जिस देश की सरकार 14 साल के बच्चे से डर जाए तो लगता है इतनी हिम्मत होगी कि ट्रंप को जवाब दे पाएंगे !!
मैं बात कर रहा हूं लखनऊ के आश्वामित गौतम की इंस्ट्राग्राम पर 666K फॉलोवर्स हैं, यह लड़का एक क्रांति हैं जो सवाल करता है उस घटिया सिस्टम से जो करप्ट है, ये बाबा साहब अंबेडकर जी,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, कार्ल मार्क्स, लेनिन और चे ग्वेरा जैसे विचारकों को पढ़ता-समझता रहा और उनसे जुड़े विचारों का विश्लेषण सोशल मीडिया पर साझा करता था।
हालांकि, फिलहाल में उसकी सोशल मीडिया की गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने आपत्ति जताई और FIR दर्ज की गई।
सरकार एक 14 साल के लड़के के सवालों से डर गई, सरकार, नौकरशाही, फौज तुम्हारी फिर भी इतना डर क्यों।
क्योंकि सरकार नहीं चाहता कि तुम पढ़ लिख कर सरकार से सवाल करो, हां तुम नौकरी की तैयारी करो बीबी बच्चे और सैलरी में जिंदगी बिता दो बचे कूचे पांच किलो राशन में तब सरकार खुश रहेगी, लेकिन अगर आप में क्रांति है आप में युवाओं वाले जोश हैं जिसे Gen Z कहते हैं तो सवाल करो इस घटिया राजनीति घटिया समाज और घटिया सिस्टम से वरना मरना एक दिन सबको ही है तो क्यों न आजादी से मरा जाए गुलामी में तो गधे भी मरते हैं।।
जय हिंद जय जवान जय किसान जय संविधान।।