***ऑफिस का मनोविज्ञान****
मनोहर ने देखा इस महीने के पोस्टपेड मोबाइल के बिल में 39/- का अतिरिक्त चार्ज है, इसे देखकर वह गुस्से में मोबाइल कंपनी को भला बुरा कहते हुए बड़बड़ाया "पोस्टपेड लेने से अच्छा था प्रीपेड ही चलाता,कम से कम बिल में कुछ जोड़ तो नहीं सकते थे,इनकी हिम्मत कैसे हुई,अभी देखता हूं" उसने अपना पुराना स्कूटर स्टार्ट किया और दौड़ा दौड़ा गुस्से में मोबाइल कंपनी के सेंटर पर जा पहुंचा, गहराती हुई धुंध और सर्दी में उसने कई कपड़े और ऊपर से मफलर पहन रखा था,जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो बढ़े हुए टेंपरेचर के साथ साथ मुस्कराते हुए एक व्यक्ति ने नमस्कार कर कहा
"सर आपकी क्या मदद कर सकते हैं?, यह सुनते ही मनोहर गुस्से में बोल बैठा "क्या मनमानी चल रही है,39- 39 रुपए जोड़कर करोड़ों कमा रहे हो, जनता का खून चूस रहे हो"
मुस्कराकर वह कर्मचारी बोला "सर मैं आपकी प्रॉब्लम समझ सकता हूं, कृपया अपना नंबर बताएं"
इतने में मनोहर को गर्मी महसूस होने लगी,उसने मफलर निकाला,आंखे दिखाते हुए गुस्से में सबको देखा और अपना नंबर बोल दिया।
थोड़ी देर बाद मनोहर को अंदर केबिन में किसी मोहतरमा की ओर इशारा कर भेज दिया गया,
और उसके कुछ समय बाद वह खुश होता हुआ वापस निकला, उसके 39 रुपए हटा दिए गए थे, बाहर निकलते ही मनोहर अपनी तारीफ करता हुआ पूरे सेंटर को फिर से भला बुरा कह कर और भविष्य में ऐसा न हो इसकी धमकी देकर निकल गया ।
बाहर निकलते ही उसे याद आया आज उसके बेटे का ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट भी था जिसमें 12 बजे पहुंचना था वह, दौड़ा भागा 12:15 पर जा पहुंचा ।
पहुंचने पर उसे गार्ड ने रोक दिया और देर से आने पर अंदर नहीं जाने दिया, बड़ी रिक्वेस्ट और हाथ जोड़ने के बाद गार्ड ने अधिकारी के इशारे पर अंदर भेज दिया,
अंदर पहुंचते ही मनोहर को देख एक पहलवान जैसे दिखने वाले व्यक्ति ने कड़कती आवाज में कहा
"तुम्हारा टेस्ट है क्या?"
"नहीं साहब बेटे का है"
"तुम अंदर कैसे आए, यहां आना एलाऊ नहीं है, चारों तरफ कैमरे लगे हैं,बाहर निकलो यहां से"
मनोहर को ऐसा महसूस कराया गया जैसे वह कोई जुर्म कर रहा है, और उसे बाहर निकाल दिया गया, अब उसका 19 वर्षीय बेटा अकेला अंदर था, उसे भी गाड़ी में ही बैठे रहने के निर्देश दिए गए और बाहर निकलने से मना किया गया साथ ही कड़क आवाज में लाइसेंस टेस्ट के कागज मांगे गए।
यह पूरी प्रकिया उस दफ्तर का मनोविज्ञान था जिसके मारे सभी दम तोड़ देते थे ।
उस मनोविज्ञान को तोड़ना फ्राइड के बस की बात भी नहीं थी।
इधर मनोहर बाहर खड़ा हो गया, बाहर उसे एक दलाल ने पकड़ा और कहा" टेस्ट पास करना बहुत मुश्किल होता है मैं तो नहीं कर पाया, जबकि मैं लद्दाख तक गाड़ी चला कर ले गया लेकिन इनका टेस्ट पास नहीं कर पाया"
आखिर मनोहर पहले ही दवाब में था, उसे पता था यह सरकारी ऑफिस है यहां चिल्लाना भी ठीक नहीं है, यदि कोई प्राइवेट ऑफिस होता तो उसके मालिक को भी गरिया सकता था,भले ही वह मालिक लाखों करोड़ का मालिक हो, पर सरकारी ऑफिस के चपरासी से भी तेज बोलने में डर लगता है,पता नहीं क्या बिगाड़ दे, उसे पता नहीं था आगे क्या होगा, वह चुपचाप खड़ा रहा,अंदर से आए हुए लोगों के टेस्ट फैल होने के कारण, बुझे चेहरे उसे और मजबूर कर थे थे
थोड़ी देर बाद दलाल फिर बोला "सिर्फ 10000 लगेंगे, दोनो टेस्ट पास हो जायेगा, कहो तो करवाऊं"
"इतना पैसा! पहले तो 500 ही लगते थे" मनोहर बोला
" यह अधिकारी ईमानदार हैं, पहले प्रोफेसर की फिर तहसीलदार की नौकरी छोड़कर RTO में इंस्पेक्टर बना है,कोई देश की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तो बना तो नहीं होगा,और फिर आजकल सब कुछ डिजिटल है,कैमरे लगे हैं, तो रिस्क ज्यादा मतलब फीस ज्यादा"
कुछ देर बाद उसका बेटा मुंह लटकाए हुए बाहर आ चुका था,मनोहर ने दलाल से बात की, अगला स्लॉट का समय लेकर आने को कहा और चला गया ।
उसने गाड़ी में बैठकर खुद ड्राइविंग सम्हाली,और गाड़ी स्टार्ट करते हुए शायरी गुनगुनाने लगा
' हर एक दिन हम ऐसे दफ्तर काटते हैं
फाइल भौंकती है और अफसर काटते हैं'
मनीष भार्गव
#कचहरीनामा
#बेरंगलिफाफे
#प्रशासन
#ऑफिस
ऐसे में किसी की ट्रेन छूटने पर यदि वह मेट्रो से अगले स्टेशन से बोर्ड करे तो आप उसका टिकट कैंसिल करने में संकोच नहीं करेंगे, कृपया पैसेंजर को sms ही कर दें, सिर्फ आय बढ़ाने पर ही ध्यान न दें,जनता के नजरिए से भी देखें
@RailMinIndia@rail
हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन (NZM) के गेट नंबर 7 पर मेट्रो साइड से एंट्री अचानक बंद है। यात्रियों को इसकी जानकारी वहां पहुँचने पर मिलती है, जिससे उन्हें 1.5 किमी पैदल घूमकर जाना पड़ता है। आखिरी समय पर पहुँचने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट रही है।
@RailMinIndia@RailwaySeva
हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन (NZM) के गेट नंबर 7 पर मेट्रो साइड से एंट्री अचानक बंद है। यात्रियों को इसकी जानकारी वहां पहुँचने पर मिलती है, जिससे उन्हें 1.5 किमी पैदल घूमकर जाना पड़ता है। आखिरी समय पर पहुँचने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट रही है।
@RailMinIndia@RailwaySeva
@OfficialIGNOU
2 साल बाद भी असाइनमेंट अपडेट नहीं हुए,10 से ज्यादा मेल,30 से ज्यादा RC विजिट करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ,आप क्या चाहते हो,किस भाषा में रिक्वेस्ट करें कि आप को समझ में आ जाए,
यदि बस का नहीं है तो स्तीफा दे दो,लेकिन लाखों बच्चों के साथ मत खेलो
@PMOIndia
सामाजिक न्याय मंत्रालय जो सभी को न्याय दिलाने की बात करता है,उसके कर्मचारियों को किसी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती यहां तक कि pf/ epf जैसी बेसिक सुविधाएं भी नसीब नहीं है
यह अन्य लोगों को क्या अधिकार दिलाते होंगे,सोचने वाली बात है
@FinMinIndia@MoIB_Official@PMOIndia
@AxisBank@AxisBankSupport
एक्सिस बैंक की तरह सभी को अपनी आय बढ़ाने के लिए इस तरह से उपाय खोजने चाहिए, अपनी ही ब्रांच में महीने में एक बार पैसा जमा करने पर भी BNA चार्ज लिया जाता है,क्योंकि पैसे जमा करने के दौरान उस मशीन का उपयोग लिया था जो इसी काम के लिए उसी ब्रांच में है
🔴#BREAKING | रुपये ने शानदार तेजी दिखाते हुए डॉलर के मुकाबले 63 पैसे की मजबूती हासिल की। इस बढ़त के साथ रुपया 96.23 के स्तर पर बंद हुआ।
#IndianRupee#Dollar
ट्रेन 12137 (पंजाब मेल) आज 4 घंटे की देरी से चल रही है,बिना किसी स्पष्ट कारण के यात्रियों का इतना समय बर्बाद करना बेहद निराशाजनक है। @RailwaySeva कृपया स्पष्ट करें कि इतनी देरी क्यों है और यात्री कब तक अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे?
शर्म करो
जनगणना के दौरान गली में लगातार दो दिन जाने पर कुत्ते पहचानने लगते हैं, और चार दिन होने पर सब्जी तथा प्रेस वाले भी पहचान जाते हैं... अफ़सोस! वक़्त तो बस उन्हें ही लगता है, जिनके लिए हम वहां जाते हैं।
#Census2027#जनगणना#teacher
एक AC सर्विस पर ₹135 GST (18%)! यानी एक ग्राउंड-लेवल वर्कर रोज़ सरकार को ₹1000-2000 का टैक्स कमाकर दे रहा है। कई बार तो अपनी कमाई से ज़्यादा वो टैक्स भर देता है—सिर्फ अपनी मेहनत और सर्विस के दम पर।
गौर कीजिए, इतना टैक्स ₹2 लाख महीना कमाने वाला वाइट-कॉलर कर्मचारी देता है।
डायनासोर चले गए, पर ये जनाब वहीं हैं। सिर कटने पर भी हफ़्तों ज़िंदा रहते हैं और न्यूक्लियर अटैक भी झेल सकते हैं।
हो सकता है आज आपके घर में जो कॉकरोच है, उसके पूर्वजों ने महात्मा बुद्ध का उपदेश सुना हो या गांधीजी के आश्रम में रहे हों। सर्वव्यापी यही है बॉस!
#Cockroach
डायनासोर चले गए, पर ये जनाब वहीं हैं। सिर कटने पर भी हफ़्तों ज़िंदा रहते हैं और न्यूक्लियर अटैक भी झेल सकते हैं। 🤯
हो सकता है आज आपके पास जो कॉकरोच है, उसके पूर्वजों ने महात्मा बुद्ध का उपदेश सुना हो या गांधीजी के आश्रम में रहे हों। सर्वव्यापी यही है बॉस🪳👑
— मनीष भार्गव
देश भर के कर्मचारी और पेंशनर्स जनवरी से बढ़ने वाले #DA का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब इतनी देरी हुई हो #DA अनाउंसमेंट करने में। कर्मचारियों में इस आशंका की सुगबुगाहट है कि सरकार अमेरिकी ईरानी युद्ध के चलते कोरोना काल की तरह #DA को फ्रीज करना चाहती है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो उसे तुरंत इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि इतनी देरी की वजह क्या है और कब तक ऐलान हो जाएगा।
#ManjeetSinghPatel
AI-Powered Leadership in Action
Heads of 75 CM SHRI Schools participated in an AI-Powered School Leaders Workshop at Google, Gurugram.
Through hands-on sessions & AI tools, leaders explored smarter ways to manage schools, and drive innovation.
#CMSHRISchools#DigitalEducation
कर्मचारियों को बजट से उम्मीद के अनुरूप खुशखबरी मिली,देश में करोड़ों कर्मचारियों के जीवन में आधारभूत बदलाव होगा
रिटर्न भरना हुआ आसान
इस कार्य के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता जाहिर करें
मनीष भार्गव
दिल्ली के कई क्षेत्रों में इंदौर से भी खराब पानी सप्लाई हो रहा है,कंप्लेंट करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है
कई महीनों बाद भी समस्या ऐसी ही बनी हुई है,उम्मीद है कर्मचारी सिर्फ वेतन लेने के लिए तो नौकरी नहीं कर रहे होंगे,कभी ध्यान देंगे
@DelhiJalBoard@CMODelhi@MoHUA_India
दिल्ली के कई क्षेत्रों में इंदौर से भी खराब पानी सप्लाई हो रहा है,कंप्लेंट करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है
कई महीनों बाद भी समस्या ऐसी ही बनी हुई है
@DelhiJalBoard@CMODelhi@MoHUA_India