@GaganPratapMath ये मास्टर अब पैसों से छक गए है इनका ध्यान पढ़ाने पर कम ओर bak*odii पर ज्यादा है। अध्यापक हो ,अध्यापक की तरह रहो । या ये सब करके गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तुम्हे?
@amazonIN Again this is happening,Should I need to stop using Amazon ???? I ordered a mobile but delivery agent is not reaching to me and still rejecting order bby himself, what should I do ?
Hello @amazonIN how worst is your service ,I have ordered a mobile ,but without any contact with me it's automatically cancelled and showing that I have rejected this order , your delivery agents give worst service , I regret to install your app..
@rojgarwithankit बहुत अच्छी पहल एजुकेशन सिस्टम को ठीक करने के लिए। रोजगार विद अंकित के संचालक अंकित भाटी सर व उनका समस्त स्टाफ तारीफ के काबिल है। वास्तव में आज एजुकेशन को बिजनेस बनाने वाले जमाने में सिर्फ आप जो बच्चो का हित सोचते हो ।ईश्वर का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे।🙏
सामान्य वर्ग को ना सरकारी नौकरी मिलती है, ना निजी कंपनियों में कोई जगह।
भाजपा कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने मिलकर सवर्ण समाज को बेसहारा बना दिया है।
लेकिन सवर्ण समाज आज भी हिंदू राष्ट्र की उम्मीद में बैठा है। 😏
Dear @royalenfield can u please tell me ,still is there any standard bullet available with kick start (old model) in your any showroom in Uttar Pradesh?
सुधीर चौधरी की हिम्मत को सलाम है।
पिछले 15 दिनों से Toll Tax पर पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया मोदी सरकार को, नितिन गडकरी जी कुछ शर्म बची हो तो इस्तीफा दे दो।
पहले मुझे लगता है गडकरी सबसे बढ़िया मंत्री है लेकिन अब पता चला ये सबसे महान मंत्री हैं।
@ya6872727@kmrvivek14 Mere Dost kya hua agar ek ye chhoti c nokri nhi mil payi, bs jeevan me kabhi bura Mt krna or bhgwan ka naam jap karna apne maa-baap ka dhyan rkhna ,dekhna jeevan me hr vo chij milegi jiski Tamanna h.. sirf ek nokri hi jeevan nhi hota bhai...
@SonOfBharat7@DrMohanYadav51 महोदय इस विषय में कतई भी देरी नही होनी चाहिए। इस घटना पर तुरंत अतिशीघ्र कार्यवाही करे। और यदि ये बात सत्य है तो बुलडोजर तुरंत लाया जाए।
A feat that will be cherished for generations to come!
The Indian Hockey team shines bright at the Olympics, bringing home the Bronze Medal! This is even more special because it is their second consecutive Medal at the Olympics.
Their success is a triumph of skill, perseverance and team spirit. They showed immense grit and resilience. Congratulations to the players.
Every Indian has an emotional connect with Hockey and this accomplishment will make the sport even more popular among the youth of our nation.
जय हो!
पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया!
आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।
@TheHockeyIndia
प्रेस विज्ञप्ति
तिथि- 30 जुलाई, 2024
शनिवार (27 जुलाई) को राजिंदर नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुई त्रासद घटना तथा उसके बाद बनी परिस्थितियों पर टीम दृष्टि का पक्ष निम्नलिखित है:
1) हमें खेद है कि हमने अपना पक्ष रखने में देरी की। वस्तुतः हम नहीं चाहते थे कि अधूरी जानकारी के आधार पर कुछ कहें। इस देरी के लिये हम हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं।
2) शनिवार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना, जिसमें 3 विद्यार्थियों श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन की असमय व दर्दनाक मृत्यु हुई, पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम तीनों बच्चों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारजनों को यह अपूरणीय क्षति झेलने का हौसला प्रदान करें।
3) इन बच्चों के परिवारों से हमारा प्रत्यक्ष परिचय नहीं है किंतु दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह उनके साथ हैं। यदि हम किसी भी तरह उनके लिये कुछ कर सकेंगे तो कृतज्ञता महसूस करेंगे।
4) इस दुर्घटना को लेकर विद्यार्थियों में जो रोष दिख रहा है, वह पूरी तरह न्यायसंगत है। बहुत अच्छा होगा यदि इस रोष को सटीक दिशा मिले और सरकार कोचिंग संस्थाओं के लिये निश्चित दिशानिर्देश लागू करे। इस संबंध में हम सरकार के साथ सक्रिय सहयोग करने को तत्पर हैं।
5) कोचिंग संस्थानों से जुड़ी यह समस्या ऊपर से जितनी सरल दिखती है, उतनी है नहीं। इसके कई पक्ष हैं जिनके तार कानूनों की अस्पष्टता और अंतर्विरोध से जुड़ते हैं। डीडीए, एमसीडी तथा दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के नियमों में असंगति है। इसी तरह, 'दिल्ली मास्टरप्लान-2021', 'नैश्नल बिल्डिंग कोड', 'दिल्ली फायर रूल्स' और 'यूनिफाइड बिल्डिंग बाई-लॉज़' के प्रावधानों में भी काफी अंतर्विरोध है। 'दिल्ली मास्टरप्लान-2021' को छोड़कर किसी भी दस्तावेज़ में कोचिंग संस्थानों के लिये स्पष्ट प्रावधान नहीं दिये गए हैं। आशा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त समिति जब एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तो उसमें ऊपर लिखे अधिकांश बिंदुओं का समाधान मिल सकेगा।
6) हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि टीम दृष्टि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्क रहती है। वर्तमान में हमारी मैनेजमेंट में 'फायर एन्ड सेफ्टी ऑफिसर' का विशेष पद है जिस पर कार्यरत अधिकारी नैशनल फायर सर्विस कॉलेज (नागपुर) से पढ़े हुए हैं और बड़े अस्पतालों और मॉल्स में 14 वर्षों तक यही कार्य कर चुके हैं। वे प्रत्येक भवन का नियमित रूप से सेफ्टी ऑडिट करते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक भवन के लिये एक-एक अधिकारी की ज़िम्मेदारी होती है कि वह रोज़ सुरक्षा के 16 बिंदुओं को चेक करे और इसकी सूचना 'बिल्डिंग मेंटेनेंस ग्रुप' पर अपडेट करे। हमारे क्लासरूम जिन भी भवनों में हैं, उनमें आने-जाने के लिये कम से कम दो रास्ते हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे सुरक्षित निकल सकें।
7) दिल्ली नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों में की गई व्यापक कार्रवाई स्वागतयोग्य है।
8) इस समस्या का स्थायी समाधान यह है कि सरकार दिल्ली में तीन-चार क्षेत्रों को चुनकर उन्हें कोचिंग संस्थानों के लिये नियत करे। अगर सरकार क्लासरूम्स, लाइब्रेरीज़, होस्टल खुद तैयार कराएगी तो न ज़्यादा किराए की समस्या रहेगी और न ही सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की।
9) इस विषय की जटिलताओं को स्पष्ट करने के लिये हम जल्दी ही एक विस्तृत विश्लेषण (लेख या वीडियो) जारी करेंगे ताकि सभी विद्यार्थियों व अन्य हितधारकों को भी सभी पक्षों का अनुमान हो सके। हमें विश्वास है कि जब सारे पक्ष सामने होंगे, तब समाधान की सही राह निकलेगी।
10) एक बार फिर, यदि जाने-अनजाने में हमारी टीम से कोई चूक हुई है तो हम उसके लिये पुनः खेद व्यक्त करते हैं। अब हम विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर और ज़्यादा सतर्क रहने का भरोसा दिलाते हैं।
हार्दिक आभार,
विकास दिव्यकीर्ति