🤟🔥सांसद निधि से काम पूरा करवाने में नागौर सांसद श्री @hanumanbeniwal जी पूरे राजस्थान में 1️⃣ नम्बर पर है।🔥🤟
⭕काम की राजनीति, वादा नहीं - विकास की गारंटी।⭕
@RLPINDIAorg#RLP#राजस्थान
जयपुर की चौमू विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी व संघर्षशील वरिष्ठ नेता छुटटन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ !
@ChhuttanYadavIN
विगत दिनों नर्सिंग कर्मी दीपक ने सिस्टम की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी,उसके बाद जयपुर स्थित SMS अस्पताल में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन हुआ और अब दिवंगत दीपक की गर्भवती पत्नी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करना अत्यंत पीड़ादायक और सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है।
एक परिवार ने पहले अपना बेटा, पति और सहारा खोया, और अब स्वर्गीय दीपक की गर्भवती पत्नी भी मानसिक आघात के कारण जीवन-मृत्यु से जूझ रही है क्योंकि @RajCMO के निर्देश के बाद एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ,SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की मौजूदगी में दीपक की पत्नी को संविदा नौकरी देने सहित अन्य मांगों पर जो सहमति बनी उस पर सरकार अभी तक खरा नहीं उतर पाई |
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को कहना चाहता हूं कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मचारियों की पीड़ा है जिन्हें आपकी BJP सरकार की वजह से असुरक्षा और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार तत्काल अपने वादे के अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं स्थायी रोजगार प्रदान करें तथा स्वर्गीय दीपक की गर्भवती पत्नी के समुचित इलाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए |
उन लोगों की तरह कायर और बदतमीज नहीं है नेताओं का सम्मान करना जानते हैं और मर्यादा में रहते हैं ।
वरना सिस्टम विस्टम कुछ नहीं है असामाजिक तत्वों की तरह नहीं है कि अपनी औकात दिखा कर सड़क के बीचोंबीच खड़े हो कर कह देते कि " सड़क तुम्हारे बाप की नहीं है " नेतो है तो मजो कियो पास में से निकल जा .........
लेकिन इस कार में सभ्य और संस्कारी युवा बैठे थे जिन्हें उनके नेता ने हमेशा सही सीख दी है और सही शिक्षा दी है इसलिए सड़क पर रैली आते देख गाड़ी बेक लेकर सड़क किनारे खड़ी कर दी और रैली निकलने के बाद अपने गंतव्य की ओर चल पड़े ।
यह है हनुमान सेना जो पहले किसी को कुछ नहीं कहती , मान सम्मान दोगे तो मान सम्मान मिलेगा और कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे वरना इलाज भी अच्छी तरह से करना आता है , अब उन रजवाड़ों और झूठी शान ओ शौकत से बाहर निकल कर वास्तविक जिंदगी में आ जाओ ।
किसी का काफिला रोकोगे और सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर गाली गलौज करोगे तो फिर कोई लड्डू नहीं बांटेगा वहां प्रसाद ही वितरण होगी ।
मेरे मुस्लिम समाज के भाइयों......!
कांग्रेस पार्टी वही है जिसने लोकसभा चुनावों में एक भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया और ना ही राज्यसभा से किसी मुस्लिम समाज के नेता को भेजा....
आपको सिर्फ वोटबैंक के लिए इस्तेमाल करने वाली पार्टी को छोड़ो और RLP में आओ जहाँ आपको बराबर नेतृत्व करने का मौका मिलेगा....
हनुमान बेनीवाल जी हर परिस्थिति में आपके सुःख दुःख में साथ खड़े मिलेंगे......
@hanumanbeniwal
राजस्थान की राजनीति का इकलौता पावर सेंटर आ रहा है बाड़मेर, गरीबों, किसानों और हर कौम के हक की लड़ाई लड़ने वाले हमारे नेता हनुमान जी बेनीवाल साहब का बाड़मेर आगमन पर कोटि-कोटि अभिनंदन, सीमावर्ती क्षेत्र के भाईचारे को आंच नहीं आने देंगे 🔰🤝 @hanumanbeniwal#KisanShakti#RLP
हमारे लाडले सांसद हनुमान जी बेनीवाल साहब 2 जुलाई को बाड़मेर आ रहे हैं, एक नई रणनीति के साथ थार की राजनीति की नई शुरुआत होगी, सभी भाइयों से आह्वान है कि रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुंचकर ताकत दिखाएं 🤝🚜
#BarmerChalo
हनुमान बेनीवाल जी के मामले में सिद्धू मूसेवाले का गाना बिल्कुल फिट बैठा है कि. .....
इंटरव्यूआं चेक कर लई, विचों विच फैन साळे जट्ट दे....
देख के तरक्की जरी जावे ना, ऐवें साले खांदे रहन्दे खार नी...... @hanumanbeniwal@madanrrathore
हनुमान जी की सेना को देख कर हर कोई तारिफ़ करेगा, जिस हनुमान सेना उनके ऊपर टूट पड़ती है तब नानी मां याद आ जाती है, बीजेपी ओर कांग्रेस दोनों ही अब हनुमान जी की तारीफ कर रही है
नफरत नहीं, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर देश के बब्बर शेर #हनुमान_बेनीवाल जी थार नगरी आ रहे है।
हिन्दू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सौहार्द और जनहित की आवाज़ को बुलंद करने का समय आ गया है।
आइए, 2 जुलाई को चौहटन, सेड़वा, शिव और रामसर की धरती पर "न्याय योद्धा" का ऐतिहासिक स्वागत करे !
@hanumanbeniwal
02 जुलाई 2026 को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के दौरे पर रहूंगा, जहां विभिन्न सामाजिक एवं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लूंगा। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में व्याप्त असंतोष एवं चिंताओं के संबंध में जनभावनाओं को जानने का प्रयास करूंगा। साथ ही हिंदू एवं मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धा व्यक्त करूंगा, पार्टी परिवार के सदस्यों से मुलाकात करूंगा तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनूंगा।