हम थके नहीं हैं, रुके नहीं हैं, लड़ेंगे फिर से ! ✊
हौसला रखो, कदम बढ़ाओ, आवाज़ बुलंद करो,
उठो अपने हक के लिए मिलकर संघर्ष करो।🔥
साथियो, तैयार हो जाओ , फिर से शहीद स्मारक जयपुर पर लड़ाई लड़ने के लिए।
1 Year Waiting Rule को लागू करवाने को लेकर हम मजबूती के साथ, दुगुनी ताकत से फिर से लड़ेंगे। इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी।
जल्द ही 1–2 दिन में तारीख का ऐलान किया जाएगा। आप सभी राजस्थान के नौजवानों, बेरोजगार भाइयों-बहनों से अपील है कि अपने हक की इस लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूर आएं।
हम तैयार हैं फिर से आपके लिए, मजबूती से आपके हक की आवाज उठाने के लिए। लेकिन अब आपको भी हर गांव, हर गली और हर शहर से निकलकर आना पड़ेगा, क्योंकि लड़ाई आपकी है।
दोस्तों, अब नहीं लड़ोगे तो कब लड़ोगे?
इस बार आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा। जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।
🔥 जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी मजबूत हमारी आवाज़ होगी।
✊ एक कदम आपका, एक कदम हमारा—मिलकर उठेगा हक का नारा!
संघर्ष जारी रहेगा… ✊
हक की लड़ाई में कदम बढ़ाना होगा,
जो हक हमारा है, उसे पाना होगा।
अब घरों में बैठकर इंतज़ार नहीं,
अपने हक की आवाज़ बनकर मैदान में आना होगा।
#1YearWaitingRule_लागू_करो
युवाओं को न्याय दो रोजगार दो 🙏
4th Grade भर्ती में कम से कम 1 वर्ष का Waiting Rule लागू हो
रिक्त होने वाले पदों पर अगली मेरिट के योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिले
#4thGrade#WaitingRule#RajasthanRecruitment
आज 1 ईयर वेटिंग रूल को लेकर किसान नेता हनुमान बेनीवाल जी से सभी साथियों ने मुलाकात की उन्होंने जल्द और अनिश्चितकालीन बड़े धरने की अनुमति का आश्वासन दिया। अब न्याय योद्धा RLP सुप्रीमो साथ है तो आपसब भी आईए! #1YearWaitingRule_लागू_करो@hanumanbeniwal@LaduGodara3@sharatjpr
4th Grade भर्ती में 1 वर्ष की Waiting Rule लागू हो!
4th Grade भर्ती में Waiting Rule नहीं होने के कारण कई योग्य अभ्यर्थी केवल इसलिए नौकरी से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि चयनित अभ्यर्थियों में से कुछ के पद बाद में रिक्त हो जाते हैं।
जब एक सीट खाली होती है, तो अगली मेरिट में खड़े योग्य अभ्यर्थी को अवसर मिलना चाहिए। यही पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था है।
सरकार से विनम्र अपील है कि 4th Grade भर्ती में कम से कम 1 वर्ष तक Waiting List/Waiting Rule लागू किया जाए, ताकि रिक्त होने वाले पदों पर अगली मेरिट के अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिल सके।
#4thGrade #WaitingRule #RajasthanRecruitment
4 बहनें और 4 भाई... जयपुर के शहीद स्मारक पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं! 🥺🔥
वजह? सिर्फ सरकार से अपना हक मांगना—'1 Year Waiting Rule'। कब तक राजस्थान का युवा सड़कों पर और भूख हड़ताल पर बैठेगा?
मुख्यमंत्री जी, कृपया संज्ञान लीजिए और जल्द आदेश जारी करवाइए। #RajasthanNews@RajCMO
जयपुर के शहीद स्मारक पर उमड़ा युवाओं का सैलाब!
प्रक्रियाधीन व आगामी सभी भर्तियों में '1 Year Waiting Rule' को तुरंत लागू करे सरकार।
चतुर्थ श्रेणी के 53,000+ पदों पर भी यह नियम लागू हो ताकि हर योग्य बेरोजगार को हक मिले।
जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा
#1YearWaitingRule
राजस्थान के हजारों युवा लंबे समय से प्रक्रियाधीन भर्तियों में 1 ईयर वेटिंग नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं। विशेषकर 53,749 पदों पर आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में बड़ी संख्या में पद रिक्त रहने की संभावना को देखते हुए युवाओं की मांग पूरी तरह जायज है कि रिक्त पदों को वेटिंग लिस्ट के माध्यम से भरा जाए।
राज्य सरकार ने बजट में वेटिंग नियम लागू करने की घोषणा की और 4 जून को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में नियम भी बना दिए, लेकिन अभी तक इसका प्रभावी लाभ पूर्व में आयोजित भर्तियों के अभ्यर्थियों को नहीं मिल रहा है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील करता हूं कि इस मांग पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव छात्रों के साथ खड़ी है |
@RLPINDIAorg
मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ प्रदर्शन सिर्फ़ अपनी मांगों की वजह से नहीं, बल्कि विरोध के अलग तरीकों की वजह से भी चर्चा में रहा.
लोगों ने चिताओं पर लेटकर, सांकेतिक तौर पर फंदा डालकर, कीचड़ और पानी में उतरकर प्रदर्शन किया.
इस आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा रहे अमित भटनागर कौन हैं?
रिपोर्टः विष्णुकांत तिवारी और लोचन माली
वीडियो एडिटिंग: सदफ़ ख़ान
विशेष सूचना 📢
अभी शाम को 6 बजे युवाओं की सबसे बड़ी मांग को सरकार तक पहुँचाने के लिए twitter trend रखा गया है !
हैशटैग- #1YearWaitingRule_लागू_करो
सभी साथी ज़्यादा से ज़्यादा ट्वीट करके अपनी आवाज़ बुलंद करें !
युवाओं की बुलंद आवाज मुख्यमंत्री से लेकर कानून मंत्री तक पहुंच चुकी है।
चतुर्थ श्रेणी सहित सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में वेटिंग नियम लागू करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल होना सराहनीय है।
चतुर्थ श्रेणी भर्ती में वेटिंग नियम लागू करना युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा कदम होगा।
हमें खुशी है कि @RajCMO और कानून मंत्री @JogarampatelMLA जी इस मामले में कानूनी अड़चनों को दूर करने की स्टडी करवा रहे हैं।
योग्य युवाओं को उनका हक मिलना ही चाहिए।
इस फैसले में अब देरी न हो।
#एक_साल_वेटिंग_नियम_लागू_करो
किसी कारणवश 13 की जगह 14 को तय किया है क्योंकि 13 को सांसद हनुमान बेनीवाल जी दिल्ली रहेंगे इसलिए 14 को धरने की अनुमति ली गई है !
जिस हिसाब से त्यागपत्र देकर पोस्ट खाली हो रही है उस हिसाब से वेटिंग निकालना बहुत अनिवार्य है
#चतुर्थ_श्रेणी_भर्ती_में_वेटिंग_नियम_लागू_करो