राजा का जन्मदिन मनाने के बाद इन्हें बिहार याद आया है,देर ही सही आये तो और साथ ही इन्होंने अपना तीन महीने का वेतन भी दिए हैं।ये चाहते तो पार्टी फंड से ज्यादा मदद दे सकते थे अपने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर लेकिन नहीं इन्हें तो बस सरकारी पैसे से जन्मदिन मनाना है 🙏
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरा���ी रखी जा रही है और प्रभावितों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
राज्यसभा सांसद के रूप में मैं भी अपने ��ीन महीने के वेतन की राशि, ₹6,35,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करता हूँ।
राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹7,000 प्रति परिवार की वित्तीय सहायता के रूप में कुल ₹550 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई है। राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था के साथ NDRF एवं SDRF की टीमें बचाव कार्यों में तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
हम सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।
@samrat4bjp
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज लोकसेवक आवास, पटना में "आशीर्वाद का दीया" प्रज्ज्वलित किया।
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण ��े संकल्प के साथ यह दीप जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य की कामना का प्रतीक है। 🙏🪔
बिहारवासियों, अगर तुम्हारे अंदर इंसानियत जिंदा है, अगर तुम्हारा जमीर जिंदा है, तो इस संयोग को याद रखना।
यह उत्सव इस सत्ता की आखिरी कील साबित होनी चाहिए। याद रखना, जब पूरा बिहार शोक में था, तब इन्होंने कैसे उत्सव और दिवाली मनाई थी।
समय आने पर इस बात का हिसाब जरूर मांगना।
#ShameOnYouNDABihar
क्या देश ने बिहार को अनदेखा कर रखा है?
50 लाख बिहारी बाढ़ से जूझ रहे हैं लेकिन देश को फ़र्क़ ही पड़ता। पाकिस्तान ने जिस प्रकार बलूचिस्तान के साथ भेदभाव कर रखा है। क्या भारत भी बिहार के साथ कर रहा है?
और दो दस हजार रुपये के लिये वोट। अभी वो आपके मदद के नाम पे करोड़ों गायब करेंगे। और आप मदद मदद चिल्लाओ वो AC room में बैठ के योजना बनाएंगे कि राहत सामग्री के नाम पे पैसा कैसे लुटा जाए।बांकी बिहार तो है ही भगवान भरोसे 🙏
#बिहार#Bihar#आदिगणेश_सर्व_देवों_का_स्वामी#biharflood
बाढ़ के समय में परेशानी हुआ है,इसलिए केवल आप गुस्सा में गालियाँ दे रहे हैं।लेकिन आप कितना भी कह लीजिए कि अगली बार वोट नहीं देंगे,चुनाव आते ही आप ही सबसे आगे खड़े मिलेंगे वोट देने के लिए।
क्योंकि बिहार में मौजूदा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने में महिलाओं का ही योगदान है।
#बिहार
किसी को क्या ही फर्क पड़ता हैं नन्ही सी तो जान है उसकी क्या चिंता।बस सरकार के सारे म���त्री और ऑफिसर का जेब भरना चाहिए बाढ़ राहत पैकेज के नाम पर। बांकी बिहार तो है ही भगवान भरोसे 🙏
#biharfloods #GaneshChaturthi
“कितनी बार घर-द्वार उठाया है कि देह टूट गया है…”
ये सिर्फ एक की बात नहीं है बल्कि लाखों घरों की यही स्थिति हैं। बिहार में हर साल बाढ़ आना तय है फिर भी सरकार इसका कोई parmanent solution नहीं करती हैं क्योंकि बाढ़ के नाम पे जो करोड़ों रुपए का घोटाला होता है वो ....
“कितनी बार घर-द्वार उठाया है कि देह टूट गया है…”
सुपौल के वार्ड नंबर 6 के बुजुर्ग हरे राम मंडल जी की आँखों में बेबसी है, आवाज़ में दर्द है और सरकार से बस एक गुहार, “हम लोगों को पुनर्वास दे दीजिए, अब कोसी के तट पर रहने को दिल नहीं करता।”
बिहार में अलग-अलग नदियों के कटाव से, सिर्फ़ परिवार और घर नहीं उजड़ते, पूरी की पूरी ��ीढ़ी उजड़ जाती है। पिछले साल राहत के नाम पर मिला, एक किलो चूड़ा, एक पाव चीनी और एक पन्नी।यह स्थिति मानवीय संवेदना और सरकारी नीतियों, दोनों को शर्मसार करने वाली है।
हम आशा करते हैं कि इनकी आवाज़ सरकार तक पहुँचे और इन्हें सिर्फ़ बाढ़ के समय की राहत नहीं, सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन के लिए स्थायी पुनर्वास मिले।