भाजपा के समस्त नवनियुक्त क्षेत्र प्रभारियों, मोर्चा प्रभारियों एवं मुख्यालय प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्वास है कि आप सभी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। 13 स्वर्ण, 17 रजत एवं 9 कांस्य सहित कुल 39 पदकों के साथ भारत की यह ऐतिहासिक सफलता हर देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।
यह विजय केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, प्रशिक्षकों के समर्पण और देश में विकसित हो रहे सशक्त खेल परिवेश का प्रमाण है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलों को मिली नई दिशा, आधुनिक सुविधाओं और खिलाड़ियों के निरंतर प्रोत्साहन ने भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान दिलाई है।
हर पदक तिरंगे की शान है, हर जीत नए भारत की उड़ान है। ग्लासगो में लहराता तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को गर्व से भर देता है और देश के युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी इसी प्रकार भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाते रहेंगे।
भारत माता की जय! 🇮🇳
#CWG2026 #TeamIndia #Glasgow2026 #ViksitBharat #BharatMataKiJai
🇮🇳जय हिंद 🇮🇳
9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आगामी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
आप सभी राष्ट्रभक्त युवाओं एवं नागरिकों से आह्वान है कि वे क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देगी।
मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और प्रतिबद्धता का परिचायक होगी।
#Dharampalsingh
#MYogiAdityanath #KeshavPrasadMaurya
#BJP4UP #BJP4IND
#PankajChaudhary #AmitShah #NarendraModi #sunilbansal
भदोही जनपद को पुनः "संत रविदास नगर" नाम दिए जाने की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा, हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को पुनः स्थापित करने वाला है। यह प्रदेश सरकार की अपनी परंपराओं, महापुरुषों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी गौरवशाली विरासत के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#SantRavidasNagar #YogiAdityanath
‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का उद्घोष है।
राज्यसभा में वंदे मातरम् विधेयक का पारित होना हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम की अमर विरासत को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक क्षण है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी जड़ों से जुड़ते हुए उस राष्ट्रीय चेतना को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक चरण में देशवासियों को एक सूत्र में बाँधा। यह निर्णय हमारी आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल करेगा।
इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं इस विधेयक को समर्थन देने वाले सभी माननीय सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन।
वंदे मातरम्! भारत माता की जय!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार में एनडीए को मिले ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत के बाद सर्वसम्मति से माननीय श्री @NitishKumar जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई!
बिहार को विकासपथ पर तेजी से आगे ले जाने में आपके अनुभवी नेतृत्व का अपार लाभ बिहारवासियों को मिलेगा।
मातृशक्ति का अभिनंदन।
#ICCWomensWorldCup2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह जीत आप सभी की उत्कृष्ट ध्येय-निष्ठा और अटूट परिश्रम का प्रतिफल है,देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी का मिशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विज़न
उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों — लखनऊ (राजधानी) और कानपुर (औद्योगिक नगरी) को जोड़ने वाला यह लगभग 63 KM लंबा, 8 लेन का हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि प्रगति का ज़रिया है।
🌆 अब लखनऊ से कानपुर सिर्फ 45-55 मिनट में!
⛽ ईंधन की बचत 🔋 समय की बचत
🚛 व्यापार और लॉजिस्टिक्स को बूस्ट
🧑💼 रोजगार के नए अवसर
🏥 स्वास्थ्य और शिक्षा तक तेज़ पहुँच
🌳 पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद (कम प्रदूषण)
🏗️ रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में उछाल
🚨 आपातकालीन सेवाओं की बेहतर पहुँच
🧭 टूरिज़्म और कल्चर को मिलेगा नया आयाम
📈 उत्तर प्रदेश को आर्थिक रफ्तार
✅ ये एक्सप्रेसवे नहीं, बदलते भारत का एक्सप्रेशन है।
📍 सपनों को जोड़ती सड़कें, उत्तर प्रदेश को उड़ान देती रफ्तार!
हमने राजनीति को साधन नहीं, साधना बनाया,
सेवा के दीप से अंधियारा मिटाया।
युवाओं की मुस्कान, जनता का विश्वास —
यही है हमारी उपलब्धि, यही है हमारा इतिहास।
सफल कार्यक्रम हेतु आप सभी का हृदय से आभार 🙏
#modiat75#PmModiat75#75thBirthday7500Rozgar#NarendraModi#75yearsofseva#PMO
#LucknowKaushalMahotsav #SkillIndia #RozgaarKaTyohaar #YouthPower
#Media #mediacoverage #DharampalSingh
#MYogiAdityanath #BJP4UP #BJP4IND
#BhupendraSinghChaudhary #AmitShah #SunilBansal
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री घनश्याम शाही जी (संगठन मंत्री, पूर्वी क्षेत्र), श्री मनोज निखरा जी (संगठन मंत्री, पश्चिमी क्षेत्र), श्री अंकित शुक्ला जी (राष्ट्रीय मंत्री) एवं सुश्री सृष्टि सिंह जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।
महाराज जी से परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश के शैक्षणिक स्तर पर विगत वर्षों में आए उल्लेखनीय सुधारों पर चर्चा करते हुए शैक्षणिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनाने की दृष्टि से विस्तृत विमर्श किया एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी ने बताया कि रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में एलएलबी (LLB)पाठ्यक्रम की मान्यता नवीनीकृत न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में है।
प्रवेश के समय अवैध वसूली और छात्रों की मांगों को दबाने जैसी घटनाएं गंभीर हैं।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को इस विषय से अवगत कराया, जिसके बाद मुख्यमंत्री जी ने जांच के आदेश दिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सरकार छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी और विश्वविद्यालय प्रशासन को मानकों का पालन करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।
देश के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक, चारबाग रेलवे स्टेशन वास्तुकला और स्थापत्य कला के साथ-साथ तकनीक का बहुत अच्छा उदाहरण है क्योंकि स्टेशन से ट्रेनों की आवाज न बाहर जाती है, न बाहर से ज्यादा आवाजें अंदर आती हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएँ विकसित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। लखनऊ के सभी लोगों को, चारबाग रेलवे स्टेशन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई।
🧘♂️✨ ११वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | लखनऊ ✨🧘♀️
२१ जून २०२५ को आयोजित भव्य योग कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए हमारे मुख्य अतिथि आदरणीय श्री धर्मपाल जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार की हनुमान जी के कोटि-कोटि भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त, संकटों के नाशक, भक्तों के रक्षक पवनपुत्र हनुमान जी आप सभी भक्तजनों को बल, विवेक और विजय का वरदान दें।
जय बजरंगबली!
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,जो कछु संकट होय हमारो।।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार की समस्त हनुमान भक्त जनों व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#shubhbadamangal2025#JaiHanuman