@BhimArmyChief ज़ुल्म के साये में जुबां खोलेगा कौन,
अगर हम चुप रहे तो आख़िर बोलेगा कौन??
जलियांवाला बाग नरसंहार में सैकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान के प्रतिशोध स्वरूप माइकल ओडवायर को लंदन जाकर गोली मारने वाले महान क्रांतिवीर शहीद शिरोमणि उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन
जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
जय भीम, जय भारत।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
20 मार्च 1927 को बाबा साहेब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था।
यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गाँव में पाल समाज के बुजुर्ग को जातंकवादियों द्वारा सरेआम “मुर्गा” बनाना, पैरों में माथा रगड़वाना और डंडा लेकर गाली-गलौज व धमकी देना अमानवीय और बेहद चिंताजनक है। किसी भी बुजुर्ग के साथ इस तरह का अपमान सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इससे भी अधिक भयावह बात यह है कि जातंकवादियों ने खुलेआम ऐलान किया है कि यदि किसी ने पीड़ित की मदद की तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। यह कानून-व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती है और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करता है।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि 7 मार्च को हुई इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, पीड़ित बुजुर्ग और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भरोसा कायम रहे।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
UGC के समर्थन 11 फ़रवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा, लोकतांत्रिक और निर्णायक आंदोलन होगा! #11_फरवरी_चलो_जंतर_मंतर
नगीना सांसद, Chandra Shekhar Aazad जी, संत कबीर नगर @BhimArmyChief
उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के उन्मूलन हेतु लाए गए UGC विनियम, 2026 के समर्थन में लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही विधायक बहिन पल्लवी पटेल जी को पुलिस द्वारा बेक़दरी से हिरासत में लिया जाना अत्यंत निंदनीय है।
एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की कार्रवाई न सिर्फ़ लोकतांत्रिक अधिकारों का अपमान है, बल्कि यह सत्ता की असहिष्णुता और दमनकारी मानसिकता को भी उजागर करती है।
लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती-उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
@pallavi_apnadal
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Support_UGC_Act
11 फ़रवरी को दिल्ली में SC/ST/OBC की हकमारी के विरोध 'महा-आंदोलन'
दिनांक - 11 फरवरी 2026
समय - सुबह 11:00 बजे
स्थान - जंतर मंतर, नई दिल्ली
सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आंदोलन को मजबूती दें। @anil_aazad@BhimArmyChief@KishanASP#ASP_K_Support_UGC_Act
#8_फरवरी रविवार को भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी की सयुंक्त मीटिंग रखी गई है।
जिसमे प्रदेश, जिला, तहसील स्तर के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
@anil_aazad@Jitendra_Hatwal
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाने की अनुमति न दिए जाने की खबरों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP