*हर घर तिरंगा* ! 🇮🇳
*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक देशभर में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का उत्सव मनाएं*।
*आइए, तिरंगे के साथ जुड़ें और देश के प्रति अपने गर्व को हर घर तक पहुंचाएं*।
*भारत माता की जय*🇮🇳*वंदेमातरम्*
*#HarGharTiranga*🇮🇳
PM Shri @narendramodi urges everyone to celebrate India’s rich handloom heritage by sharing videos featuring their favourite handloom products, including GRWM videos.
Use #NationalHandloomDay and promote Swadeshi.🥻
Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.
Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.
Don’t forget to use #NationalHandloomDay.
धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण पवित्र श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे तथा यह रथ यात्रा सम्पूर्ण सृष्टि के लिए खुशहाली का कारक बनें।
जय जगन्नाथ!🚩🙏🏻
🇮🇳 रोंगटे खड़े कर देने वाली दौड़ ...आखिरी 400 मीटर... सांसें थम गईं, दिल की धड़कनें तेज हो गईं... और फिर चीन की धरती पर लहराया तिरंगा! 🥇
ओरडोस (चीन) के ट्रैक पर मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले का फाइनल अपने चरम पर था। स्टेडियम में हजारों दर्शकों का शोर गूंज रहा था। मेजबान चीन की टीम बढ़त बनाए हुए थी, जबकि भारत के सामने फिलीपींस की चुनौती भी थी। हर किसी को लग रहा था कि गोल्ड अब चीन की झोली में जाने वाला है।
भारत की ओर से पहली लेग में आस्तिक प्रधान ने शानदार शुरुआत दिलाई। दूसरी लेग में सैंड्रा मोल साबू ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। तीसरी लेग में सेटू मिश्रा ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन तेज रफ्तार प्रतिद्वंद्वियों के कारण भारत पिछड़ गया। जब आखिरी लैप के लिए बैटन श्रावणी सचिन सांगले के हाथों में पहुंचा, तब भारत काफी पीछे था। चीन की धाविका करीब 10 मीटर से भी अधिक की बढ़त बना चुकी थी। ट्रैक पर मौजूद हर किसी को लग रहा था कि अब भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना लगभग असंभव है।
लेकिन श्रावणी ने हार मानने के बजाय अपने कदम और तेज कर दिए। शुरुआती 100 मीटर तक उन्होंने अपनी लय बनाई रखी और फिर धीरे-धीरे चीन और फिलीपींस के बीच बने फासले को कम करना शुरू किया। हर कदम के साथ भारत उम्मीद की ओर बढ़ रहा था। स्टैंड में बैठे भारतीय समर्थक लगातार चीख रहे थे—"चलो भारत... चलो श्रावणी!"
अंतिम 150 मीटर में श्रावणी की रफ्तार तूफान बन चुकी थी। अब चीन की बढ़त लगातार घट रही थी। अंतिम 100 मीटर में उन्होंने चीन की एंकर को लगभग पकड़ लिया और फिर दोनों धाविकाएं कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ने लगीं। पूरा स्टेडियम अपनी सीटों से उठ चुका था। किसी की पलकें तक नहीं झपक रही थीं।
फिर आया आखिरी 50 मीटर...
श्रावणी ने अपने शरीर की बची-खुची सारी ताकत ट्रैक पर झोंक दी। फिनिश लाइन से ठीक पहले उन्होंने बेहतरीन लंज (Dive) लगाया। दोनों धाविकाएं लगभग एक साथ फिनिश लाइन पार कर गईं। कुछ पल के लिए पूरा स्टेडियम शांत हो गया। सभी की निगाहें इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर टिक गईं।
कुछ सेकंड बाद परिणाम सामने आया...
🇮🇳 भारत – 3:18.64
🇨🇳 चीन – 3:18.74
सिर्फ 0.10 सेकंड... और गोल्ड भारत के नाम!
पूरा भारतीय दल खुशी से झूम उठा। श्रावणी ने दोनों हाथ आसमान की ओर उठा दिए। साथी खिलाड़ी दौड़कर उन्हें गले लगाने पहुंचे। चीन की धरती पर तिरंगा सबसे ऊंचा लहराया और राष्ट्रगान की धुन गूंजने लगी।
यह केवल एक स्वर्ण पदक नहीं था, बल्कि आखिरी क्षण तक संघर्ष करने, हार न मानने और असंभव को संभव बना देने की मिसाल थी। करीब 10 मीटर से अधिक के अंतर को पाटकर श्रावणी सांगले ने जो वापसी की, उसने इस रेस को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल कर दिया। 🇮🇳🥇🔥
महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस शानदार मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर ही ढेर हो गई.
PM नरेंद्र मोदी के नाम निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बन गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय मंत्रियों ने PM मोदी का तालियों के साथ भव्य स्वागत किया।
आज के दर्शन 7 जून 2026 रविवार श्री कृष्ण धाम मंडफिया में श्री सांवलिया सेठ जी का मनमोहक श्रृंगार दर्शन जय श्री सांवलिया सेठ की जय हो प्रभु आपकी जय हो सभी भक्तों पर आपकी कृपा बनी रहे🙏 🌸🌸 जय श्री सांवलिया सेठ की जय हो🌸🌸
🙏।।जय श्री कृष्ण।।🙏