महुआ मोइत्रा के साथ फ्लाइट में जो हुआ मैं उसे सही नहीं मानता लेकिन जो इकोसिस्टम आज छाती पीट रहा है वो उस वक्त कुणाल कामरा को हीरो बना रहा था जब उसने फ्लाइट में अर्नब के साथ बदसलूकी की थी।
इनका डबल स्टैंडर्ड ही यही है। और इसी लिए इस इकोसिस्टम को और इसके नेताओं को पब्लिक ने नकार दिया है।
जब महिला पत्रकारों के पीछे पीछे भीड़ जा कर उन्हें डराने का प्रयास करती है तो ये लोग कहते हैं कि गोदी मीडिया यही डिजर्व करती है और जब इनके साथ ये सब होता है तो झुंड में छाती पीटने आते हैं।
इनके लिए कुछ भी ग़लत तभी ग़लत है जब इनके साथ हो।
राधे राधे ! श्री हरिवंश !
सूचना
आप सभी को अवगत कराया जाता है कि पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानन्द गोविंद शरण जी महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में ही स्थित हैं। केवल प्रातः कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है।
इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।
श्री हित राधा केलि कुंज परिकर
श्रीधाम वृंदावन
दिनाँक - 08/10/2025
On the first day of Navratri and when the divine Durga Puja season is underway, had the opportunity to pray at the Mata Tripura Sundari Temple in Udaipur, Tripura. Prayed for the well-being and prosperity of my fellow Indians.
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर रोहतक में आयोजित 'नमो मैराथन' (Run For Drug Free Haryana) में सम्मिलित हुआ एवं सभी के साथ हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ ली। हमारी भावी पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को निरंतर जागरूक करना होगा।
रोहतक मैराथन को अभूतपूर्व समर्थन देने और #SevaParv को सफल बनाने के लिए मैं सभी परिवारजनों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
#HappyBdayPMModi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और पुरुषार्थ के ‘पंचाक्षरी मंत्र’ श्री ‘नरेन्द्र मोदी’@narendramodi जी को सेवामय जीवनयात्रा के ७५ वर्ष पूर्ण करने पर आज उनके जन्मदिन पर बहुत बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
भारत माता की सेवा के लिए और करोड़ों भारतीयों के उन्नयन के लिए प्रभु से उनके निरामय शतायु की कामना करता हूँ ।
राष्ट्र की एकता, अखंडता, गर्व और समृद्धि के लिए सदैव समर्पित, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के अनवरत प्रयास करने वाले हमारे देश के महान प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyBdayPMModi
देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।
तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया। अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं।
तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं।
यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।
बेहद शर्मनाक!
दूध दही का म्हारा खाणा,
शक्ति भरा युवा हरियाणा...
नशे-पते तै दूर रहैं सब,
मिलकै पर्यावरण बचाणा...
आओ सारे संकल्प कराँ इब,
हो फिट इण्डिया और फिट हरियाणा...
नशे के विरुद्ध एवं पर्यावरण की रक्षा का संदेश लिए हरियाणा विधानसभा की ओर से आज साइक्लोथॉन की पहल का मैं स्वागत करता हूँ।
भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। मैं स्वयं लगातार इस मामले की रिपोर्ट ले रहा रहा हूँ।
परिवार की माँग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस केस को CBI को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आज हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता की ओर से पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
यह सम्मान न केवल हरियाणा की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है बल्कि प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रदेशवासियों की श्रद्धा, विश्वास, स्नेह और आभार की अभिव्यक्ति भी है। मेरे हरियाणा के प्रत्येक परिवारजन आज गर्व और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं कि हरियाणा का विकास, देश के विकास की धारा से मजबूती से जुड़ा है।