राहत की कहानी, लाभार्थी की जुबानी!
प्रदेशभर में 24 अप्रैल, 2023 से आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में आमजन को 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। #RajasthanKeLabharthi
आज बारां में श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सर्वधर्म निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर नवदम्पतियों को माधुर्य दाम्पत्य जीवन की शुभाशीष प्रदान की।
इस प्रकार के प्रशंसनीय कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव संवर्द्धन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान #महंगाई_राहत_कैंप का अवलोकन भी किया।
युवाओं के सम्मानजनक रोजगार और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने में महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित REET मेंस लेवल-1 में 21 हजार पदों हेतु शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई।
हमारी कामना है कि आप सभी एक आदर्श शिक्षक बनकर देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सरकार इसी प्रकार परीक्षाओं के शुचितापूर्ण आयोजन कर पारदर्शी तरीके से रोजगार सृजन हेतु संलग्न है।
आज राहत की गणना
राजस्थान जारी है बढ़ना
👨👩👧👧 लाभान्वित परिवार 1.27 करोड़➕
🧧 गारंटी कार्ड होल्डर 5.81 करोड़➕
बीमा, ईंधन, पेंशन, राशन, रोजगार
10 स्कीम कर रहीं आपका इंतजार
#महंगाई_राहत_कैंप#MehangaiRaahatCamp
राहत चली इतने पग
इन सब को मिला हक
👨👩👧👧 लाभान्वित परिवार 1.29 करोड़➕
🧧 गारंटी कार्ड होल्डर 5.88 ➕ करोड़
हम करते हैं ये निवेदन
आपका भी हो आगमन
#महंगाई_राहत_कैंप#MehangaiRaahatCamp
#राजस्थान_की_बेटियों_की_उड़ान
प्रत्येक माह सभी महिलाओं को निःशुल्क 12 सेनेटरी पैड प्रदान करना महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के हमारे प्रण का प्रमाण है।
हमारा आग्रह है कि जागरूकता के साथ मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर हमारे इस संकल्प को मजबूती देते हुए चिरंजीवी राजस्थान के स्वप्न को मूर्त रूप देने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
#WorldMensuralHygieneDay
दूर हुई बेटियों की झिझक
मिला सेहत, सफाई का हक
सपनों को मिली ऊंची उड़ान
बेटियों के पूरे हो रहे अरमान
नई सोच से बढ़ रहा राजस्थान
#राजस्थान_की_बेटियों_की_उड़ान
डीडवाना कुचामन के अलग जिला बनने के उपरांत यहां आयोजित इस 'किसान महासम्मेलन' में प्रगति के विश्वास की खुशी सभी के चेहरों पर साफ झलक रही है।
यह भरोसा उस समय और भी मजबूत हो गया जब क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही #महंगाई_राहत_कैंप का अवलोकन भी किया।
#MehangaiRaahatCamp
सच में छोटे-छोटे प्रयास लोगों की जिंदगी कितनी आसान कर देते हैं। सरल हृदय की इन बूढ़ी माँ के आशीर्वाद से ऐसी कोशिशों को ताकत मिली।
#महंगाई_राहत_कैंप#MehangaiRaahatCamp
भाजपा के कुछ नेता नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति महोदया से नहीं करवाने पर कुतर्क कर रहे हैं कि पूर्व में भी संसद की लाइब्रेरी और एनेक्सी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया था। उन्हें सोचना चाहिए कि क्या पहले से बने संसद भवन की एक एनेक्सी और लाइब्रेरी के उद्घाटन का कार्य राष्ट्रपति की गरिमा के स्तर का होता है? नए संसद भवन की तुलना एक लाइब्रेरी या एनेक्सी से कैसे की जा सकती है?
'6 करोड़' हुई राहत
महंगाई से हिफाज़त
राहत के उपन्यास में 6 करोड़ गारंटी कार्डों के वितरण से एक सुनहरा पृष्ठ और जुड़ गया।
राहत महोत्सव के सभी सहभागियों का सहृदय अभिवादन। इसी तरह जुड़ें, मिलकर आगे बढ़ें।
#महंगाई_राहत_कैंप#MehangaiRaahatCamp
झुंझुनूं के मनसा माता पहाड़ी पर दुर्घटना में 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दिवंगतजनों के परिजनों को चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।
न्याय की शपथ!
आज राजभवन में आयोजित माननीय मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह के शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र जी के साथ सहभागिता की। जस्टिस श्री ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह जी को यह गरिमामयी पद ग्रहण करने की हार्दिक बधाई व कर्तव्य निर्वहन हेतु शुभकामनाएं।
सत्य, अहिंसा, शांति का रथ!
आज वीरों की धरती जयपुर से शांति की भूमि वर्धा हेतु गांधी दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गांधी जी के अमूल्य विचारों को प्रसारित करने हेतु शांति एवं अहिंसा विभाग का यह प्रयास प्रशंसनीय है।