क्या आपको लगता है कि मच्छर सिर्फ एक सुई चुभोकर खून पी जाता है? सच इससे कहीं ज्यादा है।
Microscope में देखने पर पता चलता है कि मच्छर के मुंह में एक नहीं, बल्कि 6 बेहद खास needles होती हैं।
सबसे पहले 2 needles आपकी skin को छोटे-छोटे दांतों की मदद से काटती हैं। फिर 2 और needles उस जगह को थोड़ा खोल देती हैं ताकि अंदर पहुंचना आसान हो जाए।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि हमें तुरंत दर्द महसूस नहीं होता। इसकी वजह है 5वीं needle, जो एक खास saliva छोड़ती है। यह saliva कुछ समय के लिए उस जगह को सुन्न कर देता है।
इसके बाद 6वीं needle blood vessel तक पहुंचकर खून चूसना शुरू कर देती है। कुछ ही सेकंड में मच्छर का पेट खून से भर जाता है।
एक छोटा-सा मच्छर, लेकिन इसकी तकनीक किसी mini surgical tool से कम नहीं है!