#माघ_मेला_2024 सकुशल/निर्विघ्न सम्पन्न होने पर पुलिस लाइन माघ मेला में आयोजित बड़ा खाना में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा, IG रेंज प्रयागराज श्री प्रेम कुमार गौतम, Addl CP श्री एन कोलांची, DIG माघ मेला @ips_rajeev व अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे।
#UPPolice
#माघ_मेला_2024 सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा की अध्यक्षता में मेला पुलिस को उनके सराहनीय कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर Addl CP श्री एन कोलांची, DIG माघ मेला @ips_rajeev व अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे।
देश का सबसे बड़े जन सम्मेलन माघ मेला के सफल आयोजन हेतु इसमें सम्मिलित हुए संतगण, श्रद्धालुजन एवं आयोजक मेला प्रशासन, पुलिस, जन स्वास्थ्य तथा अन्य शासकीय कर्मियों तथा सुविधा प्रदाताओं को बहुत-बहुत बधाइयां!
माघ मेला में देश के कोने-कोने से बहुतेरे अखाड़े व धार्मिक संस्थाएं अपना कैम्प लगाती हैं। कल्पवासी व अन्य श्रद्धालु यहां प्रवचन सुनाते हैं एवं अन्य आस्था के पर्वों/संस्कारों में भाग लेते हैं। माघ मेला एक सूक्ष्म भारत का रूप ले लेता है।
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रयागराज में माघ मेला का अंतिम स्नान सुव्यवस्थित रूप में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही संगम के घाटों पर 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन द्वारा पूरे स्नान के दौरान बहुत ही बढ़िया इंतजाम किए गए थे।
अर्पण, तर्पण और समर्पण के अद्भुत समन्वय 'माघ मेला' का आज अंतिम स्नान है।
माघ मेला एवं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
भगवान भोलेनाथ और माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
#माघ_मेला_2024 के #महाशिवरात्रि स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री रमित शर्मा IPS द्वारा ब्रीफिंग कर सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में पुलिस उप-महानिरीक्षक/प्रभारी मेला @ips_rajeev व अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे