🚨 यूपी में "आरक्षण चोरी"--"स्टूल बहादुर"
डिप्टी CM की लाचारी!
राजधानी लखनऊ में अपनी नौकरी मांग रही मौर्य समाज की महिला शिक्षिका, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या को कह रही है..
"ये चूड़ी दे रही हूँ, उन्हें मेरी चूड़ी दे दीजिये--
पहन लें!" @kpmaurya1#69000_शिक्षभर्ती_आरक्षण_घोटाला
@kpmaurya1 मौर्या जी मौन मत रहिए 69000शिक्षकभर्ती के आरक्षण पीड़ितों का संघर्ष 7वर्षों से बच्चों को कितना प्रताड़ित होना पड़ रहा है! आप सरकार में अहम भूमिका में है आप चाहे तो इस मुद्दे पर इन पीड़ितों को समयबद्ध करके न्याय मिल सकता है! भूलिए मत 27में सत्ता के लिए यही वोट करेंगें..
69000 भर्ती में पीडीए समाज के साथ हुए अन्याय की लड़ाई में जो हमारे साथ नहीं है, अब उन सबके ऊपर से अभ्यर्थियों का विश्वास पूरी तरह से उठ गया है। आंदोलित युवा शक्ति को अब इस संवेदनहीन और हृदयहीन भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। न उनसे जो ‘मुख्य’ होकर भी मुख नहीं खोल रहे हैं और न उनसे जो ‘उप’ हैं पर चुप हैं।
भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं।
भाजपा जाए तो नौकरी आए!
#69हजार_शिक्षकभर्ती_आरक्षण_scam
"तारीख पे तारीख का खेल" जारी है! अगली तारीख मिली है 19 अगस्त! योगी सरकार पूरी तरीके से निष्क्रिय! सुप्रीम कोर्ट में सुनने वाली बेंच के हेड हैं, जस्टिस दीपांकर दत्ता जी!
7 वर्ष बीत गए आखिर इन पीड़ितों के दुखों का अंत कब होगा..
@myogiadityanath
#69हजार_शिक्षकभर्ती_आरक्षण_scam
हर डेट के बाद एक नई डेट ....
कब होगा न्याय?
मंत्री जी की मीडिया सेल प्लीज ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाए आप भी थोड़ा मदद कर दो.…
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला मामले में आज जो लापरवाही हो रही है वो पूरे प्रदेश से छुपा नहीं है!
सुनिए क्या हो रहा हैं:-
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
बड़ा आश्चर्य होता है इस देश में चुनाव अपने नियत समय पर हो जाते है परिणाम भी आ जाते है विवाद होने पर झट-पट निवारण भी होता है!!
बड़े नेता से बड़ी जल्दी जल्दी सुनवाई करा कर छूट जाते है……….
मगर इस देश के छात्र न्याय के लिए अपनी ज़िंदगी के सबसे महत्वपूर्ण समय को संघर्ष और कोर्ट,मंत्री,अधिकारी के यहाँ न्याय की गुहार लगाते लगाते ख़फ़ा देते है!
4 साल हाई कोर्ट में लड़ने के बाद अब हम चार महीने से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इतंज़ार कर रहे कोई सुनने को नहीं तैयार ?
अफ़सोस सरकार अभी पिछड़े दलितों को लुभाने के नारे गढ़ने में लगी होगी मगर पिछड़े दलित के लिए कुछ काम नहीं कर सकती ।
उत्तर प्रदेश की सरकार 69k के आरक्षण घोटाले के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में लटका कर उनकी हालत में छोड़ दिया ,कोई सुध लेने वाला नहीं ।😔😔
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
प्रिय देश-प्रदेशवासियों, पत्रकारों, सच्चे लोकतंत्र के सभी सच्चे पक्षधरों से अपील।
‘एक देश-एक चुनाव’ के संदर्भ में जन-जागरण के लिए आपसे कुछ ज़रूरी बातें साझा कर रहा हूँ। इन सब बिंदुओं को ध्यान से पढ़िएगा क्योंकि इनका बहुत गहरा संबंध हमारे देश, प्रदेश, समाज, परिवार और हर एक व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य से है।
- लोकतांत्रिक संदर्भों में ‘एक’ शब्द ही अलोकतांत्रिक है। लोकतंत्र बहुलता का पक्षधर होता है। ‘एक’ की भावना में दूसरे के लिए स्थान नहीं होता। जिससे सामाजिक सहनशीलता का हनन होता है। व्यक्तिगत स्तर पर ‘एक’ का भाव, अहंकार को जन्म देता है और सत्ता को तानाशाही बना देता है।
- ‘एक देश-एक चुनाव’ का फ़ैसला सच्चे लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा। ये देश के संघीय ढांचे पर भी एक बड़ी चोट करेगा। इससे क्षेत्रीय मुद्दों का महत्व ख़त्म हो जाएगा और जनता उन बड़े दिखावटी मुद्दों के मायाजाल मे फंसकर रह जाएगी, जिन तक उनकी पहुँच ही नहीं है।
- हमारे देश में जब राज्य बनाए गये तो ये माना गया कि एक तरह की भौगोलिक, भाषाई व उप सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के क्षेत्रों को ‘राज्य’ की एक इकाई के रूप में चिन्हित किया जाए। इसके पीछे की सोच ये थी कि ऐसे क्षेत्रों की समस्याएं और अपेक्षाएं एक सी होती हैं, इसीलिए इन्हें एक मानकर नीचे-से-ऊपर की ओर ग्राम, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के स्तर तक जन प्रतिनिधि बनाएं जाएं। इसके मूल में स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय सरोकार सबसे ऊपर थे। ‘एक देश-एक चुनाव’ का विचार इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही पलटने का षड्यंत्र है।
- एक तरह से ये संविधान को ख़त्म करने का एक और षड्यंत्र भी है।
- इससे राज्यों का महत्व भी घटेगा और राज्यसभा का भी। कल को ये भाजपावाले राज्यसभा को भी भंग करने की माँग करेंगे और अपनी तानाशाही लाने के लिए नया नारा देंगे ‘एक देश-एक सभा’ । जबकि सच्चाई ये है कि हमारे यहाँ राज्य को मूल मानते हुए ही ‘राज्यसभा’ की निरंतरता का सांविधानिक प्रावधान है। लोकसभा तो पाँच वर्ष तक की समयावधि के लिए होती है।
- ऐसा होने से लोकतंत्र की जगह एकतंत्रीय व्यवस्था जन्म लेगी, जिससे देश तानाशाही की ओर जाएगा। दिखावटी चुनाव केवल सत्ता पाने का ज़रिया बनकर रह जाएगा।
- अगर भाजपाइयों को लगता है कि ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ अच्छी बात है तो फिर देर किस बात की, केंद्र व सभी राज्यों की सरकारें भंग करके तुरंत चुनाव कराइए। दरअसल ये भी ‘नारी शक्ति वंदन’ की तरह एक जुमला ही है।
(1/2)