प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू (शिक्षा प्रकोष्ठ) सह
प्रदेश अध्यक्ष MSS & PKT (बिहार प्रदेश),
जिला संयोजक परशुराम सेवा संस्थान,
अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा
सभी साथियों को, विशेषकर मेरे शिक्षक साथियों को मेरा सादर प्रणाम।
आज चुनाव की घोषणा हो गई है और 23 अक्टूबर को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होने जा रहा है। यह केवल एक चुनाव नहीं है—मैं इसे परिवर्तन दिवस के रूप में देखता हूँ।
बिहार के उन सभी साथियों से मेरा विशेष आग्रह है, जो कभी न कभी मुझसे जुड़े रहे हैं, जिन्हें मैंने अपने स्तर से किसी भी रूप में सहयोग किया है, और जो मुझे अपना मानते हैं—आप इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए अपना थोड़ा-सा समय अवश्य निकालें।
पटना, नालंदा और नवादा के जिन साथियों तक मैं व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं कर पाया हूँ, उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूँ। लेकिन आप अपने स्तर से इस अभियान को आगे बढ़ाइए। अपने क्षेत्र के सभी पात्र शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कीजिए।
चाहे हाई स्कूल के शिक्षक हों, वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षक हों, ITI, B.Ed. कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक या अन्य संस्थानों से जुड़े शिक्षक मतदाता हों—हर शिक्षक तक परिवर्तन का संदेश पहुँचाइए।
क्योंकि यह चुनाव केवल किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है। यह चुनाव शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का चुनाव है।
साथियों, इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी की है—फर्जी और अपात्र मतदाताओं के खिलाफ पूरी मजबूती से आवाज उठाना। किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए और किसी भी पात्र शिक्षक का अधिकार नहीं छिनना चाहिए। चुनाव की निष्पक्षता और मतदाता सूची की शुचिता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हमारा लक्ष्य साफ है—फर्जी वोट के सहारे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लगे। लोकतंत्र में जीत केवल वैध और निष्पक्ष मतों से होनी चाहिए।
साथियों, इस बार हमें अपना वोट बंटने भी नहीं देना है। यदि कोई व्यक्ति केवल वोट काटने या मतों को विभाजित करने के उद्देश्य से मैदान में है, तो हमें अपने मुद्दों और अपने अधिकारों के पक्ष में एकजुटता का परिचय देना है। हमारा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।
पिछले 30 वर्षों से जिस व्यवस्था का प्रतिनिधित्व हो रहा है, उसके संबंध में शिक्षकों के बीच अनेक शिकायतें और असंतोष हैं। शिक्षकों की गरिमा और सम्मान से जुड़े सवाल लगातार उठते रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों ने शिक्षकों को परेशान किया है।
यदि हम चाहते हैं कि—
* वित्त रहित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतनमान मिले,
* माध्यमिक शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिले,
* DEO कार्यालय भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी हों,
* शिक्षकों को समय पर प्रमोशन का लाभ मिले,
* सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की मांग पर गंभीरता से विचार हो,
* स्थानांतरण नीति में सुधार हो,
* स्थानांतरण और अन्य प्रक्रियाओं में होने वाली अनियमितताओं और सौदेबाजी पर रोक लगे,
* और शिक्षकों की समस्याओं की आवाज सदन में मजबूती से उठे,
तो हमें एकजुट होकर परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।
साथियों, मैंने आज तक आप सभी पर विश्वास किया है और अपने आप पर भी विश्वास रखा है। मैंने कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।
मैं जानता हूँ कि संघर्ष का रास्ता आसान नहीं होता। इसके बावजूद मैंने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है, क्योंकि मेरा विश्वास है कि अपने सिद्धांतों और अपने स्वाभिमान के साथ खड़े रहकर किया गया संघर्ष ही सबसे सार्थक होता है।
बहाव के साथ बह जाना बहुत आसान है, लेकिन बहाव के विपरीत खड़े होकर संघर्ष करना और संघर्ष करते-करते जीत हासिल करना—उस जीत का आनंद और संतोष अलग ही होता है।
मैंने आसान रास्ता नहीं चुना है। मैंने संघर्ष का रास्ता चुना है। और मुझे विश्वास है कि इस संघर्ष में मेरे साथ बिहार के शिक्षक साथी मजबूती से खड़े होंगे।
मैं आपसे केवल एक अवसर मांग रहा हूँ।
एक मौका दीजिए—शिक्षकों की आवाज को सदन में बुलंद करने का।
23 अक्टूबर को अपने प्रथम वरीयता के मत के रूप में मेरे नाम—डॉ. संजीव कुमार—के सामने क्रमांक 1 अंकित करें।
आइए, इस चुनाव को केवल चुनाव न रहने दें। इसे शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बनाएं।
फर्जी और अपात्र वोट के खिलाफ एकजुट हों।
वोट को बंटने न दें।
शिक्षकों की एकता का परिचय दें।
और लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन की आवाज को मजबूत करें।
आपका विश्वास मेरी ताकत होगा और मैं पूरी निष्ठा से शिक्षा जगत की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करूंगा। साथ ही, शिक्षक साथियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहूंगा।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है।
आप सभी को सादर प्रणाम।
डॉ. संजीव कुमार
#Teachers
#RJD
#TejashwiYadav
#TeachersofBihar
#वितरहितशिक्षक
#परिवर्तन
यदि औषधि अनुकूल मिले तो सर्प दंश मिट जाता है।
दिनकर की किरणों के आगे तिमिर अंश मिट जाता है।।
जब सत्ता के मद से नैतिकता अपमानित होती है।
तब चाणक्य शिखा खुलती और नंद वंश मिट जाता है।।
@RahulGandhi@PrashantKishor
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा।
केंद्रीय मंत्री श्री @LalanSingh_1 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@LalanSingh_1@Jduonline
अगुवानी सुल्तानगंज में गंगा पे निर्माणाधीन पुल फिर तीसरी बार गिरा ।पूरा system भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ।मैं लगातार बोल रहा था कि फिर गिरेगा लेकिन आज तक किसी पे कोई कार्यवाही नहीं हुईं।ना अधिकारी पे ,ना एस.पी सिंघला कंपनी पे ,ना रोडिक कन्सल्टेंसी पे। @narendramodi@nitin_gadkari
Patna, Bihar: On the collapse of the Sultanganj Aguwani bridge, JDU MLA Dr. Sanjeev Kumar says, "This has happened for the third time and each time the superstructure of the bridge has collapsed... So far two dozen people have died in bridge collapse incidents..."
हाथरस में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें,शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हु