“आज मेरे जन्मदिन को इतना भव्य, यादगार और विशेष बनाने के लिए आप सभी प्रियजनों, मित्रों एवं महानुभावों का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके स्नेह, शुभकामनाओं, प्रेम और आशीर्वाद ने इस दिन को मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में शामिल कर दिया है।
परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को स्मृतिचिह्न स्वरूप गौमाता एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण रहा।”
“परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीचरणों का पूजन करने तथा उनकी पावन पादुकाएँ प्राप्त कर उन्हें अपने गृह मंदिर में स्थापित करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे जीवन का अत्यंत पुण्यदायी, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है।”
“परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जी का मेरे निज निवास पर पावन आगमन हुआ। यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं परम सौभाग्य का क्षण रहा। उनके शुभ आगमन से मेरा घर धन्य हो गया तथा उनके पावन आशीर्वाद की प्राप्ति मेरे लिए अविस्मरणीय है
कल समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा आयोजित की गई।
बैठक में समाजवादी पार्टी के सभी जिलों के महानगर अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए
लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी मसूरी में लंबे समय तक योग (Yoga ) के आचार्य रहे महर्षि मधुसूदन जी से सुखद भेंट हुई । महर्षि जी ने उनके द्वारा लिखित कुछ पुस्तकें भेंट कीं ।उन्होंने “ सनातन धर्म दर्शन “ में लिखा है “सदाचार सर्वोच्च धर्म है।यह समस्त तप और साधनाओं का आधार है “ जय जय !
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री माता प्रसाद पांडे जी से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनसे संगठन एवं वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और बहुत कुछ सीखनेको मिला