आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।
DSSS | Ghaziabad Chapter 🌱
Members of Paavan Chintan Dhara Ashram and volunteers of Youth Awakening Mission came together with the enthusiastic children of Rishikulshala for a meaningful plantation drive in Pratap Vihar, Ghaziabad.
Was Netaji Subhash Chandra Bose the first Prime Minister of Bharat?
In this episode of the Prime Ministers Series, we explore Netaji’s extraordinary journey and his vision for a free and powerful Bharat.
Watch full episode: https://t.co/iEVLv2DSq4
Next stop: Parevartan School !!!
Ready for another meaningful conversation, new perspectives and new minds to engage with.
#YouthAwakeningMission#Youth#India
भयंकर बाढ़ से नेपाल में हुई तबाही के कारण जो लोग नहीं रहे, लापता है, घायल हैं या किसी भी प्रकार से तबाही के शिकार हुए हैं, उनके लिए मेरी संवेदनाएं । जगदंबा सब ठीक करें।
#nepalgovernment#nepalflood#nepal
यदि किसी पहाड़ के आधार को खोद दिया तो क्या होगा? निश्चित ही कभी ना कभी पहाड़ गिरेगा । फिर हम कहने लगेंगे कि दैवीय आपदा आ गई जबकि यह मनुष्य की रची हुई आपदा है न कि प्रकृति की।
मनुष्य की बेलगाम महत्त्वकांक्षाएँ ही इस धरती के विनाश का कारण बनेंगी।
राम राम
गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।
प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥
आप सभी को गुरु पूर्णिमा कि अनंत शुभकामनाएँ।
मनुष्य बिखरी हुई मिट्टी की तरह है। गुरु उसे गूँधता है, उसे पिटता है, ठोकता है, तपाता है और उपयोगी बर्तन बना देता है। जिसने इसे सह लिया उसका जन्म सफ़ल है अन्यथा गुरु शिष्य संबंध केवल औपचारिकता मात्र है।
गुरु के सिखाने का अलग तरीक़ा होता है जो प्रत्येक व्यक्ति के अनुसार होता है। ये विद्यालयी शिक्षा की तरह घिसपिटा तरीका नहीं होता। गुरु एक मनुष्य का निर्माण करता है इसलिए वो आपकी आत्मा का स्वामी है, वो आचार्य है, वो माता-पिता भी है, वो भाई-बहन भी है, वो सखा भी है, वो अपने शिष्य को अपनी शक्ति देकर स्वयं पीड़ा झेलता है। शिष्य का सुख उसकी प्राथमिकता होती है, वह एक अद्भुत और भावपूर्ण संबंध है जिसे वही समझ सकता है जिसमें बहुत संवेदनाएँ हों। यदि गुरु आपमें किसी परिवर्तन का संकेत दें तो उसे मान लीजिएगा, कष्ट मुक्ति हो जाएगी अन्यथा आप कभी भी सुखी नहीं हो पायेंगे और कुण्डीलियाँ उठाये घूमते रहेंगे। बीना गुरु के प्रशिक्षण के ईश्वर को जानना, समझना और देखना असंभव है। भारतीय संस्कृति परंपरा में इसलिए ही गुरु भगवान कहा जाता है।
मेरे गुरु क्षमाम् देहि।
कृपा ही केवलम्।
भगवन् रामकृष्ण शरणम् 🙏
#गुरुपूर्णिमा #gurupurnima #SriRamKrishna #SwamiVivekananda
लगा था कि #NEET आंदोलन समाप्त हो गया है, परंतु ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर अभी गाली गुफ्तारी चालू है । भद्दापन रुका नहीं है, score settle किए जा रहे हैं । अब इन सबको छोड़िये। बुझे कोयलों को कुरेदने से कोई लाभ नहीं मिलगा अलबत्ता आग फिर सुलग जाएगी ।
कुछ जुनैद जैसे लोगों पर तो पूछताछ बनती ही है पर वो प्रशासन करेगा और पत्रकार बंधु उसे हमें बतायेंगे।
@ShriguruPawanji अब सभी राजनीतिक पार्टियां आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश करेंगी। वैसे ही छात्र आंदोलन का स्वरूप बदल दिया गया है, जैसा कि गुरुजी ने बताया। दुःखद मोड़ पर आ गया ये आंदोलन।
-कष्ट मिटाने वाले दोहे-
"प्रबिसी नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।"
(अर्थ: अयोध्या के राजा श्री राम को हृदय में रखकर नगर में प्रवेश करो, सारे कार्य सफल होंगे।) किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए यह सबसे सिद्ध चौपाई मानी जाती है।
"कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहिं होइ तात तुम पाहीं।।"
(अर्थ: हे तात! इस संसार में ऐसा कौन सा कठिन कार्य है जो आपसे न हो सके।) इस चौपाई को बजरंगबली की कृपा पाने और अटके हुए काम पूरे करने के लिए अचूक माना जाता है।