राजस्थान में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चर्चा में रही सूरवाल ग्राम पंचायत का चुनाव परिणाम खासा दिलचस्प रहा. यहां सरपंच पद के लिए कुल 43 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई.
मतगणना के बाद शाहदत अली ने 1792 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की.उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनभर देवी को 654 मतों से हराया. मनभर देवी को 1138 मत मिले. वहीं काड़ी बाई को 657, नोमान को 200, लोकेश सैनी को 118 और घुड्डी देवी को 104 मत प्राप्त हुए.
शेष उम्मीदवारों को 99 से लेकर 1 तक मत मिले. चुनाव में NOTA के पक्ष में भी 11 मत पड़े.
सूरवाल ग्राम पंचायत के सभी 44 उम्मीदवारों को मिले मतों की सूची:
🏆 विजेता: शाहदत अली – 1792 मत
🥈 मनभर देवी – 1138 मत
🥉 काड़ी बाई – 657 मत
नोमान – 200 मत
लोकेश सैनी – 118 मत
घुड्डी देवी – 104 मत
धर्मराज – 99 मत
अन्य उम्मीदवारों के मत
मकसूद – 30, अब्दुल गनी – 15 व 29, दिलराज सैनी – 26, कमलेश मीना – 25, इसरार – 21, मोईन खान – 20, गफ्फार – 17, वाहिद अली – 14, विक्रम – 14, उस्मान – 11, जलील अहमद – 10, फिरोज अहमद – 9, मो. हाशिम – 8, माहिर अली – 7, मो. इरशाद – 7, सलामत अली – 7, जुनेद – 6, शाहिद अफरीदी – 6, अब्दुल रऊफ – 5, सुल्तान बानो – 5, इमरान – 4, खुर्शीद अली – 4, मो. साबिर – 4, अब्दुल्ला – 3, फारुख – 3, मुस्ताक अहमद – 3, मो. फरीद – 3, सारिम खान – 3, हलीफ – 3, उस्मान मो. – 2, राहत अली – 2, शकील अहमद -2, फातमा बानो - 1 और मो. रफीक-1
राजस्थान के पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की सूरवाल ग्राम पंचायत ने तो लोकतंत्र को ही ओवरटाइम पर लगा दिया!
यहां सरपंच बनने का ऐसा जुनून देखने को मिला कि 55 लोगों ने नामांकन भर दिया और नाम वापसी के बाद भी 43 प्रत्याशी मैदान में डटे रहे। यानी मुकाबला दो-चार उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि पूरी बारात के बीच है!
अब मजेदार बात देखिए... उम्मीदवार इतने ज्यादा हो गए कि निर्वाचन विभाग के चुनाव चिन्ह भी कम पड़ गए। आखिरकार आयोग से विशेष अनुमति लेकर बेंच, तकिया और नाव जैसे अतिरिक्त सिंबल मंगवाने पड़े।
मतपत्र भी करीब चार फीट लंबा हो गया। 43 उम्मीदवार और एक NOTA यानी कुल 44 विकल्प! मतदाता वोट देने जाएगा या पूरी लिस्ट पढ़कर आएगा, यह भी अपने आप में सवाल है।
अब 6,566 मतदाताओं वाली इस पंचायत में हर प्रत्याशी खुद को सरपंच मानकर बैठा होगा। किसी के पास बेंच है, किसी के पास तकिया तो किसी के पास नाव!
लेकिन असली मजा तो नतीजों में आएगा। आखिर 43 दावेदारों में से किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज?
सूरवाल में सरपंच का चुनाव है या विधानसभा का मिनी संस्करण?
इस समय मार्केट में फ्रॉड करने का एक नया तरीका ढूँढ निकाला है स्कैमरों ने जो बहुत ही शातिर है।
जो चीजें शेयर करने जा रहा हूं ये मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है वो तो अच्छा हुआ मुझे पता था वरना मुझे नुकसान होना तय था।
स्कैमर पहले आपको आपके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ ऐसा Text लिखकर भेजेगा कि
Money has been Debited From Your Account for Rs. 22,580.00 If You Did not Make This Transaction, Please Reply No
अब जैसे ही आप 'No' लिखेंगें आपके फोन का सारा access उसके पास चला जाएगा और उनके पास जो मालवेयर होता है उसके द्वारा वो पैसे निकालने से लेकर सारी चीजें अपने कंट्रोल में कर सकते हैं।
इसको लेकर पुलिस विभाग अलर्ट पर है आप भी सतर्क रहिए अगर कोई ऐसा मैसेज आए तो उस चैट को ओपन ही न करें।
राजस्थान के विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशकों की जायज मांगों पर भी सरकार एवं संबंधित विभाग सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करें।
आज शिक्षा व्यवस्था में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कंप्यूटर अनुदेशक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालयों के अनेक डिजिटल एवं तकनीकी कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हमारी प्रमुख मांगें -
🔹 कंप्यूटर अनुदेशक शैक्षणिक पद है, इसलिए उन्हें शिक्षक के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। वर्तमान ग्रेड-पे 2800 को बढ़ाकर 4200 किया जाए।
🔹 जिस प्रकार चित्रकला एवं संगीत के व्याख्याताओं को B.Ed. अनिवार्यता के बिना भी व्याख्याता के अनुरूप वेतनमान प्राप्त है, उसी भावना से कंप्यूटर अनुदेशकों के शैक्षणिक दायित्व एवं कार्य की प्रकृति को देखते हुए उचित वेतनमान प्रदान किया जाए।
🔹 कंप्यूटर अनुदेशकों के कैडर का विस्तार किया जाए तथा अन्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाकर DPC का लाभ दिया जाए।
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का मानना है कि डिजिटल शिक्षा केवल भविष्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस व्यवस्था को मजबूत करने वाले कंप्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह है कि कंप्यूटर अनुदेशकों की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित एवं सकारात्मक निर्णय प्रदान करें।
भैराराम बैड़ा
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ
@RESMA_7@Dadarwal7@JATbera1
मंत्रालयिक कर्मचारियों जिनमें 4th ग्रेड भी आते हैं उन्हें दूसरे शनिवार को CCL यानी क्षतिपूरक अवकाश दिए जाने के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर का 2022 का यह आदेश सबको अपने पास रखना चाहिए.
👉 इस आदेश के अनुसार प्रोबेशन वालों को भी हर माह के दूसरे शनिवार को अवकाश देय होता हैं और स्थाई को भी यानि दोनों के लिए समान रूप से लागू होता हैं
देश के जाने-माने अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने कल के Indian Express में भारत के वर्तमान चिंताजनक आर्थिक हालात को लेकर एक विचारोत्तेजक लेख लिखा। बहुत से लोगों ने उस लेख को शेयर भी किया था।
अंग्रेजी में उसका शीर्षक था -
BJP is winning the elections but losing the economy.
हिंदी में -
बीजेपी चुनाव जीत रही है, लेकिन अर्थव्यवस्था हार रही है।
उस लेख में क्या कहा गया है, यह संक्षेप में जानने के लिए सौरभ द्विवेदी का यह वीडियो देख सकते हैं।
जो लोग और मीडिया वाले शिक्षकों के प्रति नफरत रखते हैं और भ्रामक चीजें फैलाते हैं उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का यह भाषण जरूर सुनना चाहिए 🙌🙏
@myogiadityanath