अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में देशभर के विभिन्न मानव धर्म आश्रमों एवं सेवा केंद्रों में योग शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। 🇮🇳
#YogaDay#YogaForLife#ManavDharam
हमारे देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक स्थलों की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। अब हमारे प्राचीन मंदिर और भी संवरेंगे और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।
जय उत्तराखंड 🙏🏻
हूल दिवस मातृभूमि के लिए मर-मिटने वाले हमारे आदिवासी समाज के अद्भुत जज्बे का सशक्त प्रतीक है। भारतीय इतिहास के इस गौरवशाली अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे उन सभी वीर-वीरांगनाओं को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला किया। जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी।
बाल संस्कार शिविर में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से परिचित कराया गया तथा संस्कारवान जीवन की प्रेरणा दी गई।
#ManavDharam
मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री हंस ज्ञान आश्रम, गोंडा (Uttar Pradesh) में बाल संस्कार शिविर का आयोजन प्रभारी महात्मा अगोचरा बाई एवं मर्यादा बाई जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
#ManavUtthanSewaSamiti#BalSanskarShivir
https://t.co/QHzJ0I4rwc
#Sadbhvana_Sammelan | Sangla, Himachal Pradesh
Experience the divine wisdom of Mata Shri Amrita Ji as she shares a spiritually uplifting discourse, inspiring seekers to walk the path of self-realisation, peace, and universal brotherhood.
#ManavDharam
भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#InternationalYogaDay के शुभ अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित योग शिविर उत्साह, ऊर्जा व जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
परमपूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम व ध्यान के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।
देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों एवं राष्ट्र को अपने अनुभव व मार्गदर्शन से लाभान्वित करती रहें, यही कामना है।