चयनित किया जा रहा है तो उसी प्रकार EWS का प्रावधान STET 2023 में भी हो।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-31 अक्टूबर 2023
बिहार एस.टी.ई.टी परीक्षा 2023 छात्रों के साथ छलावा, सरकार करें सुधार- विजय कुमार सिन्हा
कई प्रश्न गलत,उसे छांटकर ही कट ऑफ मार्क हो तय,
19 सितंबर 2023 को जारी, उत्तर कुंजी (ऑसर की)में कई विषयों के गलत उत्तर अंकित,
उत्तर कुंजी के आलोक में आपत्ति दर्ज करने के लिये विश्वकर्मा पूजा के दिन दिया गया बहुत कम समय,
आर्थिक कमजोर वर्ग (ई. डब्लू. एस.) कोटि के लिये लागू आरक्षण का नहीं किया गया प्राबधान,
गलत प्रश्न और ग़लत उत्तर कुंजी निर्गत के जिम्मेदार कर्मियों पर हो कार्रवाई।
बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 4 से 15 सितम्बर 2023 तक आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (एस. टी. ई. टी) राज्य के 4 लाख छात्रों के लिये छलावा साबित हुआ है क्योंकि बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी (ऑसर की) में अनेक विषयों के उत्तर गलत थे, फलस्वरूप भारी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण हो गये है।
श्री सिन्हा ने कहा कि बिभिन्न विषयों में अनेक प्रश्न गलत थे।उन गलत प्रश्नों को छांटकर ही परिणाम जारी किया जाना चाहिए था।उतीर्णता के लिए भी कट ऑफ मार्क उसी हिसाब से संसोधित होना चाहिए।हद तो तब हुई जब पहली बार जारी रिजल्ट में जिस अभ्यर्थी को उतीर्ण दिखाया गया, दूसरी बार के रिजल्ट में उसे अनुत्तीर्ण दिखाया गया।चारों तरफ चर्चा है कि इस पूरे प्रकरण में अवैध उगाही की नीयत झलक रही थी।
सैकड़ों अनुत्तीर्ण छात्रों से प्राप्त दर्जनों आवेदन एवं उनके शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद आज जारी बयान में श्री सिन्हा ने कहा कि समाज शास्त्र, संगीत विषय पेपर-1, संगीत विषय पेपर-2 एवं गणित पेपर-1 सहित विभिन्न विषयों के लिये जारी उत्तर कुंजी में बहुत उत्तर गलत अंकित है। आपत्ति दर्ज करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन बहुत कम समय दिया गया। छात्रों ने अल्प अवधि में भी आपत्ति दर्ज करने का प्रयास किया परन्तु सर्वर डाउन होने के कारण यह नहीं हो सका। सरकार को पोर्टल पर फिर से आपत्ति दर्ज करने का विकल्प देना चाहिए।
श्री सिन्हा ने कहा कि आर्थिक कमजोर वर्ग (ई. डब्लू. एस.) कोटि के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान राज्य में लागू है। परन्तु शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस प्रावधान को खत्म कर दिया गया है। इस कोटि के सैकड़ों छात्र आज गांधी मैदान में प्रदर्शन भी कर रहे थे। आर्थिक कमजोर वर्ग के साथ भेदभाव कर सरकार एवं शिक्षा विभाग ने संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शन किया है।
श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार शीघ्र शिक्षक पात्रता परीक्षा में अनुर्त्तीण अभ्यर्थियों की आपत्ति पर विचार कर उन्हें राहत दें।यह गंभीर विषय है औऱ छात्रों को मौका नहीं दिये जाने पर उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि गलत प्रश्न औऱ गलत उत्तर निर्गत करने के जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करें।साथ ही अनुतीर्ण अभ्यर्थियों के मामलों में उनकी बात सुनकर गुण दोष के आधार पर फैसला करें।
#STET #CTET #BTET @btetctet
बिहार के योग्य शिक्षक अभ्यर्थियों जिनके द्वारा बीपीएससी TRE में निर्धारित CUTT OFF MARKS से भी अधिक अंक प्राप्त किया गया है उनके स्थान पर STET 19 UNQUALIFIED चयनित CANDIDATES का चयन रद्द कर इन योग्य अभ्यर्थियों के चयन का आदेश देने की कृपा करें।सही मायने में विजयादशमी पर्व तभी है
विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
डॉक्यूमेंट वेरिगिकाशन के नाम पर केवल आयोग के साइट से डाऊनलोड किया हुआ डॉक्यूमेंट ही देखा जा रहा है।कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट सही है या गलत या Stet का सर्टिफिकेट है या नही और अभ्यर्थी का अकैडमिक मूल प्रमाण पत्र स्टेट19 के पहले का है या बाद का,कुछ भी नही देखा जा रहा। @atulpmail
@Rahulkumar_IAS@s0humshah 3 वर्ष से 5 वर्ष से 1 ही जिला में 1 ही ब्लॉक में बहुत लोग कार्य कररहे है। अगर राज्य कार्यालय से transfer हो जाती तो आपका बहुत बड़ा आभार रहता।
@Rahulkumar_IAS@s0humshah महोदय दहाड़ देख लिए कभी हमलोग को भी देख लिया कीजिए। सभी LSBA टीम को transfer जरूरी होगया है कृपा करके करवा दिजिए। इस माह में।