किसान नेता डेगाना के पूर्व विधायक श्री रिछपाल सिंह मिर्धा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@RichpalMirdha
समस्त देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आजादी के आंदोलन के इस महानायक ने विदेशी हुकूमत से लोहा लेते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव हमेशा श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।
खींवसर में खिल गया विकास का कमल...
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव - 2024 में खींवसर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रेवन्तराम जी डांगा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई और खींवसर की देवतुल्य जनता- जनार्दन का हृदयतल से आभार।
यह प्रचंड जीत खींवसर में हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी हैं। आप सभी ने जिस परिश्रम से घर-घर जाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा,वह सचमुच सराहनीय है। मैं खींवसर परिवार को इस भागीरथ प्रयास के लिए असीम शुभकामनाएं देती हूं।
जय भाजपा, विजयी भाजपा...
@DangaRewant
पहले झारखंड के मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal की गिरफ्तारी केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है। ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
ऐसा लगता है कि दिन रात 400 पार का शोर मचा रही भाजपा को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं है इसलिए इस तरह के तानाशाही कदम रोज उठाए जा रहे हैं।