तेजस्वी जी के 17 महीने के कार्यकाल का समर्थन खेसारी लाल यादव जी भी कर रहे हैं।
@khesariLY जी बोल रहे हैं कि अगर मेरे बड़े भाई @yadavtejashwi जी सत्ता में आएंगे तो आग लगा देंगे मतलब बिहार को पूरी तरह से बदल देंगे।
बिहार की जनता के दिल और दिमाग में सिर्फ तेजस्वी जी ही है।
जीतन राम माँझी से मिले नित्यानंद राय।
बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्व सीएम जीतन राम माँझी से मुलाकात की है। #Politics
कासगंज में मेरे सामने चंदन गुप्ता की मूर्ति है। 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन की हत्या हुई थी। हत्या के बाद चंदन के परिवार से बड़े-बड़े वादे हुए। ज्यादातर नहीं पूरे हुए। बहन को नौकरी मिली लेकिन बाद में घर भेज दिया गया।
चंदन के नाम से कासगंज में मूर्ति लगनी थी। मूर्ति स्थापित हुई लेकिन आज तक किसी नेता ने उसके अनावरण की कोशिश नहीं की। कुल मिलाकर न चंदन को सम्मान मिला, न उनके परिवार को। उन्हें उनकी स्थिति पर छोड़ दिया गया है।
चंदन की मौत उन लोगों के लिए सबक है जो किसी व्यक्ति, किसी धर्म, किसी संगठन के लिए क्रांतिकारी बन जाते हैं। असल में आपके मर जाने के बाद आपके परिवार के साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं होता।
लगता है भाजपा ने ED को राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए अपना मनमाना हथियार बनाकर रख दिया है। ED न उनकी जाँच करती है जो विदेशों में अरबों-खरबों लेकर भाग गये और न ही उनकी जाँच-पड़ताल करती है जिन्होंने हज़ारों करोड़ का चूना बैंकों को लगाया। उल्टे भाजपा सरकार द्वारा फरेबियों के लाखों करोड़ों के बैंक लोन माफ़ कर दिये जाते हैं। तो फिर क्या ED विपक्ष के राजनीतिज्ञों के साथ केवल अमानवीय व्यवहार करने के लिए ही है। ये न भूलें कि इन ऊपरवालों के ऊपर भी कोई ऊपरवाला है जो इन अमानवीय व्यवहार करनेवालों के पाप का हिसाब-किताब लिख रहा है।
ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।
भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।