प्रणाम 🙏
पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आए सभी गणमान्य जनों का, सभी मित्रों, भाइयों, और शुभचिंतकों का, जनता जनार्दन के हृदयतल से आभार,
आप सभी का आशीर्वाद बना रहा है।
धन्यवाद 🙏🏻
प्रणाम 🙏🏻
आज लखनऊ में भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,करोड़ों युवाओं के मार्गदर्शक ,पूर्व कैबिनेट मंत्री, हमीरपुर से वरिष्ठ माननीय सांसद आदरणीय श्री Anurag Singh Thakur @ianuragthakur जी से सुखद भेंट कर आशीर्वाद , मार्गदर्शन प्राप्त किया , अमूल्य समय देने के लिए सादर धन्यवाद ||
“एक पेड़ माँ के नाम”
आज उन्नाव के कांशीराम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।
एक पेड़ केवल प्रकृति का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आधार भी है।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
प्रणाम 🙏🏻
आज अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। आपके नेतृत्व, स्नेह और प्रेरणा के लिए हृदय से आभार।
प्रणाम 🙏🏻
जिला पंचायत कार्यालय में जनताजनार्दन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया गया,सभी का स्नेह,आशीर्वाद बना रहे ।
(सदर विधानसभा) के अरोड़ा रिसोर्ट में श्री स्वामी दयाल गुप्ता जी के यहाँ आयोजित विवाहोत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
• दशमेश गेस्ट हाउस में श्री विवेक तिवारी जी के यहाँ आयोजित विवाहोत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
प्रणाम 🙏🏻
भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
प्रणाम 🙏🏻
(सदर विधानसभा) के सिविल लाइंस में श्री गजेंद्र सिंह जी के नए प्रतिष्ठान "दिव्य स्पोर्ट्स " के शोरूम का शुभारंभ किया, पूरे परिवार को ढेरो शुभकामनाएँ एव बधाई ।
व
जिला पंचायत कार्यालय में जनताजनार्दन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया गया,सभी का स्नेह,आशीर्वाद बना रहे ।
प्रणाम 🙏🏻
(सदर विधानसभा) में पोनी रोड स्तिथ बड़े भाई मयंक शुक्ला जी के नए प्रतिष्ठान नायरा पेट्रोल पम्प के शुभारंभ के अवसर पर पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की,आपको व पूरे परिवार को ढेरों बधाई ।
(भगवंतनगर विधानसभा) के क़ुतुबुदीन गड़ेवा में डॉ शशांक जी के यहाँ आयोजित भंडारे में पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया व उनके नए क्लिनिक का शुभारंभ किया, स्नेह -सम्मान हेतु आभार ।
• धनीखेड़ा बाज़ार में छोटे भाई प्रकाश जी व के प्रतिष्ठान श्याम इंटीरियर में पहुँच कर शिष्टाचार भेंट की, स्नेह- सम्मान आपका हृदय से आभार ।
प्रणाम 🙏🏻
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सुल्तानपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पारिवारिक शुभचिंतक शिव कुमार सिंह जी के यहाँ आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
(सदर विधानसभा) में पार्क व्यू पैलेस में अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प में पहुँच कर सहभागिता की, सुन्दर आयोजन व स्नेह-सम्मान के लिए सभी आयोजकों का हृदय से आभार ।
(भगवंतनगर विधानसभा) के ग्राम अकवाबाद में आयोजित रात्रि चौपाल में पहुँच कर उपस्थित जानता से भेंट-वार्ता हुई, जनपद के विकास के लिए हमारा परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है ।
प्रणाम 🙏🏻
(सदर विधानसभा) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री बड़े भाई विवेक तिवारी जी की दादी के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की, ईश्वर परिवार को इस दुख में संबल दे -ओम शांति
(भगवंतनगर विधानसभा) के ग्राम जालापुर में पारिवारिक शुभचिंतक श्री विनोद सिंह जी के पूजा पिताजी के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की, ईश्वर परिवार को इस दुख में संबल दे -ओम शांति
लखनऊ के बंगला बाज़ार में हमारे पारिवारिक शुभचिंतक श्री नवीन चंद्र द्विवेदी जी के बड़े भाई के त्रयोदशी संस्कार में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।
प्रणाम 🙏🏻
(भगवंतनगर विधानसभा) के ग्राम सहरमपुर में श्री लाला सिंह जी के सुपुत्र के जनोमत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की,स्नेह-सम्मान हेतु पूरे परिवार का हृदय से आभार ।।
•ग्राम बहुराजमऊ निवासी प्रिय भाई जानू की छोटी बहन की शुभविवाहोत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
• सिकंदरपुर कर्ण स्तिथ परिमल वाटिका में डॉ अभिषेक जी के आशीर्वाद समारोह में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की ।।
• लखनऊ की हिल्टन होटल में छोटे भाई विज्ञत सिंह जी के विवाहोत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर शुभकामनाएँ प्रेषित की ।।
प्रणाम 🙏🏻
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏
आइए, योग को अपनी दिनचर्या बनाएं और स्वस्थ, संतुलित एवं प्रसन्न जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
स्थान: कमला भवन, उन्नाव
समय: प्रातः 6:00 बजे
दिनांक: 21 जून
नियमित योग करें, निरोग रहें।
#InternationalYogaDay#YogaDay#योगदिवस#स्वस्थजीवन#21जून
प्रणाम 🙏🏻
(सदर विधानसभा) के आंट घुसौली में आयोजित 11वे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में पहुँच कर पुरस्कार वितरित किया, स्नेह-सम्मान हेतु आयोजकों का आभार ।।
• शहर के बड़े चौराहे पर गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर समर्पित शरबत वितरण कार्यक्रम में पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया ।
• वरिष्ठ पत्रकार सत्यम बाजपेयी जी के आवास पर पहुँच कर शिष्टाचार भेंट की ।
(मोहान विधानसभा) के नवाबगंज ब्लॉक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'प्रधान सेवक' के रूप में देश की सेवा में समर्पित 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की ।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं माँ!
आपका प्यार, आपका त्याग और आपका आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
आज आपके जन्मदिन पर मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ कि आपको हमेशा स्वस्थ, खुश और मुस्कुराता हुआ रखे। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, प्यार और सम्मान बना रहे। आप हमेशा यूँ ही हमारे जीवन को अपने स्नेह और आशीर्वाद से रोशन करती रहें।
प्रणाम 🙏🏻
जिला पंचायत कार्यालय में जनताजनार्दन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया गया,सभी का स्नेह,आशीर्वाद बना रहे ।
व
(सफीपुर विधानसभा) के ओग्रापुर में छोटे भाई दीपक जी के जन्मदिन पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ में पहुँच कर पूजा-अर्चना की और दीपक का केक कटवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
•ज़िलापंचायत द्वारा निर्मित रायपुर गढ़ी से चंपतपुर संपर्क मार्ग व
रायपुर गढ़ी से ओगरापुर संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया ।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री शशांक शेखर सिंह जी भी उपस्थित रहे।
प्रणाम 🙏🏻
उत्तर प्रदेश को सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई पहचान देने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका समर्पित नेतृत्व करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
प्रणाम 🙏🏻
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व उन्नाव जनपद की प्रभारी मंत्री मा. रजनी तिवारी जी के प्रभारी बनने के बाद प्रथम आगमन पर आदरणीय माता जी के साथ उन्नाव स्थित डाक बंगले में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया ||
व
(सदर विधानसभा) के कल्याणी देवी मंदिर के पास श्री दीपक त्रिपाठी जी द्वारा आयोजित भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया ।
प्रणाम 🙏🏻
(सदर विधानसभा) के राम नगर में बड़े भाई सुशील यादव जी के चाचा जी के त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की, ईश्वर परिवार को सम्बल दे ।
-(भगवंतनगर विधानसभा) के ग्राम वाजितपुर में स्वर्गीय श्री अशोक सिंह जी के त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की, ईश्वर परिवार को सम्बल दे ।