08/11/2009,रविवार को हमलोगों ने "पीड़ित मानव की सेवा "को अपना लक्ष्य मानकर माँ वैष्णो की कृपा से एक मंच "माँ वैष्णो देवी सेवा समिति" की शुरुआत की है!9308393446
जय माता दी,
दीपावली खुशियां मनाने का ही नहीं,बल्कि खुशियां बांटने का भी त्योहार है!
इस पावन अवसर पर, हम सभी को माँ लक्ष्मी की अपार कृपा और आशीर्वाद प्राप्त हो!आइए,मिलकर इस उत्सव को खुशी और भव्यता से मनाएं।
रक्तदान करने के लिए संपर्क करे: +91-9199334333
(हीरो नवरात्र के)
जय माता दी,
शारदीय नवरात्र में आज छपरा निवासी रक्तवीर सत्यानन्द प्रकाश जी ने माँ ब्लड सेंटर में अपनी जिंदगी का 20 वां रक्तदान मानवता को समर्पित किया!
माँ भगवती की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे यही कामना है!
(गर्व के पल)
जय माता दी,
अभी-अभी *महामहीम परम् आदरणीय श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी* ने रविवार,14 जुलाई 2024 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित होने जा रहे "एक विवाह ऐसा भी" के 12 वें संस्करण में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान कर मान बढ़ाया है
( एक विवाह ऐसा भी )
जय माता दी ,
"एक विवाह ऐसा भी "का (12वा) संस्करण इस वर्ष रविवार ,14 जुलाई 2024 को पटना में आयोजित होने जा रहा है.
माँ भगवती के आशिर्वाद से पिछले 14 सालों में कुल 539 सामूहिक विवाह के सफल संचालन में समिती परिवार माध्यम बनी है !
आभार: सुश्री सृष्टि सिंह राजपूत!
(जनसेवा-दिवस ,एक अनोखी मुहिम )
दीघयियरोग्ययस्तुसुयशःभव।विजयःभवतुजन्मदिनशुभेच्छ
आइए परम् आदरणीय आचार्य श्री किशोर कुणाल जी के जनसेवा कार्यों को समर्पित (जनसेवा दिवस)के रूप में एक रक्तदान शिविर का हिस्सा बनकर मानवता का मान बढ़ाए !
दिनांक बुधवार, 12/06/24
रक्तदानशिविर10am-1Pm
(मां-बेटे ने किया रक्तदान)
"बहुत दिनों से रक्तदान की इच्छा थी लेकिन सुई से डर लगता था आज माताजी वर्षा काबरा जी ने मेरा हौसला बढ़ाते हुए मेरे साथ रक्तदान किया।हमलोग आज गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।"
युवा राहुल काबरा जी ने अपने ज़ज्बात शेयर कर मानवता का मान बढ़ाया है।
(बधाई)
जय माता दी,
भारत सरकार ने मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड ।
माँ ब्लड सेंटर परिवार की तरफ से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना।
जय माता दी,
वक़्त पर रक्त की सेवा का प्रयास आपके माँ ब्लड सेंटर से।
आइए रक्तदान के जरिए मानवता के पुण्य सेवा कार्य में सहभागी बने।
माँ ब्लड सेंटर सेवा आज तक ..
उद्घाटन- 27 फ़रवरी 2022
कुल ब्लड डोनेशन- 7975 यूनिट
कुल ब्लड दिया गया- 10633 यूनिट
कुल लाभार्थी- 7397 रोगी
(कभी किसी के रगों में दौड़ के देखें,
अच्छा लगता है जब मुस्कान आती है पीड़ित के चेहरे पर)
जय माता दी,
Inviting all of you for the Lions club of Patna Maurya Aprajita MEGA blood donation Camp
Time - 10am - 3pm
Venue -Ayurvedic College Library,
Patna
Date - 3rd Feb 2024
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah
जय माता दी,
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन
हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर,
कंज पद कन्जारुणम्।।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा से आपके जीवन में यश, कीर्ति, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि,शांति में बढ़ोत्तरी हो
#RamMandirPranPrathistha
जय भोले की,
महादेव की परम कृपा से आज एकादशी के पवित्र दिन विश्वप्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलंग में से एक बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ , बाबा भोलनाथ आप सभी को जीवन में स्वास्थय और आनंद प्रदान करें..
हर हर महादेव,
जय माता दी..
जय माता दी,
जय माँ काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट परिवार की तरफ से श्री बी डी सिंह जी(होटल मौर्या),श्री सुनील सिंह जी और रवि शंकर जी ने आज माँ ब्लड सेंटर के सेवकों को माँ की चुन्नी और प्रसाद देकर सम्मानित किया है !
मंदिर ट्रस्ट परिवार का दिल से आभार।
#jaimaakali#JaiMataDi