भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा “खेत बचाओ अभियान”, धरती माता के सम्मान और समृद्ध भविष्य का संकल्प है।
हमारी धरती केवल मिट्टी नहीं है, बल्कि यह हमारी धरती माता है, जो हमें अन्न, जीवन और समृद्धि प्रदान करती है। यदि मिट्टी स्वस्थ रहेगी, तभी हमारे खेत हरे-भरे रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। इसलिए "खेत बचाओ अभियान" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और कृषि संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प है।
आज मिट्टी की उर्वरता में कमी, असंतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के कारण खेती अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन परिस्थितियों में खेतों और मिट्टी की सेहत को बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
इस दिशा में इफको किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इफ़को में हम संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, नैनो उर्वरकों के प्रसार तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विशेष रूप से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नवाचारों के माध्यम से इफको कम संसाधनों में अधिक उत्पादन, मिट्टी की बेहतर सेहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि अपनी धरती माता का सम्मान करेंगे, मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखेंगे, संतुलित पोषण अपनाएंगे और अपने खेतों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे। सभी साथ मिलकर हम भी चलायें “उर्वरक की पाठशाला”।
स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान,
सुरक्षित खेत, सशक्त भारत।
@BharatUrvarak@AgriGoI@PMOIndia@ChouhanShivraj@JPNadda@MinOfCooperatn@PibMinistry
The U.S.-India Business Council (USIBC), based in Washington, D.C., hosted a PHDCCI delegation led by IFFCO Chairman Shri Dileep Sanghani, underscoring the significance and impact of the engagement. Following the meeting, USIBC highlighted the dialogue on its official social media platforms as an important initiative toward strengthening India–U.S. agricultural cooperation.
'पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है. हमारे पास पर्याप्त भंडारण है. किसानों को सही समय पर जितनी खाद चाहिए, मिलेगी.'
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उर्वरक की उपलब्धता पर मा. रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा जी का जवाब
#BudgetSession#FertilizerStock@JPNadda@PIB_India
As the world is reeling under fuel shortages amid the West Asia crisis, driving up prices globally, the Modi government's decision to cut excise duty on fuel brings much-needed relief to citizens.
While many nations have hiked diesel and petrol prices, Modi govt’s decision to reduce excise duty underscores its people-centric governance and sensitivity-led decision-making. Kudos to PM Shri @narendramodi Ji for this decision.
नैनो उर्वरकों के बारे में देश को बताने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद व आभार ।माननीय, हमारे कृषि प्रधान देश के लिए नैनो उर्वरक आत्मनिर्भर और टिकाऊ खेती की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। इनके उपयोग से आयातित उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी, जिससे देश की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी और सरकारी सब्सिडी का बोझ भी घटेगा। यह तकनीक किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने के साथ-साथ स्वच्छ मिट्टी, जल और वायु सुनिश्चित करती है। नैनो उर्वरक केवल एक नई तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षित, समृद्ध और पर्यावरण-अनुकूल कृषि व्यवस्था की आधारशिला हैं।
नैनो उर्वरक आधुनिक कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं, जो पोषक तत्वों को सीधे पौधों की कोशिकाओं तक लक्षित तरीके से पहुँचाकर उनकी प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ाते हैं। पारंपरिक उर्वरकों के मुकाबले इनकी कम मात्रा में ही बेहतर परिणाम मिलते हैं, जिससे किसानों की लागत घटती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। यह तकनीक न केवल फसल की गुणवत्ता सुधारती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखने में भी सहायक होती है। साथ ही, पानी और हवा में प्रदूषण कम करके यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
@PMOIndia@HMOIndia@AgriGoI@Dileep_Sanghani
Government highlights significant progress in nano-fertilizer adoption and drone-led agricultural transformation.
New government studies with NPC & ICAR to assess urea replacement and improve nitrogen use efficiency.
Link : https://t.co/BCPixNR5CL
#BalancedUseOfFertilizers
इफको परिवार के लिए आज का दिन विशेष महत्त्व का रहा, जब इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, गुरुग्राम के कॉर्पोरेट कार्यालय में इफको के अध्यक्ष माननीय श्री दिलीप संघाणी जी का, इफको-टोकियो के अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम औपचारिक आगमन हुआ। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर इफको के प्रबंध निदेशक श्री के. जे. पटेल जी की उपस्थिति ने संवाद, समन्वय और संस्थागत मजबूती को नई दिशा प्रदान की।
इफको परिवार, इफको-टोकियो के समस्त नेतृत्व एवं टीम को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और विश्वास व्यक्त करता है कि माननीय श्री दिलीप संघाणी जी एवं श्री के. जे. पटेल जी के मार्गदर्शन में संस्था नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।
#IFFCO #IFFCOTokio
@Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel@IFFCO__TOKIO
इफको टोक्यो के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रथम बार मुख्यालय का दौरा किया।
सभी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर इफको टोक्यो की प्रगति एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
कर्मचारी के साथ संवाद ही सफलता की कुंजी है।
इफको के प्रबंध निदेशक के जे पटेल, इफको टोक्यो के प्रबंध निदेशक सुब्रतो मंडल, मानवसंसाधन निदेशक रमेश कुमार, इफको टोक्यो के निदेशक तातसुया फूजीमोतो समेत गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
@IFFCO_PR
@IFFCO__TOKIO
इफको द्वारा मुरैना,में विशाल किसान सम्मेलन तथा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन इफको के माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी तथा म.प्र विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी की उपस्थिति में किया गया @nstomar@Dileep_Sanghani
मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन के अवसर पर दिनांक 13 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ इफको के मान.अध्यक्ष श्री@Dileep_Sanghani जी एवं म.प्र.विधानसभा के मान.अध्यक्ष श्री@nstomar जी के द्वारा किया गया@IFFCO_PR
इफको द्वारा मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में प्रगतिशील किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान इफको के माननीय अध्यक्ष श्री@Dileep_Sanghani जी एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री@nstomar जी के द्वारा किया गया@IFFCO_PR @KiritkrJPatel@MinOfCooperatn@AgriGoI
मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए म.प्र.विधानसभा के मान. अध्यक्ष@nstomar ने मिट्टी को बचाने एवं खेती की लागत को कम करने के लिए किसानों से नैनो उर्वरकों के उपयोग करने का आह्वान किया@IFFCO_PR @Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel@iffcoyogendra @fertmin_india