स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युवाओं में क्रांति की ज्वाला जागृत करने वाले महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा भगत सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन!
राष्ट्र सेवा के लिए आपने जो अखण्ड और दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
#BhagatSingh#bhagatsinghjayanti
@GovindDotasra एक शौर्य चक्र विजेता के साथ इस तरह का व्यवहार ,सेना के हर जवान का अपमान है,एक तरफ़ सरकार का मंत्री अपनी जाति के जवान के लिए ACP को धमका आया, 4 पुलिस वाले सस्पेंड कर दिये!
दूसरी तरफ़ एक राष्ट्रपति से सम्मानित जवान को बुरी तरह पीटा जा रहा है,और जाट समाज के नेता और संगठन सब खामोश
मैं तूफ़ानों में चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो।
हैं फ़ूल रोकते, काँटे मुझे चलाते,
मरुस्थल,पहाड चलने की चाह ब���ाते
सच कहता हूं जब मुश्किलें ना होती हैं,
मेरे पग तब चलने मे भी शर्माते
मेरे संग चलने लगें हवायें जिससे,
तुम पथ के कण-कण को तूफ़ान करो।
मैं तूफ़ानों में चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।
अंगार अधर पे धर मैं मुस्काया हूँ,
मैं मरघट से ज़िन्दगी बुला के लाया हूँ,
आंख-मिचौनी खेल चला किस्मत से
सौ बार मृत्यु के गले चूम आया हूँ,
है नहीं स्वीकार दया अपनी भी
तुम मत मुझपर कोई एहसान करो,
मैं त��फ़ानों मे चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।
श्रम के जल से राह सदा सिंचती है,
गति की मशाल आंधी में ही ��ंसती है,
शोलों से ही श्रृंगार पथिक का होता है,
मंजिल की मांग लहू से ही सजती है,
पग में गति आती है,छाले छिलने से
तुम पग-पग पर जलती चट्टान धरो,
मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।
फूलों से जग आसान नहीं होता है,
रुकने से पग गतिमान नहीं होता है,
अवरोध नहीं तो संभव नहीं प्रगति भी
है नाश जहां निर्मम वहीं होता है,
मैं बसा सुकून नव-स्वर्ग “धरा” पर जिससे
तुम मेरी हर बस्ती वीरान करो।
मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।
मैं पन्थी तूफ़ानों में राह बनाता,
मेरा दुनिया से केवल इतना नाता,
वह मुझे रोकती है अवरोध बिछाकर,
मैं ठोकर उसे लगाकर बढ्ता जाता,
मैं ठुकरा सकूं तुम्हें भी हंसकर जिससे,
तुम मेरा मन-मानस पाषाण करो।
मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।
Courtesy- गोपाल दास नीरज जी
धेनु ,धर्म और धरा के रक्षक लोकदेवता सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस
"तेजादशमी" पर सभी तेजा भक्तों को हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं
🚩🚩श्री वीर तेजाजी 🚩🚩
#तेजा_दशमी#तेजा_दशमी#वीर_तेजाजी_बलिदान_दिवस#तेजा_दशमी
@QamarAnchor चंद्रयान-1 जिस जगह उत्तरा था उस जगह का नाम नेहरू पॉइंट है और वह कहां तक जायज है? और नेहरू जी कितने बड़े साइंटिस्ट थे जिसकी वजह से उसे जगह का नाम नेहरू पॉइंट रखा गया कृपया बताने की कृपा करें
@NhmRJOfficial फार्मासिस्ट की जगह नॉन फार्मासिस्ट से दवा वितरण करवाने की सरकार की मंशा ठीक नहीं लग रही है
सरकार फार्मासिस्ट के भविष्य से खिलवाड़ कर रहीं हैं
दवा वितरण का अधिकार फार्मासिस्ट को ही है
@RamlaljatINC आपकी @ashokgehlot51 सरकार ने #भ्रष्टाचार के नए कीर्ति���ान गड़ने के लिए #फार्मासिस्ट भर्ती को 5 बार निरस्त करके और तीन बार फीस लेकर भी पूरा नहीं कर पा रहे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए #फार्मासिस्ट भर्ती को परीक्षा के बजाय मेरिट बेस पर करवा रहे हैं