@UltraLovemaxxer@KKRWeRule I am not defending a nation… i am disgraced by the pathetic gesture our national u19 team made as part of their celebration of victory
Under 19 is 15 16 17 18.
Where did they learn this behaviour?
@imVkohli@sachin_rt@DHONIism@virender_swag are you proud of these boys???
Hate that these boys represent me too as an Indian.
When @BCCI chief Jay Shah makes obscene gestures that probably gives them permission.
गृह मंत्रालय ने फ्लाइट उड़ने से ठीक 10 मिनट पहले नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का वीजा रद्द करके यह सोचा था कि एक विदेशी पत्रकार की आवाज को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया जाएगा, लेकिन दिल्ली के हुक्मरानों का यह दांव अब उन पर ही सबसे भारी पड़ गया है! हैदराबाद के इंडिया समिट में जिस पत्रकार को महज कुछ सौ लोगों के सामने मीडिया के भविष्य और प्रेस की आजादी पर बोलना था, सरकार की इस बचकानी और डरपोक हरकत ने आज उसकी बात को पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों तक पहुंचा दिया है। इसे ही कहते हैं—चोरी छिपाने के चक्कर में खुद ही चौराहे पर ढोल पीट देना!
वीजा रद्द होने के बाद हेले लिंग चुप बैठने वालों में से नहीं थीं। उन्होंने इस तुगलकी फरमान के बाद सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात रखते हुए भारतीय सत्ता के अहंकार की धज्जियां उड़ा दी हैं। हेले का साफ कहना है कि उन्हें भारत की धरती पर कदम रखने से तो रोका जा सकता है, लेकिन उनके सवालों और सच्चाई को सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने तंज कसते हुए यह संदेश दिया कि प्रेस की आजादी के सेशन में जाने से पहले ही जिस तरह गृह मंत्रालय ने उनका वीजा काटा, उसने बिना उनके एक शब्द बोले ही पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया कि आज भारत में प्रेस की आजादी किस वेंटिलेटर पर सांस ले रही है! सबसे मजेदार बात यह रही कि समिट के जिस मंच पर हेले की कुर्सी खाली रही, वह खाली कुर्सी किसी भी भाषण से ज्यादा जोर से दिल्ली की सत्ता के डर की गवाही दे रही थी।
इस घटना के सामने आने के बाद से ही देश और दुनिया के जागरूक नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सोशल मीडिया यूजर्स की जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उसने सरकारी प्रचार तंत्र को बगलें झांकने पर मजबूर कर दिया है। लोग खुलकर पूछ रहे हैं कि—अगर सरकार का दामन साफ है और देश में वाकई लोकतंत्र का अमृतकाल चल रहा है, तो फिर एक महिला पत्रकार की कलम और उसके चंद सवालों से इतनी घबराहट क्यों? जनता तंज कस रही है कि यह नया भारत है, जहां अरबों रुपये लेकर देश के बैंकों को चूना लगाने वाले घोटालेबाज तो आराम से एयरपोर्ट से बाहर उड़ जाते हैं, लेकिन सवाल पूछने की हिम्मत रखने वाले पत्रकारों के लिए एयरपोर्ट के दरवाजे फ्लाइट से 10 मिनट पहले बंद कर दिए जाते हैं!
दूसरी तरफ, हमेशा की तरह सरकार की चरणवंदना में जुटी ट्रोल आर्मी ने इस शर्मनाक हरकत को भी राष्ट्रभक्ति और विदेशी साजिश का जामा पहनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस बार आम लोगों ने ही कमेंट बॉक्स में उन्हें ऐसा आईना दिखाया कि बोलती बंद हो गई। लोगों का सीधा कहना है कि अपने ही देश के पत्रकारों को दलाल मीडिया बनाकर और विदेशी पत्रकारों के वीजा रद्द करके आप घर के भीतर तो विश्वगुरु का ढोल बजा सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इससे देश की छवि को जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई कौन करेगा?
दरअसल, सत्ता के नशे में चूर लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि विचार और सवाल किसी वीजा के मोहताज नहीं होते। हेले लिंग को रोककर सरकार ने खुद अपने हाथों से यह प्रमाणित कर दिया है कि उसे सिर्फ आम कैसे खाते हैं और 'बटुआ क्यों नहीं रखते जैसे दरबारी सवाल ही पसंद हैं। एक पत्रकार का रास्ता रोककर सत्ता ने अपनी ताकत नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी कमजोरी दुनिया के सामने रख दी है—और जनता की अदालत में अब इस डर की खूब चर्चा हो रही है!
Courtesy Ashok Jha fb post
Eskiden insanların iyi, dürüst ve onurlu biri olmak gibi idealleri vardı. Şimdi dolandırıcıya kurnaz, manipülatöre zeki, çıkarcıya uyanık, vicdansıza güçlü deniyor. Ahlaki değerlerin yerini hayatta kalma ve başkasını alt etme becerisi aldı. Üstelik buna başarı diyorlar.
@Oggy__party@AliDarwesh94 Aggression is good but this kind of gestures is filthy!! Aapni maa behen ke saamne ye karoge aur vo accha bole toh hume doob marna chahiye